प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा--चन्द्रयान 2 के लैंडर विक्रम का संपर्क टूटने से हमारा मनोबल कमजोर नहीं बल्कि और मजबूत। उन्होंने इसरो के वैज्ञानिकों की प्रशंसा करते हुए कहा--ये उपलब्धि कम नहीं। इसरो के वैज्ञानिकों के अदम्य साहस पर देश गौरवान्वित। सरकार ने अगले पांच वर्षों में एक सौ लाख करोड़ रुपये की आधारभूत संरचना परियोजनाओं का खाका तैयार करने के लिए कार्यबल का गठन किया। जम्मू कश्मीर में बारामुला जिले के सोपोर इलाके में एक आतंकवादी हमले में एक छोटी बच्ची सहित चार नागरिक घायल। अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में सेरेना विलियम्स का मुकाबला बियांका एंद्रीस्कू से और राफेल नडाल का सामना डेनिल मेदवेदेव से।
Transcript Unavailable.
-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा--चंद्र मिशन, भारत की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभा का प्रदर्शन है। इसकी सफलता से करोड़ों भारतवासी लाभान्वित होंगे। -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा-स्वच्छ भारत अभियान से महिलाओं के सशक्तीकरण और उनकी गरिमा बनाए रखने में मदद मिली। -बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत लिंगानुपात में सुधार और जागरूकता बढ़ाने के लिए पांच राज्य और नौ जिले पुरस्कृत। -लसिथ मलिंगा ने टी20 क्रिकेट में रचा नया इतिहास, हैट्रिक समेत 4 गेंदों पर लिए 4 विकेट
Transcript Unavailable.
- चन्द्रयान-2 इतिहास रचने की ओर अग्रसर। आज देर रात भारत का चन्द्रयान-2 चांद की सतह पर उतरेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 70 स्कूली बच्चों के साथ इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनेंगे। - इसरो के वैज्ञानिकों की पैनी निगाह चांद के दक्षिणी ध्रुव पर लैंडर विक्रम के उतरने पर। - सवा सौ करोड़ से अधिक लोग इस अभियान की सफलता की प्रार्थना कर रहे हैं। - राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने विभिन्न श्रेणियों में स्वच्छ भारत अभियान के लिए पुरस्कार प्रदान किये। - उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने कहा- दुनिया में भारत की भूमिका शांतिप्रिय देश की। उन्होंने राष्ट्रपति के चुनिंदा भाषणों के दूसरे खण्ड का विमोचन किया। - अमरीकी ओपन टेनिस के महिला सिंगल्स फाइनल में सेरेना विलियम्स और बियांका आंद्रेस्कू के बीच मुकाबला।
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी रूस के व्लादिवोस्तोक में पांचवें पूर्वी आर्थिक मंच शिखर सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे से बातचीत की। - भारत और रूस ने अंतर्राष्ट्रीय समुदाय से आतंकवाद से लड़ने के लिए संयुक्त मोर्चा गठित करने का आह्वान किया। - पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय का दल आज जम्मू-कश्मीर में नए विकास कार्यों पर सुझाव देने के लिए राज्य के दौरे पर जाएगा। - पंजाब के मुख्यमंत्री ने बटाला पटाखा फैक्ट्री में आग लगने की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए। - शिक्षक दिवस आज देशभर में मनाया जा रहा है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करेंगे। - ब्रिटिश संसद ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन का अगले महीने चुनाव कराने का प्रस्ताव खारिज किया। - टेस्ट क्रिकेट में सबसे युवा कप्तान बने अफगानिस्तान के राशिद खान
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
- चंद्रयान-2 का चन्द्रमा की पांचवी और अंतिम कक्षा में सफलापूर्वक प्रवेश। - वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन का आश्वासन - बैंकों के विलय से किसी की नौकरी नहीं जाएगी। - गृह मंत्री अमित शाह ने कश्मीर पर राहुल गांधी के बयानों की आलोचना की। कहा - इन टिप्पणियों का इस्तेमाल पाकिस्तान भारत के खिलाफ कर रहा है। - सरकार ने कहा - राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर में शामिल नहीं किए गए लोगों के अधिकार अंतिम फैसला होने तक बरकरार रहेंगे। - जमैका टेस्ट पर भारत का शिकंजा, जीत के लिए 8 विकेट की दरकार
