कोरोना वायरस के घातक प्रकोप से बचने के लिए कोरोना योद्धाओं के साथ ही गरीब-असहाय लोगों की सुविधा हेतु पीजी कॉलेज के पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष दीपक उपाध्याय ने आगे कदम बढ़ाया हैं। मार्केट में मास्क व सेनिटाइजर उपलब्ध न होने पर बाजार से सूती कपड़ा, लास्टिक खरीदकर वेदपुरवा शास्त्री नगर स्थित अपने आवास पर अपने मां-बहन के साथ मिलकर मास्क बनवा रहे हैं। खास बात यह है कि इस 21 दिन के लाक डाउन में उनका सारा परिवार घर बैठकर मास्क बनाने में सहयोग कर रहा है।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
