चाकू मार कर बाइक व मोबाइल लूट मामले का मुख्य सरगना को पहाड़पुर पुलिस ने गोविन्दगंज थाना क्षेत्र के कोहबरवा नयका टोला गांव से गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।गिरफ्तार बाइक चोर सरागना गुड्डू सहनी है।थानाध्यक्ष अभिनव कुमार दुबे ने बताया कि पुलिस वैज्ञानिक तरीके से जांच कर लूटी गई मोबाइल लोकेशन के आधार पर उक्त बाइक चोर को गिरफ्तार किया गया।जिसके पास से लूट का मोबाइल व घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद किया गया है। 25 दिसम्बर को वैरागी टोला निवासी मधुरेन्द्र पंडित बाइक से मोतिहारी से अपने घर वैरागी टोला जा रहा था।

शहर के वार्ड नंबर सात में दलित बस्ती में रेल पुलिस व हरैया पुलिस ने अलग अलग छापेमारी करके गुरुवार को दो सौ सतरह बोतल नेपाली शराब बरामव किया।रेल थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया ़िक गुप्त सूचना पर बुधवार शाम दलित बस्ती स्थित पुल के नीचे से 60 बोतल नेपाली शराब बरामद किया गया है। हरैया थाना अध्यक्ष पंकज कुमार ने बताया ़िक गुरुवार को पुलिस ने सुरेश मल्लिक के घर छापेमारी की।

स्थानीय रेलवे स्टेशन सरकुलटिंग एरिया में कड़ाके की ठंड में सड़े गले कपड़ों से लदा एक वृद्ध भिखारी धनवान निकला। रेल पुलिस ने मानवता दिखाते ठंड से बचाव के लिए उसे गर्म कपड़ा पहनाया व पुराने कपड़े को हटवाया।इस दौरान भिखारी के पुराने सड़े गले कपड़े के विभिन्न पोटली से हजारों के दस पांच के किलो से अधिक सिक्का व नोट के गड्डी पाये गये। उसके दस रुपये के कई गड्डी तो सड़ भी चुके थे। उसने अपना नाम ज्ञान प्रकाश बलरामपुर गोंडा उत्तर प्रदेश का निवासी बताया। समझा जाता है कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है।

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति उच्च माध्यमिक द्वारा जारी कार्यक्रम के मुताबिक इंटर स्तरीय बारहवीं कक्षा की प्रायोगिक परीक्षा आगामी 10 जनवरी से 20 जनवरी तक गृह केंद्र पर दो पालियों में आयोजित की जाएगी। अरेराज प्रखण्ड क्षेत्र स्थित एमएसएसजी कालेज,सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय, कमल रुद्र इंटर महिला महाविद्यालय व पण्डित जवाहरलाल नेहरू स्मारक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिरनी कोठी स्थित गृह केंद्र पर लगभग तीन हजार परीक्षार्थी इंटर की प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होंगे। सोमेश्वर प्लस टू विद्यालय के प्रधानाचार्य बिक्रमा प्रसाद ने बताया कि आर्ट्स में 392 जबकि विज्ञान में 104छात्र 10 से 20 जनवरी तक के आयोजित प्रायोगिक परीक्षा में सम्मिलित होंगे जिसकी सम्पूर्ण तैयारी पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा में सभी छात्र छात्राओं को भाग लेना अनिवार्य होगा। जो छात्र प्रायोगिक परीक्षा में किसी कारणवश शामिल नहीं हो सकेंगे उसको परेशानी झेलनी पड़ सकती हे।

मोतिहारी में आगामी 1 फरवरी से शुरू होने वाली इंटरमीडिएट की परीक्षा कदाचारमुक्त संपन्न होगी। इसको लेकर तैयारी शुरू हो गयी है। डीईओ संजय कुमार ने गुरुवार को एमजेके कन्या इंटर कॉलेज में सभी केंद्राधीक्षकों के साथ बैठकर परीक्षा की तैयारी की समीक्षा की।उन्होंने सभी केंद्राधीक्षकों से परीक्षा को लेकर पूरी तैयारी करने का निर्देश दिया। इस दिशा में विभाग के द्वारा सभी गाइडलाइन को पूरी तरह पालन करने की हिदायत दी गयी। डीईओ ने बताया कि कदाचार रोकने के लिए परीक्षार्थियों को फ्रीस्किंग के बाद ही अंदर जाने की अनुमति होगी। मोबाइल सहित अन्य किसी प्रकार की इलेक्ट्रानिक सामान लेकर अंदर जाने पर पूरी तरह से मनाही रहेगी।परीक्षा अवधि में परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध फोटो स्टेट मशीन, कॉपियर, डुप्लीकेटर मशीन आदि का उपयोग वर्जित रहेगा। केंद्राधीक्षक को छोड़कर किसी भी वीक्षक अथवा परीक्षा कार्य में प्रतिनियुक्त किसी अन्य के मोबाइल नहीं रखना है। परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र देखकर ही अंदर जाने की अनुमति होगी। प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की फ्रीस्किंग होगी। परीक्षार्थी जुता-मोजा की जगह चप्पल पहनकर ही जायेंगे। परीक्षा हॉल में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी ही बैठेंगे।

