कोटवा पुलिस ने छापेमारी कर 13 लीटर चुलाई शराब बरामदगी की मामले में एक पर प्राथमिकी दर्ज कोटवा थाना क्षेत्र के दीपाऊ धांगड़ टोली में छापेमारी की बड़े पैमाने पर शराब को विनष्ट किया गया तथा उसके घर से 13 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया , प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि दीवा गश्ती दल के लिए एएसआई हरेंद्र कुमार के साथ सैफ बल के साथ निकले थे की सूचना पाकर दीपाऊ स्थित भागीरथी देवी के घरऔऱ आंगन छापेमारी कर उसके घर से गैलन में रखें 300 लीटर अर्ध निर्मित शराब को वही विनष्टीकरण कर दिया गया तथा उसके घर से गैलन में रखें 13 लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया, शराब बनाने एवं बेचने के अपराध में भागीरथी देवी पति सूरज धांगड़ पर प्राथमिकी दर्ज की गई है प्रभारी थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कार आगे की कार्रवाई की जा रही है

पीपराकोठी के मुर्दाचक गांव की एक लड़की को ससुरालियों द्वारा दहेज के लिए जान से मारने का प्रयास किया गया। व शादी के बाद से ही प्रताड़ित भी किया जाता रहा। मामले को लेकर पति मनीष कुमार, सास सबिता देवी, ससुर नन्दुलाल गुप्ता, दिपक गुप्ता व ननंद पिंकी देवी को आरोपित करते हुए मामला दर्ज किया है। आरोपितों पर मारूती कार व दो लाख नगद रूपये के लिए मारपीट व तरह-तरह की यातनाऐं देकर जान से मारने की कोशिश करने जैसे कई गम्भीर आरोप लगाई है। मुर्दाचक निवासी बिनोद साह की पुत्री गुड़िया देवी ने बताया है कि उसकी शादी अप्रैल 22 में पटना गायघाट के आलमगंज थाना क्षेत्र के नन्दुलाल गुप्ता के पुत्र मनिष उर्फ तुषार कुमार से हुई थी।शादी के समय ससुराल वालों द्वारा अधिक दहेज की मांग की गई थी। लेकिन काफी मान-मनौव्वल करके उसके पिता बिनोद साह ने जमीन बेचकर 9 लाख 50 हजार नगद व 5 लाख का आभूषण व बाइक के अलावा बर्तन , फर्निचर वगैरह उपहार स्वरूप दिया था। शादी होने के बाद से ही ससुराल पक्ष के उक्त सभी लोग मारूती कार व दो लाख नगद की मांग को लेकर मारपीट तंग तबाह करने लगे। सभी ने मिलकर मारपीट करने लगे तथा तरह-तरह की मानसिक व शारिरिक यातनाएं देने लगे। गर्म सल्लाखो से दागा भी गया। वह सबकुछ सहती रही। प्रताड़ना की सारी हदें पार करने पर सूचना पाकर उसके पिता वह भाई आकर उनलोगों को काफी समझा बुझाया और उन्हें खुश करने के लिए 50 हजार नगद रूपया भी दिया। उसके कुछ रोज बाद फिर से उनलोगों का रवैया और उग्र हो गया। इस क्रम में ससुराल वालों ने जान मारने की साजिश के तहत दुध में जहरीला पदार्थ मिलाकर दिया गया। तबियत बिगड़ गई। इलाज के बाद जान बची। तो उक्त लोगों ने गले में रस्सी का फंदा डाल हत्या करने की कोशिश की। लेकिन ठीक उसी समय मायके से उसके पिता, भाई अन्य लोगों के साथ अचानक पहूंचे गये व जान बचाई। उसके बाद उन लोगों के साथ भी मारपीट की गई और गुड़िया देवी का स्त्रीधन छीन घर से भगा दिये।

