बनकटवा प्रखंड मुखिया संघ के द्वारा मनरेगा से संबंधित 8 सूत्री मांगों का ज्ञापन सोमवार को बीडीओ को सौंपा गया। आठ सूत्री मांगों में एन एम एम एस को समाप्त करने, बाजार मूल्य पर प्राक्कलन तैयार करने, मुखिया को दो लाख तक की योजनाओं का प्रशासनिक अधिकार देने, मनरेगा मजदूरों की न्यूनतम मजदूरी 210 रुपये से बढ़ाकर 337रुपये करने आदि है।

 मधुबन की बीडीओ कुमारी सविता सिन्हा ने सोमवार को दुलमा पंचायत में प्रगणकों द्वारा की जा रही जातीय गणना का निरीक्षण किया। इस क्रम में उन्होंने प्रगणकों द्वारा भरे जा रहे प्रपत्रों व दिवाल लेखन का अवलोकन किया। बताया कि वार्ड1,2 व 3 में जातीय गणना कार्य अंतिम चरण में है। प्रगणकों को प्रपत्रों व नजरी नक्शा बनाकर दो दिनों के अंदर कार्यालय को समर्पित कर देने का निर्देश दिया गया है। अन्य सभी जगहों पर प्रगणकों द्वारा गणना का कार्य सही ढंग से किया जा रहा है। प्रगणकों को कुछ दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। बताया कि प्रथम चरण में मकानों की संख्या व नजरी नक्शा बनाने का कार्य हो रहा है।

जिले में मौसम में उतार चढ़ाव से ठंड का कहर अभी थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को सुबह में ठंड अधिक थी। सुबह में हल्की धूप निकली रही। लेकिन दिन चढ़ने के साथ अच्छी धूप खिलने से से लोगों को ठंड से काफी राहत मिली। लेकिन पछिया हवा चलने से कनकनी बरकरार रही। विगत 25 दिनों से पड़ रही कड़ाके की ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त था। लोग शीतलहर के प्रकोप से घरों से बाहर नहीं निकल पा रहे थे। सबसे अधिक परेशानी वृद्ध व बच्चों को ठंड से हो रही थी। कई बुजुर्गों ने बताया कि वर्षों बाद जिले में इतनी कड़ाके की ठंड पड़ी है। जिससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी है। इस साल ठंड का कहर जारी रहने से खेती किसानी पर भी असर पड़ा। ठंड से काम नहीं मिलने से दिहाड़ी मजदूरों पर तो आफत आ गयी थी। इधर मौसम विभाग पूसा के वरीय वैज्ञानिक सह नोडल पदाधिकारी (कृषि मौसम) डॉ. ए सत्तार के अनुसार अधिकतम तापमान में अधिक गिरावट से इस तरह की कड़ाके की ठंड पड़ी है। इस साल अधिकतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। जिससे ठंड ने पिछले 64 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विगत पांच जनवरी को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में मामूली अंतर रह गया था। जो कड़ाके की ठंड का बड़ा कारण बना। उक्त तिथि को अधिकतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। डा. सत्तार के अनुसार दो तीन दिनों तक सुबह व शाम के समय ठंड अधिक रहेगी। इसके बाद बढ़िया धूप खिलेगी। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिलने का अनुमान है।

सिकरहना के यादोपुर बखरी गांव में रविवार की संध्या दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार व्यक्ति जख्मी हो गए। जख्मी व्यक्तियों में एक पक्ष के पप्पू यादव, श्यामबाबू राय व दूसरे पक्ष के संतोष राय व निमिलाल राय शामिल है। जख्मी का इलाज ढाका अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया। घटना का कारण आपसी विवाद बताया गया है।

मोतिहारी बलुआ टाल में हवाई फायरिंग मामले में अज्ञात तीन युवकों पर एफआईआर दर्ज की गयी है। नगर पुलिस ने इस मामले में एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बलुआ टाल के दवा व्यवसायी जावेद अहमद खान ने नगर थाने में दिये आवेदन में कहा है कि 15 जनवरी की शाम वह अपनी बेटी दामाद के साथ कार से कचहरी की ओर से डेरा लौट रहे था। बलुआ चौक गोलम्बर के समीप बाइक पर सवार तीन युवकों ने उसकी कार में ठोकर मार दी। राहगीरों ने युवकों को डांट फटकार लगायी। उसके बाद वह अपने डेरा लौट आये। एक घंटे के बाद वहीं तीनों लड़के कुछ और लड़कों को लेकर उसके घर पर धावा बोल दिया। घर पर धावा बोल गाली देने लगे।

घोड़ासहन सपहा ग्राम में दो गुटों में हुए टकराव मामले में जानलेवा हमले का नामजद आरोपित राजेश्वर राय साढ़े चार माह बाद पुलिस की गिरफ्त में आया। गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए अवर निरीक्षक राजेन्द्र कुमार सिंह व सअनि अनील चौधरी के द्वारा सोमवार को तड़के छापेमारी कर राजेश्वर राय को गिरफ्तार किया।

मोतिहारी मुफस्सिल पुलिस ने मधुबनीघाट रोड में एक बगीचा में शराब बिक्री कर रहे धंधेबाजों के अड्डा पर छापेमारी की गयी। धंधेबाज फरार हो गये लेकिन उनके अड्डा से तीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की गयी। शराब धंधेबाज अबु शर्मा के रुप में चिन्हित किया गया है। पुलिस जब शराब जब्त कर लौट रही थी तो रास्ते में दो व्यक्ति सिर पर बोरी लेकर जा रहे थे। पुलिस को देख बोरी फेंक फरार हो गये।

मोतिहारी मुफस्सिल पुलिस ने मधुबनी घाट में वाहन जांच के दौरान स्कूटी पर लदी तीस लीटर देसी चुलाई शराब बरामद की। शराब कारोबारी फरार हो गया। फरार शराब कारोबारी को चिन्हित किया गया जिसका नाम रामअयोध्या सहनी है। वह मठिया इमरती टोला का रहने वाला है। जमादार मोहन कच्छप के बयान पर एफआईआर दर्ज की गयी है। वाहन जांच के दौरान पुलिस की गाड़ी को देख शराब कारोबारी स्कूली पर लदी शराब छोड़कर फरार हो गया।

घोड़ासहन प्रखंड क्षेत्र के किसान नीलगाय के आतंक से हुए प्रशांत खेतों में लगी हुई फसलों को कर रही है बर्बाद

बनकटवा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में सप्ताहिक बैठक प्रभारी की अध्यक्षता में हुई संपन्न, सेविका सहायिका सा यूनिसेफ रहे उपस्थित