Transcript Unavailable.
मै सरीता कुमारी मै बेलॉव के नीवाशी हूँ यहाँ बलोक जाने वाली रोड हैं उसमे शारदा हॉसपिटल है उसके सामने के रोड खराब हो गया है पानी जमा है |
मै सरीता कुमारी मै बेलॉवके नीवासी हूँ बेलॉव केबजार के बगल मे एक कल है वह बहुत खराब है
Transcript Unavailable.
अभाविप रक्सौल नगर इकाई द्वारा शनिवार को शहर के भोलेनाथ बस्ती में बच्चों के बीच कॉपी पेन व चॉकलेट का वितरण किया है। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर मंत्री सुभाष कुमार,नगर सहमंत्री राजन कुमार ने स्वामी विवेकानंद व मां सरस्वती के तैलचित्र समक्ष दीप प्रज्वलित किया गया। प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रशांत कुमार व सूरज कुमार ने बताया कि विवेकानंद के जयंती को परिषद युवा सप्ताह के रूप में मानता है। विवेकानंद के आदर्शो के सामने रखा व पढ़ाई करने विद्यालय जाने के लिए प्रेरित किए।
चकिया नगर परिषद् में नई सरकार के लिए मुख्य चौक पर लगने वाली जाम, कई वार्ड के मुख्य सड़कों का पक्की करण, जल निकासी व नप क्षेत्र की नियमित सफाई चुनौती है। पिछले बोर्ड में पारित विकासात्मक योजनाओं को अमलीजामा पहनाना भी चुनौती है। दर्जनों ऐसी प्रस्तावित योजना है जिन पर फैसला होना बाकी है। नई नगर सरकार को संसाधन की व्यवस्था भी करना होगा। नगर परिषद क्षेत्र के ओझा टोला को एनएच 28 से जोड़ने वाली मुख्य सड़क, कुअंवा रोड, फुलवरिया रोड, शेखी चकिया रोड व अन्य रोड दुर्घटना का सबब बन गया है। उधर धर्मशाला के निकट से फुलवरिया जाने वाली मुख्य सड़क का पांच साल में मरम्मत कार्य लंबित है। चकिया नगर परिषद के मुख्य पार्षद पवन कुमार ने बताया कि स्वच्छ चकिया शिक्षित चकिया व चकाचक चकिया के साथ ही नगर वासियों को जाम से मुक्ति दिलाना है।
Transcript Unavailable.
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण लोहिया स्वच्छ अभियान व ठोस तरल अपशिष्ट प्रबंधन के तहत सोमवार को बीडीओ सुनील कुमार व मूर्तिया पंचायत की मुखिया कलमा खातून ने संयुक्त रूप से वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। पंचायत के सभी वार्डो के लिए 13 ठेला गाड़ी व एक ई रिक्शा वाहन को सूखा व गीला कचरा उठाव के लिए उपलब्ध कराया गया है। बीडीओ ने कहा कि पंचायत को स्वच्छ रखने में आप सभी की सहयोग अनिवार्य है। स्वच्छता कर्मियों को कचरा संग्रह कर पंचायत के मध्य स्थान धबधबवा गांव में एकत्रित करने की बात कही गयी।प्रखंड स्वच्छता समन्वयक भारत कुमार ने ठेला चालकों को प्रत्येक घरों से गिला व सूखे कचरा को इकट्ठे कर ई रिक्शा के माध्यम से डंपिंग स्थल पर पहुंचाना है।
सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय के खेल मैदान में मंगलवार को स्व.विनोद जडेजा टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच कोटवा बनाम मलाही के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि संग्रामपुर बीडीओ दृष्टि पाठक ने दोनों टीम के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका हौसला अफजाई किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोटवा की टीम ने 16 ओवर में आठ विकेट खोकर 117 बनायी। वहीं जवाब में खेलने उतरी मलाही की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट खोकर 87 रन बनाकर मैच हार गयी। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार वरीय खिलाड़ी संतोष पांडेय द्वारा कोटवा टीम के विशाल सिंह को दिया गया। जिन्होंने चार ओवर में 19 रन देकर तीन विकेट हासिल किया। साथ ही अपने टीम के लिए 5 गेंद में 20 रन बनाए।
