मत्स्यजीवी सहयोग समिति चुनाव को लेकर जारी नामांकन के बीच अचानक चुनाव स्थगित होने की बात से अभ्यर्थियों ने नाराजगी जताई। प्रत्याशियों में इस बात को लेकर गहरी नाराजगी थी कि प्रथम दिन के नामांकन के बाद उनका नामांकन नहीं लिया जा रहा है। अभ्यर्थियों के नाराजगी के बाद निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ अमित कुमार पांडेय ने सचिव के पत्र के आलोक में बताया कि सचिव के निर्देश पर चुनाव को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। बीडीओ ने बताया कि चुनाव को बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार की अधिसूचना के आलोक में अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। मंत्री पद की अभ्यर्थी पूनम देवी,रविन्द्र कुमार सहनी, अध्यक्ष पद की अभ्यर्थी मंजू देवी एवं सदस्य पद के अभ्यर्थी जीतन सहनी, धर्मनाथ सहनी, गोपाल सहनी, शिवपूजनी देवी, कलावती देवी, पारस सहनी सहित अन्य ने बताया कि प्रथम दिन के नामांकन के बाद उनके नामांकन पत्र स्वीकार नहीं किए जाने से उनमें असंतोष हुआ है, परंतु निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ के आश्वासन एवं पत्र निर्गत करने के बाद उन्हें संतुष्टि है।

गैर संचारी रोग के क्षेत्रीय अपर निदेशक संजय कुमार ने प्रखंड के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर बैरिया, महुआवा, चिंतामनपुर, लखनी और पिपरा का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गैर संचारी रोग से मुक्ति दिलाने की दिशा में चलाए जा रहे सरकार के कार्यक्रमों की सराहना की। बताया कि मधुमेह व रक्तचाप जैसे रोगों से निजात दिलाने के लिए सरकार कटिबद्ध है और इस दिशा में लगातार सार्थक प्रयास भी किया जा रहा है। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एमसीडी प्रोग्राम के तहत विशेष अभियान चलाकर मधुमेह रक्तचाप से प्रभावित रोगियों की पहचान कर उन्हें नियमित रूप से दवा खिलाने की बात कहीं। मुख्य रूप से गैर संचारी रोग के जांच, सुविधा और इलाज के बारे में जानकारी ली गई।इस दौरान पिछले माह कितने मरीजों का बीपी और सुगर का जांच किया गया इसकी जानकारी ली गई।

मेहर संस्था के सदस्यों को लावारिस हालत में मिली एक नाबालिग लड़की मिली। जिसने अपना नाम मुस्कान बताया। इसकी सूचना संस्था ने पुलिस व चाइल्ड लाइन को दी। पुलिस ने बच्ची के परिजनों का पता लगाया। जिसके बाद परिजन को बच्चा सौंप दिया गया। चाइल्ड लाइन के किरण वर्मा ने बताया कि लड़की तुमरिया टोला वार्ड नंबर 3 स्थित एक किराए के मकान में रह रही थी। उसे सुलेशन पीने की आदत है। जिसपर मां ने डांटा तो घर छोड़कर भाग गई।

राज किशोर सिंह हत्या मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार भेजा गया जेल कोटवा थाना क्षेत्र के डुमरा गांव में हुए राज किशोर सिंह हत्या मामले में एक और आरोपी विनोद ठाकुर को को गिरफ्तार किया गया है आरोपी अपने ने ही गाँव अमवा में छुपा हुआ था, सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष अनुज कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ उसके घर पर धावा बोलकर गिरफ्तार कर लिया, आपको बता दें कि 17 नवंबर 2022 को चतुर्थवर्गीय कर्मी डुमरा गांव निवासी राज किशोर सिंह की उनके घर के बगल में ही हत्या कर दी गई थी, जिसमें उनकी पत्नी उषा देवी ने 5 लोगों को नामजद किया था,, पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को पूर्व में जेल भेज दिया गया है

