-प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने संयुक्‍त राष्‍ट्र के कॉप-14 में वैश्विक जल कार्रवाई एजेण्‍डा बनाने और सिंगल यूज प्‍लास्टिक पर प्रतिबंध का आह्वान किया। -प्रधानमंत्री ने कहा- भारत ने 2030 तक दो करोड़ 60 लाख हैक्‍टेयर बंजर भूमि को खेती योग्‍य बनाने का लक्ष्‍य रखा। -पूरे देश में कई केन्‍द्रीय मंत्री सरकार के सौ दिन के कार्य की रिपोर्ट कार्ड पेश कर रहे हैं। जल शक्ति मंत्री गजेन्‍द्र सिंह शेखावत ने 2024 तक हर घर जल पहुंचाने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। -राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद तीन देशों की यात्रा के पहले चरण में आइसलैण्‍ड पहुंचे। वहां के राष्‍ट्रपति से बातचीत करेंगे। -गृहमंत्री अमित शाह गुवाहाटी में पूर्वोत्‍तर लोकतांत्रिक गठबंधन की बैठक की अध्‍यक्षता कर रहे हैं। -और अमरीकी ओपन टेनिस के फाइनल में राफेल नडाल ने डेनिल मेदवेदेव को हराकर 19वीं बार ग्रैंड स्‍लैम खिताब जीता।