जिले में बहुत जल्द नेतरहाट व सिमुलतला विद्यालय की तर्ज पर मॉडल विद्यालय होंगे। बिहार सरकार राज्य के सभी जिलों में जवाहर नवोदय विद्यालय की संकल्पना और नेतरहाट विद्यालय व सिमुलतला विद्यालय की तर्ज पर एक मॉडल आवासीय विद्यालय स्थापित करने की योजना पर काम कर रही है। प्रस्तावित विद्यालय आश्रम पद्धति पर आवासीय प्रकृति का होगा, जिसमें शिक्षक एवं छात्र का अनुपात समानुपातिक रखा जाएगा. यहां छात्रों को तमाम जरूरी सुविधाएं दी जाएगी. साथ ही पढ़ाई की अत्याधुनिक व्यवस्था की जाएगी। सिमुलतला की तर्ज पर मॉडल आवासीय विद्यालयः शिक्षा विभाग के मिली जानकारी के अनुसार अभी प्रत्येक जिले में अवस्थित विद्यालयों के भौतिक संसाधनों का सर्वे किया जाएगा। जिस विद्यालय के पास भौतिक संसाधन जैसे भूमि भवन आदि पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध होंगे और अन्य साधन विकसित करने की संभावना होगी, वैसे विद्यालयों की पहचान कर उसे मॉडल विद्यालय के रूप में विकसित करने की संभावनाओं पर विचार किया जाएगा। इन प्रस्तावित विद्यालयों में आधुनिक शिक्षा पद्धति के साथ-साथ आश्रम व्यवस्था के भी सभी पहलुओं को ध्यान में रखा जाएगा। विद्यालय की स्थापना में नेतरहाट एवं सिमुलतला विद्यालय की स्थापना काल से जुड़े हुए शिक्षाविदों और विद्वतजनों के अनुभव का भी सहयोग लिया जाएगा। जिस प्रकार नवोदय विद्यालय और नेतरहाट विद्यालय से उत्तीर्ण छात्रों ने देश के विकास में अपनी अहम भूमिका अदा की है, उसी प्रकार भविष्य में इस प्रकार के स्थापित मॉडल विद्यालयों का भी योगदान होगा। बीपीएससी करेगा शिक्षकों की नियुक्तिः बताया जाता है कि इन प्रस्तावित विद्यालयों के शिक्षकों की नियुक्ति भी बिहार लोक सेवा आयोग से होगी। साथ ही गुणवत्ता एवं शिक्षा के उच्च मापदंडों को बरकरार रखने के लिए अन्य पेशेवरों का भी सहयोग लिया जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस दिशा में सरकार के शिक्षा विभाग की ओर से काम शुरू कर दिया जाएगा, ताकि आने वाले समय में इस पर अमल होगा और छात्रों को बेहतर शिक्षा मिल सकेगी।

उद्घाटन के आठ माह बीत जाने के बावजूद शैक्षणिक व्यवस्था के लिए तरस रहा है मधुबन का आईटीआई कॉलेज। सजधज कर तैयार इस कॉलेज में शैक्षणिक व्यवस्था चालू नहीं होने से इस क्षेत्र के विद्यार्थी अन्यत्र जाकर औद्यागिक प्रशिक्षण संस्थानों में शिक्षा ग्रहण करने के लिए मजबूर हैं। बताया जाता है कि आधुनिक सुविधाओं से लैस इस आइटी कॉलेज के भवन का निर्माण करीब 16 करोड़ रुपये की लागत से हुआ है। तामझाम के साथ बने इस कॉलेज का उद्घाटन सीएम नीतीश कुमार ने 5 मई 2022 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया था। प्रभारी प्राचार्य उदय शंकर सिन्हा ने बताया कि मधुबन आईटीआई कॉलेज में 2022-24 सत्र के लिए 148 छात्रों का नामांकन किया गया है। नामांकित विद्यार्थियों का वर्ग संचालन फिलहाल मोतिहारी में हो रहा है। फरवरी माह से उक्त कॉलेज में वर्ग संचालन होने की संभावना है।

घोड़ासहन प्रखंड के विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए कथित फर्जी संस्थानों को वेंडरों के रूप में चयनित किये जाने के मामले की जांच बीईओ ही करेंगे। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ,प्रधानमंत्री पोषण योजना द्वारा प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को प्रेषित पत्रांक द्वारा इस आशय का निर्देश दिया गया है। विदित हो कि बिहार पंचायत नगर प्रारम्भिक शिक्षक संघ मूल के प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार के द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय में एचएम व मध्याह्न भोजन साधनसेवी की मिलीभगत से वेंडरों का चयन किया गया।

