जिले में बिजली व्यवस्था को दुरुस्त करने को लेकर करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च होंगे। जिसमें नए पीएसएस का निर्माण, ट्रांसफार्मर लगाने, जर्जर तार बदलने व केबल तार लगाने का कार्य होगा। यह काम होने से बिजली चोरी की घटनाएं कम होगी। इस काम को फरवरी माह से शुरु करना है। फरवरी माह से शुरु होकर अगले तीन साल में कार्य को पूरा करना है। इसका जिम्मा एमपी बिरला ग्रुप के एक कंपनी को दिया गया है। विद्युत विभाग मोतिहारी अंचल के विद्युत अधीक्षण अभियंता के देख-रेख में सभी कार्यो को किया जाएगा। इस कंपनी को मिला है जिम्मा एमपी बिरला ग्रुप की कंपनी वीटीएल को पूर्वी व पश्चिम चंपारण जिले को कार्य करने को जिम्मा मिला है। जिसमें 399. 81 करोड़ रुपये खर्च करना है। 10 एमवीए का दो ट्रांसफार्मर वाला नया 6 पीएसएस का निर्माण जिले में करना है।
मधुबन उतरी पंचायत के राजकीय प्राथमिक विद्यालय पुरवारी की छत का प्लास्टर गुरूवार को टूट कर गिर गया इससे खाना बनाने में जुटी रसोईया ज्ञानती देवी बाल-बाल बच गयी। इस विद्यालय का भवन काफी जर्जर हो चुका है।जर्जर भवन के दहशत तले विद्यालय के शिक्षक व छात्र-छात्राएं पठन-पाठन करते हैं। विद्यालय की प्रभारी एचएम गुड्डी कुमारी व वार्ड सदस्य खुर्शीद आलम ने बताया कि इस जर्जर भवन के बारे में पूर्व के एचएम द्वारा अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत करा दिया गया है।
केन्द्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी के लिए अभी 165 एकड़ भूमि का अधिग्रहण नहीं हो सका है। जिसके लिए नये सिरे से भूमि अधिग्रहण की तैयारी चल रही है। इसको लेकर जिला भू अर्जन विभाग ने जून 22 में शिक्षा विभाग के संयुक्त सचिव को प्रस्ताव भेजा था। जिसकी स्वीकृति सात माह बाद भी नहीं हो सकी है। विभाग के द्वारा बनकट मौजा में 43.63 एकड़ व बैरिया मौजा में 122.06 एकड़ भूमि का प्रस्ताव भेजते हुए अधिग्रहण की प्रक्रिया नये सिरे से शुरू करने की मांग की गयी थी। लेकिन अभीतक स्वीकृति नहीं मिलने पर जिला भू अर्जन विभाग के द्वारा शिक्षा विभाग कोरिमाइंडर भेजने की तैयारी है। सिलिंग विवाद में लटका है अधिग्रहणसिलिंग विवाद व हाईकोर्ट में मामला विचाराधीन होने से अभीतक अवशेष भूमि 165.57 एकड़ भूमि का अधिग्रहण नहीं हो सका है। जिससे केन्द्रीय विश्वविद्यालय के लिए भवन निर्माण संबंधी कार्य नहीं हो पा रहा है। केविवि के द्वारा भी जिला भू अर्जन विभाग को विगत मई 22 में पत्र भेजा गया था। अभी तक केविवि को 136.40 एकड़ भूमि किया गया है हैंडओवरकेन्द्रीय विश्वविद्यालय को अभी तक 136.40 एकड़ भूमि हैंडओवर किया गया है। इसमें बनकट थाना 194 रकबा 33.37 एकड़ व फुर्सतपुर मौजा के थाना नंबर 208 में रकबा 103.03 एकड़ भूमि शामिल है।
गोविन्दगंज थाना के भेलानारी गांव के पास सड़क पर लगी पानी पाइप के फटने को लेकर दो गुटों के हुई मारपीट में गुरुवार को एक पक्ष ने गोविन्दगंज थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना को लेकर प्रखण्ड के जितवारपुर गांव के उपेंद्र सिंह ने भेलानारी गांव के राहुल कुमार व निर्भय सिंह सहित दो अज्ञात के खिलाफ मारपीट व कार क्षतिग्रस्त करने की प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया जा रहा है कि बुधवार की शाम भेलानारी गांव के पास राहुल कुमार सड़क से होकर अपने खेत तक पानी पटाने के लिए पाइप लगाया था । इसी दौरान जितवारपुर जाने के क्रम में कार के पहिया से पानी का पाइप फट गया था। जिसको लेकर दो गुटों में मारपीट हुई थी।
