Transcript Unavailable.
- राष्ट्रपति ने ई-सिगरेट पर प्रतिबंध लगाने के अध्यादेश को मंजूरी दी। - उच्चतम न्यायालय में चार नये न्यायाधीशों की नियुक्ति के बाद शीर्ष न्यायालय में न्यायाधीशों की संख्या 34 हो गई। - रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने बंगलूरू से लड़ाकू विमान तेजस में उड़ान भरी। उन्होंने कहा--इससे भारत की वायु रक्षा क्षमता मजबूत होगी। - जम्मू कश्मीर प्रशासन ने डिवीजनल कमिशनरों से औद्योगिक इकाइयों की स्थापना के लिए हर जिले में सरकारी भूमि की उपलब्धता की समीक्षा करने को कहा। - अफगानिस्तान में दक्षिणी ज़बुल प्रांत में अस्पताल के बाहर एक शक्तिशाली आत्मघाती हमले में 20 लोग मारे गये। - भारत को लगा झटका, साक्षी मलिक पहले दौर से हारकर बाहर
Transcript Unavailable.
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा-अनुच्छेद 370 को निरस्त करना दशकों पुरानी समस्या का समाधान ढूंढने का प्रयास। - भारत ने फिर कहा-पाकिस्तान के कब्जे वाला कश्मीर भारत का अभिन्न अंग। - सरकार ने कहा-आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 10 करोड़ लाभार्थियों को इलाज के लिए नकदी रहित ई-कार्ड जारी किया गया। - अफगानिस्तान में राष्ट्रपति अशरफ गनी की चुनावी रैली के दौरान आत्मघाती हमले में 26 लोगों की मौत। - रूस में विश्व मुक्केबाजी प्रतियोगिता में अमित पंघाल, मनीष कौशिक और संजीत सिंग्रोहा क्वार्टर फाइनल में पहुंचे।
- भारत ने सऊदी अरब में दो तेल कुओं पर हुए ड्रोन हमलों की निंदा की। उच्चतम न्यायालय ने केन्द्र और जम्मू-कश्मीर प्रशासन से राष्ट्रहित को ध्यान में रखकर कश्मीर घाटी में सामान्य स्थिति बहाल करने को कहा। - सरकार, अगले पांच वर्षों में निर्यातकों को कर्ज की उपलब्धता में वृद्धि के लिए भारतीय निर्यात ऋण गारंटी निगम को साढे आठ हजार करोड़ रूपये की सहायता देगी। - भारत और स्लोवेनिया के बीच विज्ञान, प्रौद्योगिकी, खेल और संस्कृति में सात समझौतों पर हस्ताक्षर। - रेलवे की टीम, 25वीं सीनियर महिला राष्ट्रीय फुटबाल चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में पहुंची।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र के कॉप-14 में वैश्विक जल कार्रवाई एजेण्डा बनाने और सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध का आह्वान किया। -प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने 2030 तक दो करोड़ 60 लाख हैक्टेयर बंजर भूमि को खेती योग्य बनाने का लक्ष्य रखा। -पूरे देश में कई केन्द्रीय मंत्री सरकार के सौ दिन के कार्य की रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। जल शक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने 2024 तक हर घर जल पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। -राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आइसलैण्ड पहुंचे। वहां के राष्ट्रपति से बातचीत करेंगे। -गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी में पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन की बैठक की अध्यक्षता कर रहे हैं। -और अमरीकी ओपन टेनिस के फाइनल में राफेल नडाल ने डेनिल मेदवेदेव को हराकर 19वीं बार ग्रैंड स्लैम खिताब जीता।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
