झारखण्ड राज्य राँची जिला ओरमांझी से पलक प्रिया अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बतातीं हैं कि पहले उन्हें माहवारी के समय साफ़ सफ़ाई की सही जानकारी नहीं थी। माहवारी के समय वे कपड़ा धो कर इस्तेमाल करती थी और ऐसा करना उन्हें सही लगता था। लेकिन जब से उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम में जब माहवारी के समय दी जाने वाली विस्तृत जानकारी सुनी कि कैसे इस दौरान साफ़-सफ़ाई नहीं रखने से या फिर कपड़े का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं करने से शरीर में संक्रमित बीमारी हो सकती थी। अब मेरी बारी कार्यक्रम को सुनने के बाद पलक प्रिया ने यह ठाना कि माहवारी होने पर कपड़े का इस्तेमाल नहीं करेंगी और ऐसे समय में खुद पर साफ-सफ़ाई की ज्यादा ध्यान देंगी। किशोर-किशोरियों के स्वास्थ्य के लिए अब मेरी बारी कार्यक्रम को धन्यवाद दे रही है।

झारखण्ड राज्य के रांची जिला ओरमांझी प्रखंड बारीडीह से फूलकुमारी देवी ने अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी पहले नहीं थी लेकिन जब उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम सुना तब उन्हें युवा मैत्री केंद्र की विस्तार से जानकारी मिली।फूलकुमारी देवी ने बताया अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से युवा मैत्री केंद्र में बढ़ते उम्र के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी विस्तारपूर्वक जानकारियाँ दी जाती है क्योंकि किशोर -किशोरियों में बढ़ते उम्र के साथ-साथ मानसिक ,शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तन होते हैं और संक्रमित रोगों के बारे में भी जान सकते हैं। इसके अलावे अब मेरी बारी कार्यक्रम में परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी बताया जाता है और परिवार नियोजन की जानकारी देते हुए उनकी पहचान को भी गुप्त रखा जाता है। फूलकुमारी देवी ने अपनी बेटियों को अब मेरी बारी कार्यक्रम की जानकारी देती हैं और अपने आस पास के किशोर किशोरियों व अपने दोस्तों से भी साझा किय। अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से मिली जानकारी के कारण फूलकुमारी देवी अपनी बेटियों का ध्यान अच्छे से रख पा रही हैं इसलिए अब मेरी बारी कार्यक्रम को पूरा श्रेय देना चाहती हैं क्योंकि कार्यक्रम के माध्यम से उनकी जानकारी में वृद्धि हुई है।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड से कंचन देवी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें सहिया के माध्यम से कंडोम ,गर्भनिरोधक गोली ,अंतरा आदि गर्भनिरोधक के उपायों की जानकारी मिली।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड से मनीषा कुमारी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें सहिया के माध्यम से गर्भनिरोधक के उपायों की जानकारी मिली। कंडोम ,गर्भनिरोधक गोली ,अंतरा आदि की जानकारी मिली।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड से फुलमनी देवी ने अब मेरी बारी मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें सहिया के माध्यम से गर्भनिरोधक के उपायों की जानकारी मिली। कंडोम ,गर्भनिरोधक गोली ,अंतरा आदि की जानकारी मिली।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह से भारती देवी ने बताया कि उन्हें गर्भनिरोधक की पर्याप्त जानकारी नहीं हैं।

झारखण्ड राज्य रांची जिला, ओरमांझी बारीडीह से कंचन देवी अब मेरी बारी के माध्यम से बताती हैं कि उन्हें सेविका के माध्यम से गर्भनिरोधक की जानकारी मिली।

झारखण्ड राज्य के रांची ज़िला के ओरमांझी प्रखंड के बारीडीह से सुमन देवी ने बताया कि उन्हें गर्भनिरोधक की पर्याप्त जानकारी नहीं हैं।

झारखण्ड राज्य के जिला रांची से रूपा देवी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि उनके गावं में सहिया दीदी के द्वारा गर्भनिरोधक की जानकारी दी गयी ,जिसमे बताया गया कि बच्चों के बीच तीन साल का अंतराल रखना चाहिए। गर्भनिरोधक के लिए गर्भनिरोधक गोली और कंडोम की भी जानकारी दी गई

झारखंड राज्य के रांची ओरमांझी से मनीषा कुमारी अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताती हैं कि सहाईका दीदी द्वारा गर्भनिरोधक के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।