सीबीएसई ने दसवीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए प्रश्न पत्र के प्रारूप में बदलाव किया है। लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के अलावा अब वस्तुनिष्ठ प्रश्नों के उत्तर में भी दिमाग लगाना पड़ेगा। बोर्ड परीक्षा में सभी विषयों के पाठ्यक्रम से जुड़े समसामयिक प्रश्न रहेंगे। जो छात्र देश-दुनिया, समाज में चल रहे सम सामयिक घटना से अवगत होंगे, वो इन प्रश्नों के जवाब आसानी से दे सकेंगे। जो छात्र रट कर परीक्षा देने की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें उत्तर देने में मुश्किल होगी। बोर्ड द्वारा इस बार दीर्घ उत्तरीय प्रश्न के अलावा वस्तुनिष्ठ प्रश्न में भी केस स्टडी से जुड़े कई प्रश्न पूछे जाएंगे। अब तक केस स्टडी वाले प्रश्न केवल दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में ही पूछे जाते थे। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा जारी विषयवार सैंपल पेपर में दी गयी है। बोर्ड की मानें तो परीक्षार्थियों को समय से इसकी जानकारी मिल सके इसके लिए सैंपल पेपर के माध्यम से यह बताया गया है। मालूम हो कि 10 वीं और 12वीं में कई सेक्शन में प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें पहला सेक्शन वस्तुनिष्ठ प्रश्नों का रहेगा। वस्तुनिष्ठ प्रश्न में दस प्रश्न बहुवैकल्पिक प्रकार के होंगे। इसमें चार विकल्प दिये जाएंगे। इसमें तीन से चार प्रश्न केस स्टडी से जुड़ा होगा। बोर्ड की मानें तो 10वीं और 12वीं के सभी विषयों में इस बार 10 से 20 प्रश्न बहुवैकल्पिक प्रकार के होंगे। इसमें केस स्टडी पर आधारित प्रश्न भी रहेगा। 12वीं में जिन विषयों की परीक्षा 70 अंक की होगी, उसमें 16 अंक का प्रश्न बहुवैकल्पिक रहेगा। वहीं जिन विषयों की परीक्षा 80 अंक की होगी, उसमें 18 प्रश्न बहुवैकल्पिक प्रकार के होंगे। बोर्ड द्वारा इस बार लघु और दीर्घ उत्तरीय प्रश्नों में 20 फीसदी का विकल्प दिया गया है। इसमें छात्रों को विकल्प मिलेगा। अगर कोई प्रश्न का उत्तर उन्हें नहीं आता हो तो वो किसी दूसरे प्रश्न का उत्तर दे सकेंगे।

बहला फुसलाकर एक नाबालिग लड़की को अगवा करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने अगवा लड़की को भी बरामद कर लिया है। गिरफ्तार युवक डुमरियाघाट थाना क्षेत्र के धनगड़हा निवासी विरोज पासवान का पुत्र मिथुन कुमार है। जो वर्तमान में तुरकौलिया थाना क्षेत्र के आमावा स्थित अपने मामा के घर वर्षो से रहता था। बरामद लड़की का मेडिकल व 164 बयान कराने में पुलिस जुटी हुई है। लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर बताया है कि 4 जनवरी को करीब 8 बजे सुबह में घर से उसकी लड़की गायब हो गई। खोजबीन किया तो पता चला कि एक युवक शादी के नियत से बहला कर अपने मामा के घर रखा है। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने मामले की पुष्टि की।