जिले में पीएम पोषण योजना के तहत विद्यालयों को आवश्यक सुविधाओं से लैस करने की कवायद चल रही है। इसके तहत स्कूलों में किचेन शेड सह भंडार गृह का निर्माण किया जा रहा है। डीपीओ पीएम पोषण योजना मिथिलेश कुमार सिंह ने बताया कि कुल 3238 विद्यालयों में भूमियुक्त 2050 विद्यालयों में किचेन शेड सह भंडार गृह आवंटित है। इनमें, 1942 विद्यालयों में किचेन शेड सह भंडार गृह का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। 3238 विद्यालयों में संचालित है पीएम पोषण योजना 3238 विद्यालयों में पीएम पोषण योजना का संचालन हो रहा है। कुल 1051075 नामांकित छात्रों के विरुद्ध 693709 छात्र-छात्राएं औसतन प्रतिदिन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। डीपीओ श्री सिंह के अनुसार, 2667 विद्यालयों में गैस चुल्हा का आवंटन प्राप्त था। जिनमें चुल्हा खरीद कर मध्याह्न भोजन का संचालन हो रहा है। बताया कि निदेशालय पटना के स्तर से विद्यालयों के लिए किचेन डिवाइस की आपूर्ति होने की सूचना है। दिसंबर माह तक रसोइया के मानदेय का हुआ है भुगतानडीपीओ श्री सिंह के अनुसार, विद्यालयों में कार्यरत 10524 रसोइयों के मानदेय का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से दिसंबर 22 तक कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि 252 मृत रसोइयों के विरुद्ध 230 मृत रसोइयों के आश्रित को चार लाख प्रति आश्रित अनुग्रह अनुदान राशि का भुगतान कर दिया गया है। शेष 22 के भुगतान की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। उन्हाेंने बताया कि जिले के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में स्थापित चापाकल व हर घर नल का जल के तहत चापाकलों की मरम्मत अथवा जल संयोजन की समस्या को दुरुस्त करने का कार्य लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के द्वारा किया जा रहा है।

मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। दो दिनों की निकली धूप के बाद रविवार को मौसम फिर बेरहम हो गया है। जिले में चल रही बर्फीली हवा ने फिर ठिठुरन बढ़ा दी है। सुबह से धूप नहीं निकलने से लोग कंपकपाते अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहे। इस दौरान जिले में घना कोहरा छाया रहा। इससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानी हुई। कड़ाके की ठंड पड़ने से बाजार में भीड़ भाड़ कम रही। लोग बाजार से अपना काम निपटा जल्दी में घर वापसी को विवश दिखे। सब्जी बाजार,किराना दुकान सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों की संख्या नदारद रही। अधिक ठंड पड़ने से वृद्ध व बच्चों को अधिक परेशानी हो रही है। ठंड बढ़ने से फुटपाथी दुकानदार, रिक्शा चालक, ठेला चालक,दिहाड़ी मजदूरों की परेशानी बढ़ गयी है। मौसम की मार से इनकी रोजी रोटी पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले 72 घंटे में 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट के आसार हैं। दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव नहीं होने की संभावना जतायी गयी है। इधर मौसम वैज्ञानिक डॉ. नेहा पारीक ने बताया कि तापमान में और गिरावट आने का अनुमान है। कोहरा छाये रहने से दो दिनों तक मौसम में कोई बदलाव का लक्ष्ण नहीं है।

