झारखण्ड राज्य के रांची जिला ओरमांझी प्रखंड बारीडीह से फूलकुमारी देवी ने अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से बताया कि उन्हें युवा मैत्री केंद्र की जानकारी पहले नहीं थी लेकिन जब उन्होंने अब मेरी बारी कार्यक्रम सुना तब उन्हें युवा मैत्री केंद्र की विस्तार से जानकारी मिली।फूलकुमारी देवी ने बताया अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से युवा मैत्री केंद्र में बढ़ते उम्र के किशोर किशोरियों को स्वास्थ्य सम्बन्धी विस्तारपूर्वक जानकारियाँ दी जाती है क्योंकि किशोर -किशोरियों में बढ़ते उम्र के साथ-साथ मानसिक ,शारीरिक एवं भावनात्मक परिवर्तन होते हैं और संक्रमित रोगों के बारे में भी जान सकते हैं। इसके अलावे अब मेरी बारी कार्यक्रम में परिवार नियोजन के साधनों के बारे में भी बताया जाता है और परिवार नियोजन की जानकारी देते हुए उनकी पहचान को भी गुप्त रखा जाता है। फूलकुमारी देवी ने अपनी बेटियों को अब मेरी बारी कार्यक्रम की जानकारी देती हैं और अपने आस पास के किशोर किशोरियों व अपने दोस्तों से भी साझा किय। अब मेरी बारी कार्यक्रम के माध्यम से मिली जानकारी के कारण फूलकुमारी देवी अपनी बेटियों का ध्यान अच्छे से रख पा रही हैं इसलिए अब मेरी बारी कार्यक्रम को पूरा श्रेय देना चाहती हैं क्योंकि कार्यक्रम के माध्यम से उनकी जानकारी में वृद्धि हुई है।