छतौनी थाने के एसआई शाहरुख के वीडियो वायरल मामले में निलंबित कर दिया गया। एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि डीएसपी से इस प्रकरण की जांच करायी गयी। रुपये लेने की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन अनुशासनहीनता का मामला सामने आने पर निलंबन की कार्रवाई की गयी। गौरतलब हो कि छह जनवरी को एसआई शाहरुख खान एक वीडियो वायरल हुआ था। वायरल वीडियो में एक युवक एसआई से रुपये मांग रहा है कि केस में पांच हजार रुपये दिया गया काम नहीं हुआ तो रुपये वापस कर दें। एसआई आगे चल रहे हैं और युवक पीछे से रुपये मांग रहा है। एसआई कुछ जवाब नहीं दे रहे थे। रात के समय का वीडियो था। सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस बीच एसआई शाहरुख खान ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज करायी। जिसमें भवानीपुर के राहुल सिंह व शांतिपूरी के मुके श पटेल को आरोपित किया गया था। दर्ज एफआईआर में दोनों युवकों पर सरकारी कार्य में वाधा, गोली मारने की धमकी, रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया था।
थाना क्षेत्र के सरेया गांव के समीप स्थित सड़क किनारे पोखरे में डूबी बच्ची का शव गुरुवार को बरामद कर लिया गया है। शव को गोताखोरों की मदद से कांटा के सहारे ढूंढा गया है। मृत बच्ची माला कुमारी(6)रामपुर खजुरिया पंचायत के वार्ड दो स्थित रामपुरवा डीह निवासी चंचल महतो की पुत्री है। पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया।
बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन का पुनर्निर्माण कार्य जल्द शुरू होने की उम्मीद है। आरएलडीए ने रिडेवलपमेंट वर्क के लिए डीपीआर तैयार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इसकी स्वीकृति मिलते ही टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। आरएलडीए व रेल प्रशासन ने जिला प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर निर्माण कार्य में आने वाली बाधाओं को दूर करने का प्रयास शुरू कर दिया है। इसके तहत सबसे पहले स्टेशन रोड के चौड़ीकरण पर काम शुरू किया जाना है। जिसके लिए जिला प्रशासन ने भू-अर्जन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरएलडीए (रेल भूमि विकास प्राधिकरण) की टीम ने बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर की 14 एकड़ जमीन के डेवलपमेंट का ब्लूप्रिंट तैयार किया है। वर्ष 2024-2025 तक स्टेशन पुनर्विकास का कार्य पूरा किया जाना है। भविष्य के 45 वर्ष यानी 2065 को आधार मानकर स्टेशन पुनर्विकास की योजना तैयार की गई है। स्टेशन परिसर के सभी ऑफिस व कर्मचारी आवास मल्टी स्टोरी बिल्डिं़ग में शिफ्ट किये जायेंगे। दोनों प्लेटफॉर्म को जोड़ती बिल्डिंग तैयार होगी। रेल लाइन के ऊपर बड़ा सा वेटिंग हॉल बनाया जाएगा। यहां सभी क्लास के यात्रियों के ठहरने की व्यवस्था होगी। एक प्लेटफॉर्म से दूसरे प्लेटफार्म पर आनेजाने के लिए एक और एफओबी का निर्माण किया जाएगा। सीढ़ी के अलावें स्कलेटर व लिफ्ट की सुविधा भी उपलब्ध होगी। स्टेशन परिसर में इंट्री के लिए दो और बड़े गेट बनाये जाएंगे। स्टेशन में प्रवेश व निकास का अलग-अलग रास्ता होगा। मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग, शॉपिंग मॉल, मार्केट कