नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा, डिजिटल कचरा संग्रहण प्रणाली एप के बारे में मनोहरपूरा और मुरलीपुरा निवासियों को, जयपुर वाणी के माध्यम से जानकारी दी जा रही है। इस विषय को श्रीमान मनोज शर्मा सर ( अधिशासी अभियंता) ने विस्तार रूप श्रोताओ को सुचना प्रदान कि है और एप को कैसे इस्तेमाल किया जाये और कैसे कचरे की गाड़ी अब डिजिटली ट्रेक की जा सकेगी। इस एप के जरिये स्वच्छता की मॉनिटरिंग आसानी से होगी। जयपुर वाणी इस महत्वपूर्ण सुचना के लिए सर को धन्यवाद दे रही हैं।
गुड्डी देवी, वार्ड 132 से जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में कचरे की गाड़ी आने लगी है। इसके लिए धन्यवाद
गौरव वार्ड नं. 132 से जयपुर वाणी पर साँझा कर रहे की जयपुर वाणी पर कॉल करने से कचरे की गाड़ी नियमित रूप से आने लगी |
चंद्र कला की जयपुर वाणी पर वार्ड 132 से साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में कचरे की गाड़ी आने लगी है। इसके लिए धन्यवाद
सरजीवन बिहारी टीला बस्ती से जयपुर वाणी पर साँझा कर रही है की उनकी बस्ती में नियमित रूप से साफ सफाई हो रही है और हाथ वाली गाड़ी भी आ रही है |
नमस्ते साथियों जयपुर वाणी पर आप सब सुन रहे हैं कार्यक्रम - “देखो बहता हुआ गटर” इस कार्यक्रम की पिछली कड़ी में आपने सुना की किशोरी सरोज, काफी दिन से बस्ती में आने वाली बदबू का कारण ढूँढती है और तरल अपशिष्ट यानि गंदे पाने के फैलाव के कारण को समझने की कोशिश करती है | जहा आशा दीदी सरोज को बताती है की तरल अपशिष्ट घर,फैक्ट्री ,दुकानों और हॉस्पिटल से निकलने वाली तरल (गीली) गन्दगी है जो कई तरह के प्रदूषण,गन्दगी और बीमारियों का कारण है | सरोज इसके रोकथाम के बारे में जानती है जहा उसे पता चलता है की घर के स्तर पर हम कई कोशिशो से तरल अपशिष्ट का टीक से निपटान कर सकते है |पर सरोज इस चिंता में है की आशा दीदी ऐसा क्या उपाय बतायेगी की सब इस बात को समझ सके |
स्वच्छ सर्वेक्षण की · शुरुआत के बारे में जयपुर के नागरिको को जयपुर वाणी के मध्यम से जानकारी दी जा रही है की स्वच्छ सर्वेक्षण में भागीदारी ले और गीले सूखे कचरे को अलग अलग करके कचरे का सही निपटान करे। जयपुर सिटी को साफ़ रखने में भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कचरे को कचरे की गाड़ी में डाले और स्वछता एप पर इसका फीडबैक भी दे।
नगर निगम जयपुर ग्रेटर हेल्थ द्वारा डेंगू और चिकन गुनिया से बचे रहने की जानकारी और बचाओ के तरीके को जयपुर वाणी के माध्यम से प्रस्तुत दी रही है |
मेरा नाम ममता है मै जयपुर वाणी पर साँझा कर रही हु की सहीद इंदिरा ज्योति नगर मै अब पानी शुद्ध व साफ आने लग गया है |धन्यवाद
मेरा नाम कमलेश है मै जयपुर वाणी पर साँझा कर रही हु की आमागढ़ बस्ती मै पहले लाइट ख़राब थी अब सही हो गयी है |धन्यवाद
