Transcript Unavailable.

जिला जमुई से रजनी कुमार सिंह साथ में जिले के पुलिस कप्तान जयंतकांत जी मोबाइल वाणी के माध्यम से महिला हिंसा पर बता रहे है की महिलाओ के साथ घरेलु हिंसा का मुख्य कारण अशिक्षा और वर्षो से चली आ रही असमानता है।शादी के बाद महिलाओ के साथ अक्सर घरेलु हिंसा होती रहती है।इसके लिए जरुरी है की समाज में जागरूकता लायी जाये और यह जागरूकता तभी संभव है जब तक की शिक्षा का प्रचार प्रसार नहीं होगा ।साथ ही लोगो के मन में घरेलु हिंसा के लिए बनाये गए कानून के नियमो और कानून का भय होना भी जरुरी है।पुलिस कप्तान कहते है की परिस्थितिया बदली है ,घरेलु हिंसा में कमी आयी है और उम्मीद है की आगे भी घरेलु हिंसा में सुधार आएगा।महिलाओं के साथ घरेलु हिंसा को रोकने के लिए स्थानीय जिला प्रशासन ने कई फोरम बनाये है ,जैसे की महिला हेल्पलाइन व स्थानीय थाना जहां पर वे जाकर कम्प्लेन दर्ज करा सकती है।इसके आलाव न्यायलय में भी वे अपनी बात कह सकती है।जितने भी फोरम है अगर उसमे महिला हिंसा से जुडी कोई भी सुचना दर्ज होती है तो प्रशासन कारवाई करेगा।

चक्रवर्ती जी कानपूर विहार से मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते हैं कि घरेलु हिंसा हमारे समाज में बहुत ही कठोर है जो कि हर घर की कहानी है। घरेलु हिंसा के कारण हमारे समाज में छोटे बच्चे ठीक से पढ़ नहीं पाते हैं और इसके कारण उनमें बहुत सी बुराइयाँ व्याप्त हो जाती हैं जैसे चोरी। घरेलु हिंसा में महिलाओं के साथ अनेक प्रकार की प्रताड़ना होती है। प्रायः ऐसा देखा जाता है कि पति दिन में घर से बाहर रहता है और शाम में शराब पी कर घर लौटता है लेकिन उसे घर के हाल के बारे में कुछ भी पता नहीं होता कि घर में क्या खाने के लिए है या नहीं तो औरत कहाँ से खाने पिने का इंतेज़ाम करेगी क्योकि औरत तो घर से बहार जाती नहीं काम करने और औरत घर के काम करती है इसलिए घरेलु हिंसा बहुत ही कठिन है साथ ही बच्चे भी छोटे छोटे होते हैं और वे भी बुरी संगत में आकर बिगड़ जाते हैं जिस कारण वे पढ़ भी नहीं पाते। घरेलु हिंसा को जल्द से जल्द ख़त्म किया जाये

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

बिहार से अंशु कुमार मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है की मलेरिया मादा एनोफिलीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर हमारे घर के आस -पास नालाओं में जमे पानी से होती है।अगर हम घर के आस -पास नालाओं में मिटटी डाल कर भर दे तो ये मच्छर नहीं होने और हम मलेरिया से बच जायेंगे

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.