Transcript Unavailable.

झारखण्ड राज्य के बिष्णुगढ़ प्रखंड के हज़ारीबाग़ जिले से रीता देवी वार्ड सदस्या मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि वह सभी महिलाओ के साथ बैठक कर रही थी। तभी एक रानी नाम की महिला बैठक में शामिल हुई। रानी ने बैठक में अपने साथ हो रहे हिंसा के बारे में बताया की उसका पति उसे रोजाना मरता है। तभी रानी का पति वह आता है और उसे अपनी पत्नी से कहता है की अच्छा देखता हूँ जब तुम्हे मै मरूंगा तो कौन बचता है। तभी वह की महिलाओं ने रानी देवी का साथ दिया। साथ ही रीता देवी ने रानी के पति से कहा कि आप छूकर देखो तो पुलिस को बुलाकर जेल करवा देंगे। तब जाकर रानी का पति दर गया और उसने पत्नी को मारा भी। नहीं

झारखण्ड राज्य के चतरा जिला से हमारी एक शोरता मोबाइल वाणी के माध्यम से ये कहना चाहती है,कि लॉक डाउन में दुकानें तो बंद है,बहुत सी चीज़ें बंद है,परन्तु शारब की दुकान क्यों बंद नहीं है और ये गली मोहल्लें में शराब की दुकाने खुली हुई है,इसे क्यों नहीं बंद किया गया है।

झारखण्ड राज्य के चतरा जिला के चतरा प्रखंड से सोभा देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से ये जानकारी दे रहे की बड़का गांव में दो मजदूर लड़के शहर से आये है उनको थाने से होम क्वारंटाइन का मोहर लगा कर भेजा गया | लेकिन गांव के लोग उनके साथ बतमीजी से पेश आये ,बुरा व्यव्हार किया और उनको जंगल में भेज दिये | वे जंगल में तीन दिन से रहे है। ये बात को थाने तक पहंचाया जाये | एवं इस बात की जाँच की जानी चाहिए

झारखण्ड राज्य के इचाक जिले से काजल देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से यह कहती हैं कि राशन कार्ड के ना होने से खाने के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग़ जिले के इचाक पंचायत से जसो देवी मेरी पंचायत मेरी शक्ति के माध्यम से यह कहती हैं कि लॉकडाउन के कारण वह परेशान हैं। उनके पास काम करने के लिए कोई भी साधन नहीं है। वह यह भी कहती हैं कि उनके पास राशन कार्ड के ना होने से खाने में दिक्कत हो रही है

झारखंड पुलिस ने हिंसा से जूझ रही महिलाओं की मदद के लिए हेल्पलाइन सेवा शुरू किया है।

झारखण्ड से आरती देवी मोबाईल वाणी के माध्यम से कहती हैं कि मेरी आवाज मेरी पंचायत कार्यक्रम से उनको शक्ति मिला और जो भी पुरुष शराब पीते थे, उनके खिलाफ सभी महिलाएं ने मिलकर पुलिस के पास कम्प्लेन किया। अब हर बच्चा स्कूल जा रहा है साथ में जो भी पुरुष शराब पीते थे वे शराब पीना बंद कर रहे हैं।