शहर के परेउआ मुहल्ला वार्ड नंबर एक की एक महिला को मृत समझ परिजन दाह -संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी उसके शरीर में हलचल देख हड़कंप मच गया। परिजनों ने पुनअनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। जहां से डॉक्टरों ने स्थिति की गंभीरता के मद्देनजर उसे रेफर कर दिया।महिला के पति मुकेश प्रसाद का कहना है कि उसकी पत्नी नीलम कुमारी प्रसव पीड़िता थी। उसे स्थानीय डंकन अस्पताल में भर्ती कराया गया।इसी बीच महिला ने एक पुत्र को जन्म दिया,उसके बाद जच्चा की स्थिति नाजुक हो गई। पति का आरोप हैकि अस्पताल की ओर से महिला को मृत बता डिस्चार्ज कर दिया गया। हालांकि अस्पताल का दावा है कि उक्त महिला आइसीयू में भर्ती थी और परिजन उसे गंभीर स्थिति में ही घर ले जाने के लिए दबाव देने लगे। इसके बाद लामा सर्टिफिकेट (परिजनों के सहमति पत्र) लेकर डिस्चार्ज कर दिया गया। इधर महिला के मृत समझ दाह -संस्कार की तैयारी भी होने लगी। इसी बीच महिला को होश आ गया व वह पानी मांगने लगी। अनुमंडलीय अस्पताल उपाधीक्षक डॉ.राजीव रंजन कुमार का कहना है कि मरीज में सीवियर डिसनिया के लक्षण मिले। उसे उच्चस्तरीय चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया गया।

पिछले तीन माह पूर्व नवंबर माह में चोरों ने लगातार करीब डेढ़ दर्जन घरों में चोरी कर नकदी समेत साठ लाख रुपए उड़ाये थे। लेकिन एक भी मामले का उदभेदन करने में पुलिस को अभी तक सफलता नहीं मिली है। मालूम हो की 31 अक्टूबर की रात महनवा चौक स्थित एक ज्वेलर्स दुकान का ताला तोड़ चोरों ने करीब नकदी समेत 16 लाख के जेवरात की चोरी की थी। 3 नवंबर की रात माधोपुर तनसरइया गांव में एक साथ सात घरों में नकदी समेत 12 लाख की जेवरात चोरी की थी। 4 नवंबर की रात सेनवरिया में छह घरों में 13 लाख की जेवरात व नकदी चोरी किया था। 5 नवंबर को दिन दहाड़े अपराधियों ने बेलवा बैरागी टोला स्थित गैस एजेंसी में धावा बोल 70 हजार रुपए की लूट लिया था। 8 नवंबर की रात मंझार राजाराम पुल गांव में हथियार के बल पर किसान को घर में बंधक बना करीब डेढ़ लाख की जेवरात लुटा था। 10 नवंबर की रात सेमरा टोला में वार्ड सदस्य कमरूल होदा के घर में चोरी की थी।

तुरकौलिया थाना क्षेत्र के सेमरा पाठक टोला गांव में अज्ञात चोरों ने एक किसान के घर को निशाना बनाया । चोरों ने नकदी सहित करीब डेढ़ लाख की समान को चोरी कर ली । चोरी की वरदात बुधवार की देर रात्रि की है। पीड़ित किसान उक्त गांव का बसंत कुमार पाठक है। मामले को लेकर पीड़ित ने थाना में आवेदन दिया है। पुलिस जांच में जुटी हैं। किसान ने बताया कि बीती रात सभी लोग खाना खकर सो गये थे। सुबह जगने पर देखा तो समान बिखरा हुआ है। घर के अंदर जाने पर उसके होश उड़ गये। पेटी का ताला टूटा हुआ था। जिसमें नकदी 10 हजार रुपया गायब था। वहीं करीब 80 हजार के सोने चांदी के पायल, अंगूठी, नथिया आदि जेवरात भी गायब था। साथ ही आंगन में रखा हुआ फ्रिज व सिलेंडर की भी चोरी अज्ञात चोरों के द्वारा कर ली गई थी। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