मोतिहारी। सरदार अमृत सिंह विकी मेमोरियल ट्रॉफी के लिए खेली जा रही जिला फुटबॉल लीग में गुरुवार को एक मैच खेला गया। सीनियर डिवीजन में (आरडीपीएस) रामदयाल प्रसाद साह मेमोरियल फुटबॉल क्लब ने टाउन क्लब आदापुर को 2-0 से पराजित किया। खेल के 24 वें मिनट में आरडीपीएस के जर्सी नंबर 3 रतन दास ने गोलकर 1-0 की बढ़त ली जो मध्यांतर कायम रहा। मध्यांतर के बाद खेल के 47 वें मिनट पर आरडीपीएस के जर्सी नंबर 12 सुमंत गौतम ने गोल कर स्कोर 2-0 किया जो अंत तक कायम रहा। खेल के 51 वें मिनट पर आदापुर के जर्सी नंबर 15 अब्दुल हक को गलत खेलने के कारण रेफरी शशी ठाकुर ने पीला कार्ड दिखाया। बेस्ट 22आरडीपीएस के जर्सी नंबर 5 सुमित यादव को संघ के उपाध्यक्ष डॉ विश्वंभर पाठक ने दिया, आज के रेफरी शशि ठाकुर, वकार इब्राहिम, चंद्रिका काजी व अनिमेष कुमार थे। कल एक मैच खेले जाएंगे। एथलेटिक्स क्लब मोतिहारी बनाम ढाका फुटबॉल क्लब ढाका के बीच मैच होगा।

 चकिया प्रखंड क्षेत्र के प्रधान शिक्षकों का शाला सिद्धि प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बीआरसी में आयोजित होने वाली प्रशिक्षण में भरे जाने वाले 46 आयाम पर के संबंध में प्रधान शिक्षकों को टिप्स दिया गया। प्रधान शिक्षकों को शाला सिद्धि में ऑनलाइन पोर्टल पर विद्यालय के भौगोलिक,शैक्षणिक, भवन, शिक्षक से सम्बनधित जानकारी, बच्चों के परीक्षाफल की जानकारी को अपलोड करने का जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण में एचएम को यू डा यस 22-23 भरने का भी टिप्स दिया जाएगा। विद्यालयों के स्वमूल्यांकन हेतु कार्यशाला में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी मिथलेश कुमारी, प्रशिक्षक रजनीश तिवारी,मदन प्रसाद,वीरेंद्र कुमार,मोहित कुमार और अशोक राम ने बताया कि विद्यालयों में उपलब्ध भौतिक सुविधाओं,बच्चों के रिजल्ट, शिक्षकों के उन्मुखीकरण, विद्यालय में सुधार हेतु कार्ययोजना बनाने को लेकर प्रशिक्षण प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी ने बताया कि उक्त कार्य 15 जनवरी तक हर हाल में पूरा कर लेना है। इस कार्यशाला में मोहम्मद सुलेमान, रामबाबू सिंह, लालबाबू मुखिया, नीरज राम , रामदेनि बैठा, विजय सिंह, विमल कुमार, सिमा कुमारी, ललिता कुमारी, प्रेमलाल चौधरी, जहांगीर आलम, अवधकिशोर शर्मा व प्रखंड के सभी प्रधान शिक्षकों ने भाग लिया।

सरकारी स्कूलों में पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा 13 से 16 मार्च तक होगी। जबकि, कक्षा एक से चौथी और छठी व सातवीं कक्षा के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन भी मार्च में सम्पन्न हो जाएगा। शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2022-23 के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों की परीक्षा और वार्षिक मूल्यांकन का शिड्यूल जारी कर दिया है। इसके तहत पांचवीं से आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 से 12 बजे तक जबकि दूसरी पाली एक से 3 बजे तक रहेगी। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य परियोजना निदेशक वैद्यनाथ यादव ने सभी जिला शिक्षा पदाधिकारी व जिला कार्यक्रम पदाधिकारी को इस संबंध में पत्र लिखकर कार्रवाई का निर्देश दिया है। कक्षा पहली से चौथी और छठी से सातवीं कक्षा के बच्चों का वार्षिक मूल्यांकन 17 से 21 मार्च के दौरान किया जाएगा। उनकी उत्तर पुस्तिकाओं की जांच उनके मूल स्कूल में ही की जाएगी। यह कार्य 23 से 28 मार्च के दौरान अधिकतम पांच कार्य दिवसों में पूरा करना होगा। इसी अवधि में प्रगति पत्रक का काम भी पूरा कर लेना होगा। एक से चौथी व छठी व 7वीं का मूल्यांकन ● 17 मार्च सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन (उर्दू विद्यालयों को छोड़कर) ● 18मार्च पहली पाली-भाषा (हिन्दी/उर्दू/बांग्ला), दूसरी पाली- अंग्रेजी ● 19मार्च सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन (उर्दू विद्यालयों के लिए) ● 20 मार्च पहली पाली- गणित, दूसरी पाली- पर्यावरण/ सामाजिक विज्ञान ● 21 मार्च पहली पाली-संस्कृत/राष्ट्रभाषा हिन्दी/अन्य, दूसरी पाली-विज्ञान 5वीं व 8वीं कक्षा के कार्यक्रम ● 13 मार्च पहली पाली- भाषा (हिन्दी/उर्दू/बांग्ला), दूसरी पाली- अंग्रेजी ● 14 मार्च पहली पाली- गणित, दूसरी पाली- पर्यावरण/ सामाजिक विज्ञान ● 15 मार्च पहली पाली- विज्ञान(केवल 8वीं), दूसरी पाली-संस्कृत/अन्य (केवल 8वीं) ● 16 मार्च पहली पाली- राष्ट्रभाषा हिंदी, दूसरी पाली-सह शैक्षिक गतिविधियों का अवलोकन

