इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें
बिरनो क्षेत्र ग्राम सभा बोगना में एक जन का लिया गया साक्षात्कार इनका कहना है कि हम प्रवासी मजदूर हैं हमें काम नहीं मिल रहा इधर उधर भटक रहे हैं मनरेगा के तहत काम नहीं मिल रहा जॉब कार्ड भी नहीं है तो आइए इसी संदर्भ पर इनको हम सीधे गाजीपुर मोबाइल वाणी पर जोड़ते हैं धन्यवाद
कोरोना वायरस के घातक प्रकोप से बचने के लिए कोरोना योद्धाओं के साथ ही गरीब-असहाय लोगों की सुविधा हेतु पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने आगे कदम बढ़ाया हैं। मार्केट में मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध न होने पर बाजार से सूती कपड़ा, लास्टिक खरीदकर वेदपुरवा शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर अपने मां-बहन के साथ मिलकर मास्क बनवा रहे हैं। खास बात यह है कि इस 21 दिन के लाक डाउन में उनका सारा परिवार घर बैठकर मास्क बनाने में सहयोग कर रहा है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
श्री राम जन्मभूमि में विराजमान रामलला अस्थाई मंदिर में शिफ्ट हो गए। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विराजमान रामलला को टेंट से निकाल कर अपनी गोद में बैठाकर अस्थाई मंदिर के रजत सिंहासन में विराजमान कराया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ अस्थाई मंदिर में विराजमान रामलला विराजित हुए। बुधवार को सुबह पांच बजे के करीब अस्थाई मंदिर में रामलला को शिफ्ट किया गया। इस दौरान रामलला की आरती उतारी गई। रामलला के शिफ्टिंग के दौरान कोरोना से सतर्कता का भी ख्याल रखा गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन किया गया। आरती व पूजन के बाद सीएम योगी गोरखपुर के लिए रवाना हो गए। इस दौरान राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास, महामंत्री चम्पत राय, ट्रस्ट के सदस्यगण निर्मोही अखाड़ा के महंत दिनेन्द्र दास, अयोध्या राज परिवार के मुखिया विमलेंद्र मोहन प्रताप मिश्र, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह डॉ. अनिल मिश्र, जिलाधिकारी अनुज झा सहित संत व महंत मौजूद रहे।
Transcript Unavailable.
उत्तरप्रदेश राज्य से रमेश सोनी ने गाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने बदायूं कोषागार में स्टाम्प मैनुअल का अनुपालन न करने एवं कार्य में शिथिलता के आरोप में 13 अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
उत्तरप्रदेश राज्य से प्रमोद वर्मा ने ग़ाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि विश्वकर्मा भगवान अर्थात सृष्टि के निर्माता विश्वकर्मा जी ने इस पृथ्वी का निर्माण किया है। साथ ही साथ मोटर कार , एरोप्लेन ,रेल आदि सुविधाएं उन्हीं के कृपा से प्राप्त कर रहे हैं। सभी को विश्वकर्मा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएँ।
टीचर अनुराग जी का कहना हुआ कि केमिस्ट्री विषय एक बहुत ही आसान और एक कहानी की तरह विषय है। जो बच्चे इसे कहानी की तरह पढ़ाई करते हैं तो बहुत आसानी तरीके से इसे समझ सकते हैं।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आईसीसी वर्ल्ड कप 2019 भारत पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है जिसमें अब तक टीम इंडिया ने अपने जांबाज खिलाड़ियों के साथ अब तक 2 विकेट के नुकसान पर 43 ओवर में 274 रन बना चुकी है जिसने काबिले तारीफ टीम इंडिया के जांबाज खिलाड़ी रोहित शर्मा 140 रन बनाकर कैच आउट हो गए
Transcript Unavailable.
