- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय खेल दिवस पर आज देशव्यापी फिट इंडिया अभियान की शुरुआत की ।राष्ट्रपति आज करेंगे राष्ट्रीय खेल पुरस्कार प्रदान - सरकार अगले तीन वर्षों में देश में 75 नए मेडिकल कॉलेज स्थापित करेगी। - असम में विदेशी नागरिकों से संबद्ध दो सौ अधिकरण अगले महीने की पहली तारीख से राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में नाम शामिल न किए जाने संबंधी शिकायतों की सुनवाई शुरू करेंगे। - जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने राज्य में 50 नए डिग्री कॉलेज खोलने की घोषणा की। - आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में कोहली शीर्ष पर, बुमराह टॉप-10 में शामिल
- उच्चतम न्यायालय का अनुच्छेद 370 हटाने को चुनौती देने वाली याचिका पर सुनवाई का फैसला। मामले की सुनवाई पांच न्यायाधीशों की संविधान पीठ करेगी। - जम्मू-कश्मीर के कई और इलाकों में दिन के प्रतिबंध में ढील। उच्चतर माध्यमिक विद्यालय आज से फिर खुले। - गृहमंत्री अमित शाह ने कहा--भारत को पचास खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लिए देश की आतंरिक सुरक्षा को मजबूत किया जाना जरूरी। - असम सरकार ने कहा कि वह राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर की अंतिम सूची में नाम ढूंढने में लोगों की मदद कर रही है। - चन्द्रयान-2 को चन्द्रमा के और नजदीक ले जाने का तीसरा प्रयास आज सुबह सफलतापूर्वक सम्पन्न। - विश्व बैडमिंटन चैम्पियन पी वी सिंधु ने कहा--खेलो इंडिया ने देश में खेलों को बढ़ावा दिया।
- : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बहरीन के सुल्तान हमद बिन ईसा अल खलीफा से कई द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर वार्ता। श्री मोदी द किंग हमद आर्डर ऑफ रेनासां से सम्मानित। - : अरुण जेटली को आखिरी विदाई देने पहुंचे कई बड़े नेता, आज होगा अंतिम संस्कार। - : मन की बात में बोले पीएम- गांधी जयंती पर खुले में शौच से मुक्त हो जाएगा भारत - : ब्राज़ील ने एमेज़न के जंगलों में लगी आग पर काबू पाने के लिये सेना के विमान और चालीस हज़ार सैनिक लगाये। - : बैडमिंटन में, स्विटजरलैंड में बी डब्ल्यू एफ विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पी. वी. सिंधु का सामना जापान की नोजोमी ओकुहारा से।
Transcript Unavailable.
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने थिम्फू में भूटान के प्रधानमंत्री के साथ वार्ता की। दोनों नेताओं ने 720 मेगावाट क्षमता की मांगदेछु पनबिजली संयंत्र का उदघाटन किया। - भारत और भूटान ने विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और विधि क्षेत्र में दस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। - नौ दिन का राष्ट्रीय जनजातीय आदि महोत्सव आज से लेह में शुरू हुआ। - बजरंग पूनिया और दीपा मलिक को राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार और रवीन्द्र जडेजा तथा पूनम यादव सहित 19 खिलाडि़यों को अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया।
#AzadRaheApniAzadi #15August #IndependenceDay
रक्षा बंधन का पर्व भाई-बहन के रिश्ते को मजबूत करता है। इस पावन पर्व को श्रावण मास की शुक्ल पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। आज के दिन पूरे भारत में बहनें अपने भाई की रक्षा के लिए उनके कलाई पर रक्षा सूत्र बाँधेगी । और भाई बहनों को जीवन भर उनकी रक्षा का वचन देगे ।इस त्योहार का मान्यता है कि राजसूर्य यज्ञ के समय द्रौपदी जी ने भगवान श्रीकृष्ण जी को रक्षासूत्र के रूप में अपने आंचल का टुकडा बांधा था। इसी के बाद से बहनों द्वारा भाई को राखी बांधने की परंपरा शुरु हो गई। यह त्योहार भाई और बहन के प्रेम के प्रतीक के रूप में मनाया जाता है। रक्षाबंधन का शाब्दिक अर्थ है ‘रक्षा का बंधन’ । इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भाई अपनी बहन को जीवन में आने वाली हर परेशानी से बचाने का वादा करता है । इस बार यह त्योहार स्वतंत्रता दिवस के दिन ही मनाया जाएगा। इस साल स्वतंत्रता दिवस और रक्षाबंधन एक साथ मनाए जाएंगे। राखी को लेकर माना जाता है कि रक्षासूत्र तीन धागों का होना चाहिए। जिसमें लाल पीला और सफ़ेद रंग होना चाहिए। अगर तीन रंग का रक्षा सूत्र नहीं है तो लाल और पीले रंग को भी शुभ माना जाता है। वहीँ कहा जाता है कि रक्षासूत्र में चन्दन लगा हो तो बेहद शुभ होगा। मजबूरी के चलते कुछ न होने पर कलावा भी श्रद्धा पूर्वक बांध सकते हैं।
Transcript Unavailable.
- जम्मू-कश्मीर में आज ईद-उल-अज़हा का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने के लिए प्रशासन ने सभी प्रबंध किये। - गृहमंत्री अमित शाह ने कहा-अनुच्छेद 370 के अंतर्गत जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने से आतंकवाद खत्म होगा और राज्य विकास के रास्ते पर आगे बढ़ेगा। - पाकिस्तान के समझौता एक्सप्रैस रेलगाड़ी का संचालन स्थगित करने के बाद, भारत ने भी इसकी सेवाएं रद्द की। - महाराष्ट्र, केरल और कर्नाटक में बाढ़ की स्थिति में सुधार के साथ प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य तेज। - सौरभ वर्मा ने हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में पुरुष सिंगल्स खिताब जीता। - विराट कोहली की सेंचुरी, भारत ने दूसरे वन-डे में वेस्टइंडीज को 59 रन से हराया