पछुआ में आई तेजी से क्षेत्र में कनकनी बढ़ गई है। इससे अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सूबे में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। इससे राज्य में कई जगहों पर शीतलहर या शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। केविके मौसम वैज्ञानिक डॉ नेहा पारिख ने बताया कि मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए राज्य के उत्तर-पूर्व के छह जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी गई।  बिहार में पछुआ में आई तेजी से राज्य में कनकनी का प्रसार बढ़ा है। इससे अधिकतम तापमान के साथ अब न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन तक सूबे में ठंड में और बढ़ोतरी होगी। इससे राज्य में कई जगहों पर शीतलहर या शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए राज्य के उत्तर-पूर्व के छह जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी गई। इसके पीछे न्यूनतम तापमान में तेजी से संभावित गिरावट मानी जा रही है। अगले दो दिन राज्य के 32 जिलों में संभावित कोल्ड डे को देखते हुए लोगों को सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। बाकी अन्य छह जिलों सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने कोहरे की स्थिति इन दो दिनों में रहेगी। मौसमविदों के अनुसार कोहरे और कनकनी के प्रसार से कड़ाके की ठंड का असर राज्यव्यापी है। गुरुवार को बिहार के पांच शहर दिनभर कोल्ड डे की चपेट में रहे। भागलपुर में ठंड की स्थिति की वजह से मौसम विभाग ने भीषण शीत दिवस की चेतावनी जारी की। वहीं पूर्णिया, सबौर (भागलपुर), डेहरी (रोहतास) और मोतिहारी (पूर्वी चंपारण) भी शीत दिवस की चपेट में रहे। इन शहरों में न्यूनतम तापमान मानक से काफी नीचे था, इस वजह से शीत दिवस की घोषणा की गई। राज्यभर में सबसे कम न्यूनतम तापमान फारबिसगंज में सात डिग्री सेल्सियस जबकि सबसे कम अधिकतम तापमान पूसा में 11.8 डिग्री दर्ज किया गया

हाड़ कंपाने वाली सर्दी का सितम है। हालांकि, पाला गिरने से गेहूं उत्पादक खुश हैं। पर्याप्त पाला गिरने से गेहूं उत्पादन बढ़ने की उम्मीद जगी है। हालांकि, पिछले दो दिनों से शुरू हुई पछुआ इस पर पानी फेर रही है। अभी कुछ दिन और ऐसा ही मौसम रहने का पूर्वानुमान है। दिन का अधिकतम तापमान अभी पंद्रह डिग्री के नीचे रह रहा है। न्यूनतम तापमान दस डिग्री से नीचे चला जा रहा है। ऐसा मौसम गेहूं के लिए अनुकूल है। कृषि वैज्ञानिकों का कहना है कि सोलह डिग्री से कम तापमान में गेहूं के पौधे तेजी से बढ़ते हैं। अभी ज्यादातर जगहों पर पटवन चल रहा है। खेत में पानी रहने पर तापमान नियंत्रित रहता है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 8 जनवरी के बाद धूप निकलेगी। तब अधिकतम तापमान थोड़ी बढ़ेगा। 15 जनवरी के बाद अधिकतम तापमान 15-20 डिग्री रहना फायदेमंद होगा। आलू-मसूर को नुकसान वैज्ञानिकों का कहना है कि धूप न निकलने और कोहरे से मसूर की पत्तियां पीली,आलू में झुलसा रोग, सरसों में लाही का प्रकोप बढ़ जाता है। हालांकि, चना पर ज्यादा असर नहीं होगा। कृषि वैज्ञानिक डॉ अरबिंद कुमार सिंह ने बतया कि ऐसा मौसम 18-20 जनवरी तक रहे तो गेहूं की फसल अच्छी होगी लेकिन तेज पछुआ हवा से नुकसान हो सकता है।