झारखंड राज्य के ज़िला हज़ारीबाग से रीना देवी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताती हैं कि हमारे समाज में आज भी महिलाओं के लिए बहुत सारे कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं,ताकि महिलाएँ जागरूक और सशक्त बन सकें। इसी तरह मोबाइल वाणी पर चलाए जा रहे कार्यक्रम अब मेरी बारी में किशोर-किशोरियों और महिलाओं के लिए कई जरुरी जानकारी दी गई। जिसका असर रीना देवी के जीवन में देखने को मिला।रीना देवी ने बताया कि अक्सर बच्चों में अंतर रखने के लिए पारम्परिक तरीकों पर ज़ोर दिया जाता है,जिससे कभी-कभी अनचाहा गर्भ भी ठहर जाता है । पर जब वो अब मेरी बारी कार्यक्रम सुनी तो बच्चों के बीच अंतर रखने के अलग-अलग तरीकों की जानकारी प्राप्त हुई ,जो काफी सराहनीय है।

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा से कमलेश कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से युवा मैत्री केंद्र के बारे में जानकारी मिली। साथ ही यह भी जानने को मिला कि संबंध बनाने से पहले अनचाहे गर्भ से बचने के लिए कॉन्डम एवं कॉपरटी का इस्तेमाल करण चाहिए।

कासिन अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से कंडोम के इस्तेमाल की जानकारी चाहते हैं इनका कहना है कि इनकी बेटी एक साल तीन महीने की है तो क्या वे कंडोम का इस्तेमाल कर सकते हैं ?

झारखण्ड राज्य के रांची जिला ओरमांझी प्रखंड बारीडीह से फूलकुमारी देवी ने अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी पहले नहीं थी लेकिन जब उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम सुना तब उन्हें युवा मैत्री केंद्र की विस्तार से जानकारी मिली।फूलकुमारी देवी ने बताया अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से युवा मैत्री केंद्र में बढ़ते उम्र के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी विस्तारपूर्वक जानकारियाँ दी जाती है क्योंकि किशोर -किशोरियों में बढ़ते उम्र के साथ-साथ मानसिक ,शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तन होते हैं और संक्रमित रोगों के बारे में भी जान सकते हैं। इसके अलावे अब मेरी बारी कार्यक्रम में परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी बताया जाता है और परिवार नियोजन की जानकारी देते हुए उनकी पहचान को भी गुप्त रखा जाता है। फूलकुमारी देवी ने अपनी बेटियों को अब मेरी बारी कार्यक्रम की जानकारी देती हैं और अपने आस पास के किशोर किशोरियों व अपने दोस्तों से भी साझा किय। अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से मिली जानकारी के कारण फूलकुमारी देवी अपनी बेटियों का ध्यान अच्छे से रख पा रही हैं इसलिए अब मेरी बारी कार्यक्रम को पूरा श्रेय देना चाहती हैं क्योंकि कार्यक्रम के माध्यम से उनकी जानकारी में वृद्धि हुई है।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला बिशनगढ़ से ललिता देवी अब मेरी बारी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भनिरोधक की जानकारी मिली ,जहाँ उन्हें बताया गया कि गर्भनिरोधक की गोली खानी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला बिशनगढ़ से कंचन देवी अब मेरी बारी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भनिरोधक की जानकारी मिली ,जहाँ उन्हें बताया गया कि गर्भनिरोधक की गोली खानी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला बिशनगढ़ से एक श्रोता अब मेरी बारी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भनिरोधक की जानकारी मिली ,जहाँ उन्हें बताया गया कि गर्भनिरोधक की गोली खानी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग जिला बिशनगढ़ से एक श्रोता अब मेरी बारी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें आंगनबाड़ी के माध्यम से गर्भनिरोधक की जानकारी मिली ,जहाँ उन्हें बताया गया कि गर्भनिरोधक की गोली खानी चाहिए।

झारखण्ड राज्य के हज़ारीबाग ज़िला के बिष्णुगढ़ प्रखंड से वंदना बक्शी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें गर्भनिरोधक गोलियों के बारे में कुछ भी जानकारी नहीं हैं।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड से मनीषा कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें सहिया के माध्यम से गर्भनिरोधक के उपायों की जानकारी मिली। कंडोम ,गर्भनिरोधक गोली ,अंतरा आदि की जानकारी मिली।