बिहार राज्य के सारण जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता विकास कुमार ने बताया कि 19 जुलाई से परसा ब्लॉक के कई क्षेत्रों में मानसून की बारिश शुरू होने के कारण घरारी और ऊपरी खेत में कहीं पानी अधिक तो कहीं खेत इतना ज्यादा नमीयुक्त हो गया है कि वहां मक्के और अरहर की खेती नही हो सका है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

सोनपुर प्रखंड के परमानंदपुर पंचायत अंतर्गत चक अपसैद गांव में नवनिर्मित मंदिर में आगामी 13 जुलाई तक आयोजित होने वाले शिव शक्ति हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा सह नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ की मंगलवार को बैंड बाजे व घोड़े के साथ भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने माथे पर कलश लेकर जलभरी के लिए आचार्य मुकेश श्रृषि, महंत रामजी दास, संत फलाहारी बाबा, संत सीताराम दास आदि के नेतृत्व मे कलश यात्रा यज्ञ स्थल से शुरू किया

हर रोज खाने में काम आने वाली सब्जियों के दाम अब आसमान छूने लगी है। हरी सब्जियां जैसे नेनुआ, तरोई, हरामिर्च, प्याज, आलू, लहसुन, टमाटर ,भिंडी, परवल,करैला सब की मंहगाई चरम पर है। रोजमर्रा के जीवन में काम आने वाली सभी सामग्रियों के दाम बढ़ने से गरीब आदमी के पॉकेट पर बोझ पड़ रहा है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोनपुर स्टेशन पर छपरा-टाटा एक्सप्रेस के स्लीपर डिब्बे से एक यात्री का शव उतारा गया।रेलवे अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद यात्री को मृत घोषित कर दिया। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर न्याय समिति के पुनर्गठन को लेकर सोनपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता नेता धनंजय सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कानून मंत्री नितिन नवीन से मुलाकात की, जहां उन्होंने कहा कि बाबा हरिहरनाथ मंदिर के गुंबद को भी 108 फीट ऊंचा करने की आवश्यकता है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमपुर कार्यालय में आए एक युवक का कार्यालय के बाहर अपहरण कर लिया गया था।कुछ लोग चार पहिया वाहन में आए और युवक को जबरन कार में डाल दिया और नया गांव की तरफ चले गए। पुलिस ने मामले की जांच की और तत्काल कार्रवाई की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

बिहार राज्य के सारण जिला से संजीत कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत संबलपुर हस्ती टोला में हुई युवक की हत्या के मामले में मृतक के पिता मुन्ना राय ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

Transcript Unavailable.

विश्व प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर में अवस्थित बाबा हरिहरनाथ मंदिर का निर्माण त्रेता युग का बताया जाता है । तब से लेकर अब तक के मंदिर का विकास अगर किसी के सौजन्य और प्रयास से हुआ है वह व्यक्ति का नाम है गुप्तेश्वर पांडे , जिन्हें अब जगतगुरु रामानुजाचार्ज गोविंदाचार्य जी महाराज के नाम से जाना जाता है । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।