चम्पारण के मशरूम उत्पादक किसानों के लिए खुशखबरी है। अब किसानों को मशरूम का स्पॉन बाहर से नहीं मंगाना पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र में मशरूम के स्पॉन अर्थात बीज के उत्पादन की प्रक्रिया आरम्भ हुई है। पिछले कुछ वर्षों से चम्पारण के बाजारों में मशरूम उत्पादों की मांग बढ़ने से किसान इसके उत्पादन में अधिक रुचि दिखाए हैं। व इसकी खेती काफी फलफूल रही है। इसके लिए प्रयोगशाला का निर्माण किया गया है। वहीं मशीन लगा कर उत्पादन आरम्भ किया गया है। पूर्व में बीज पूसा से बीज मंगवाकर केविके किसानों को उपलब्ध कराते थे। यूं तो प्रयोगशाला में सभी प्रकार के मशरूम के उत्पादन की क्षमता है। परंतु मौसम व जलवायु को देखते हुए बटर व ऑयस्टर मशरूम का उत्पादन आरम्भ किया गया है।  किसानों को होगा फायदा: बाहर से स्पॉन मनवाने से अधिक समय तक हवा में रहने के कारण उत्पादन क्षणता प्रायः कम हो जाती थी। यहां उत्पादन होने से किसानों को फायदा होगा। लैब के बाद शीघ्र ही प्रक्रिया में लाने के बाद उत्पादन बढ़ जाएगा व मशरूम रोगग्रस्त नहीं होगा। वैज्ञानिक डॉ. गायत्री ने बताया कि दस दिनों में एक ट्यूब से पांच किलो मदर कल्चर होगा तैयार होगा। वहीं पियोर कल्चर लैब में एक वर्ष तक रहेगा जीवित। बताया कि किसान भी अपने घर इस संयंत्र को लगा सकते हैं। बताया कि मशरूम बीज या स्पॉन एक तरह का कवक जाल होता है। जिसे मशरूम कम्पोस्ट तैयार करके उगाया जाता है। यह भोजन के रुप में अत्यधिक ऊर्जा प्रदान करते हैं। मशरुम संवर्धन या कल्चर होगा: मशरूम स्पॉन तैयार करने के लिए सबसे पहले कल्चर तैयार किया जाता है। वहीं कल्चर  तैयार करने की तीन प्रमुख पद्धतियां हैं। जिसमें सिंगल स्पोर कल्चर तकनीक, मल्टीपल, स्पोर कल्चर तकनीक, टिश्यू कल्चर तकनीक शामिल है। जिस तरह मशरूम कम्पोस्ट के माध्यम से उगाया जाता है, उसी तरह कल्चर को भी विभिन्न माध्यमों के जरिए तैयार किया जाता है। ऐसे कई माध्यम है जिसकी मदद से मशरूम का कल्चर तैयार किया जाता है। जिसमें आलू, ग्लुकोज व माल्ट एक्सट्रेक्ट आदि। बहुत से ऐसे पदार्थ है जो अकेले या फिर अन्य पदार्थो से मिलकर स्पॉन तैयार कर सकते हैं। जैसे, प्रचलित माध्यम है ज्वार, धान की पुआल, गेहूं, राई, कपास के अवशेष तथा चाय की पत्ती आदि। प्रयोगशाला में लगे हैं मशीन: केविके के लैब में स्पॉन उत्पादन के लिए छोटे बड़े कई मशीन लगाए गए हैं। जिसमें 60 लीटर की ऑटोक्लेव मशीन, लैमिनार ऐयर फ्लो हीटर, एसी,  स्प्रिट लैप, भगोना आदि लगाया गया है। मशरूम स्पॉन बिजनेस से कमाई: किसान इसे लगा कर मुनाफा कमा सकते हैं। अच्छी क्वालिटी का बीज बनाने में प्रति किलोग्राम 40 से 50 रूपए का खर्च होता है, इन बीजों को 80 से 100 रूपए किलो के भाव में आसानी से बेच सकते हैं. इस तरह प्रति किलो बीज पर 40 से 50 रूपए की कमाई की जा सकती है। क्या कहते हैं केविके हेड: केविके हेड डॉ. अरबिंद कुमार सिंह ने बताया कि इसको केविके में लगाने के बाद किसानों का मुनाफा बढ़ जाएगा। किसानों को स्वयं इसे लगाने व संचालित करने के लिए प्रशिक्षित व जागरूक किया जाएगा। यह किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद करेगा।