Transcript Unavailable.
महिला स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दिया गया
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
शिवालय में जलाभिषेक किया गया
भारत के मून मिशन चंद्रयान-3 का लैंडर विक्रम आज शाम 6:04 चंद्रमा के साउथ पोल पर लैंड करेगा। फिर रैंप खुलेगा और प्रज्ञान रोवर इससे चांद की सतह पर आएगा। विक्रम लैंडर प्रज्ञान की फोटो खींचेगा और प्रज्ञान विक्रम की। इन फोटोज को पृथ्वी पर सेंड किया जाएगा। अगर भारत अपने इस मिशन में सफल रहा तो वो ऐसा करने वाला पहला देश होगा।
खलारी। पंचायत सचिवालय लपरा में मनरेगा लोकपाल पुष्पलता जयसवाल की अध्यक्षता में मनरेगा से संबंधित 7 रजिस्टर एवं अभिलेख का निरीक्षण किया गया। अभिलेखों के निरीक्षण के उपरांत पंचायत में चल रहे विभिन्न योजनाओं का निरक्षण किया गया। जिसमें बसंत उरांव के जमीन पर डोभा निर्माण, तीरथ साहू के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण, भारत महतो के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण, राजकुमारी देवी के जमीन पर सिंचाई कूप निर्माण, रामू उरांव के जमीन पर बिरसा सिंचाई कूप निर्माण, बसंत उरांव के जमीन पर बिरसा हरित ग्राम बागवानी योजना का निरीक्षण किया गया। इस दौरान लपरा मुखिया पुतुल देवी, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विनय कुमार गुप्ता, कनीय अभियंता रविरंजन कुमार, पंचायत सचिव परीक्षित महतो, ग्राम रोजगार सेवक विश्वरंजन कुमार, ग्राम प्रधान रवींद्र मुंडा उपस्थित थे।
रांची। रांची उप विकास आयुक्त दिनेश यादव ने डीएमएफटी से योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर खलारी के लोगों से विचार विमर्श किया। इस विषय पर उप विकास आयुक्त दिनेश यादव की अध्यक्षता में खलारी प्रखंड सभागार में एक बैठक की गई। डीडीसी ने बैठक में उपस्थित पंचायत के प्रतिनिधियों से कहा कि खलारी के विकास के लिए पैसे की कोई कमी नहीं है। आवश्यकता है, बड़ी व सही योजनाओं का चयन। उन्होंने कहा कि खलारी में पानी की समस्या जटिल है। इसे प्राथमिकता में लेकर हर हाल में दूर करना है। बैठक में मौजूद पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अभियंताओं व पंचायत प्रतिनिधियों से पानी से संबंधित विभिन्न योजनाओं पर चर्चा किया गया। योजनाओं में खलारी से होकर गुजरने वाली नदियों पर बांध बनाना, बंद कोयला व चूना पत्थर खदान में जमा पानी, डीप बोर आदि पर विचार किया गया। इसके अलावा वायु प्रदूषण से बचाव के लिए प्रयोग के तौर पर एक एअर प्यूरीफायर व रोड स्वीपर व्हीकल की खरीदारी की जाएगी। इसके अलावा दो कोल्ड स्टोरेज, छठ तालाबों की सफाई व घाटों का निर्माण, मैरेज हाल, मैगजीन के निकट मुक्तिधाम में शवदाह शेड, शव वाहन, कचरों की सफाई सुनिश्चित करना, बुकबुका में इनडोर-आउटडोर स्टेडियम, पार्क, पुस्तकालय, शहीद चौक का सुन्दरीकरण, पहाड़ी मंदिर परिसर में हाईमास्क लाइट, आवश्यक सड़कें, बड़ा नाला, नालियां, बुकबुका व तुमांग में केज कल्चर विधि से मछली पालन, डायलिसिस मशीन सहित अन्य योजनाओं पर चर्चा कर निर्णय लिया गया। इनडोर स्टेडियम के लिए एसीसी क्लब भवन का निरीक्षण किया और संबंधित जानकारी ली। योजनाओं के क्रियान्वयन के दौरान गुणवत्ता को लेकर सजग रहने कहा। बैठक में प्रखंड प्रमुख सोनी तिग्गा, जिप सदस्य खलारी पूर्वी शाल्या परवीन, जिप सदस्य खलारी पश्चिमी सरस्वती देवी, विधायक प्रतिनिधि श्यामसुन्दर सिंह, पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के कार्यपालक अभियंता आनंदकुमार सिंह, बीडीओ लेखराज नाग, सीओ शिशुपाल आर्य, डीएमएफटी के अधिकारी, सहायक अभियंता देवानंद सिंह, कनीय अभियंता दीपांकर, पंचायतों के मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित क्षेत्र के बुद्धिजीवी मोजूद थे।
राॅंची। झारखण्ड पुलिस और एसबीआई बैंक के बीच पुलिस सैलेरी पैकेज के लिए एक एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। झारखंड पुलिस मुख्यालय में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता डीजीपी अजय कुमार सिंह की। इस एमओयू के मुताबिक, पुलिस सैलेरी पैकेज से पुलिस कर्मियों की दुर्घटना में मौत होने पर 50 लाख, स्थायी पूर्ण विकलांगता पर 50 लाख, स्थायी -आंशिक विकलांगता पर 30 लाख, वायुयान दुर्घटना पर एक करोड़ रुपये, व्यक्तिगत दुर्घटना में मौत होने पर आश्रित बच्चों के उच्चतर शिक्षा के लिए बीमा राशि 10 लाख और अविवाहित बच्चियों के विवाह के लिए भी बीमा राशि अधिकतम 10 लाख दिये जाने का प्रावधान है। नक्सल हिंसा, उग्रवादियों और अपराधकर्मियों द्वारा घात लगाकर किये गये हमलों में शहीदों के आश्रित को अतिरिक्त 10 लाख रुपये का प्रावधान किया गया है।