कुण्डवा चैनपुर बाजार पर नव निर्मित भगवती मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ रविवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। यज्ञ उन्नीस जनवरी तक चलेगा। बीस जनवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया है। रविवार को पांच सौ कन्याओं ने कलश यात्रा में भाग लिया। यात्रा कुण्डवा चैनपुर से शुरू होकर विभिन्न गांवों में घूमते हुए नेपाल के बनजरहा स्थित लालबकेया नदी के घाट पर पहुंची। विधिवत नदी के पूजन के बाद कलश में जल भरकर यात्रा यज्ञ स्थल के लिए प्रस्थान किया। यात्रा में सैकड़ों बाइक,गाड़िय़ों के अलावा घोड़े भी शामिल थे। बाजे गाजे से सर्वत्र वातावरण भक्तिमय हो रहा था। स्थानीय लोगों ने ठंड के बावजूद बढ़चढ़कर यात्रा में हिस्सा लिया। यात्रा का गांव गांव में स्थानीय लोगों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। लोगों ने सिर पर कलश लिए कन्याओं पर फूल की बारिश कर स्वागत किया। मंदिर का निर्माण जन सहयोग से किया गया है। यज्ञ के दूसरे दिन सोमवार को मूर्ति का नगर परिभ्रमण कराया जायेगा। यज्ञ कराने के लिए क्षेत्र के आचार्य संतोष मिश्रा व मनीष पाठक को आमंत्रित किया गया है। लोगों के मनोरंजन के लिए रात्री में वृंदावन से रासलीला मंडली को बुलाया गया है।

राजद किसान प्रकोष्ठ के पूर्व जिलाध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य रूबी देवी के पति रमेश सिंह ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। कहा कि आदापुर थानाध्यक्ष डॉ. राजीव नयन प्रसाद व बंजरिया थानाध्यक्ष संदीप कुमार ने उनके साथ एससी/ एसटी थाने में गाली-गलौज व मारपीट की है। एसपी कांतेश कुमार मिश्रा का कहना है कि हाजत में मारपीट का आरोप लगाया गया है। इसकी जांच रक्सौल एएसपी से करायी जाएगी। थाना में लगे सीसीटीवी का फुटेज देखा जाएगा। वहीं थाना परिसर में हंगामा करने वाले लोगों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। मालूम हो कि रमेश सिंह पर विद्युत विभाग के जेई नीरज कुमार ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने का आरोप लगाते हुए आदापुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। इसी मामले में आदापुर थाना पुलिस रविवार सुबह रमेश सिंह को गिरफ्तार कर एससीएसटी थाने में लेकर आयी थी, जहां न्यायिक हिरासत में भेजने के लिए कागजी कार्रवाई की जा रही थी। पुलिस को आशंका थी कि आदापुर में जिला पार्षद पति के समर्थक हल्ला-हंगामा कर सकते थे। हालांकि गिरफ्तारी की खबर फैलते ही दर्जनों समर्थक एससीएसटी थाना परिसर में भी पहुंच गए। पुलिस का कहना है कि आरोपित के समर्थकों ने एससीएसटी थाना परिसर में भी हंगामा किया है। इस मामले में एसपी ने एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है।

 राजद जिला किसान प्रकोष्ट के पूर्व अध्यक्ष सह क्षेत्र संख्या-12 जिला पार्षद पति सह एमएलसी अनुमंडल प्रतिनिधि रमेश कुमार सिंह को आदापुर पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। उक्त गिरफ्तारी अहले सुबह मॉर्निंग वॉक के समय छोटी औरैया गांव के समीप से हुई है। इसके बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर उन्हें मोतिहारी लेकर चली गई। इसकी पुष्टि थानाध्यक्ष डॉ राजीव नयन प्रसाद ने की है। उक्त जिला पार्षद पति पर स्थानीय थाना में कांड संख्या 265/22 के तहत सरकारी कार्य मे बाधा डालने का आरोप लगाते हुए विद्युत जेई नीरज कुमार ने एफआईआर दर्ज कराई गई थी। वहीं जिला पार्षद रूबी देवी के द्वारा इस मामले में पुलिस पर जानबूझ कर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया गया है। उनके द्वारा बताया गया कि उनके पति एक सामाजिक कार्यकर्ता हैं। जन समस्याओं से जुड़े मुद्दे तथा आमलोगों की समस्याओं के मद्देनजर विद्युत आपूर्ति सुचारू कराने को लेकर उनके द्वारा विद्युत विभाग के पदाधिकारियों से पत्राचार व आवश्यक खोज खबर लिए जाने से आवेशित होकर षड्यंत्र के तहत उक्त मामला दर्ज कराया गया था, जिसकी जांच जारी है। जिला पार्षद पति रमेश सिंह ने बताया कि आदापुर में 302 के आरोपी सहित अन्य कांडों के अभियुक्त खुलेआम घूम रहे हैं। लेकिन पुलिस पूछती तक नहीं है।