उत्तरप्रदेश राज्य से रमेश सोनी ने गाज़ीपुर मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार भ्रष्टाचार के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर निरंतर कार्य कर रही है। इस दिशा में आज बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री ने बदायूं कोषागार में स्टाम्प मैनुअल का अनुपालन न करने एवं कार्य में शिथिलता के आरोप में 13 अधिकारियों को निलंबित कर विभागीय जांच के आदेश दिए हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।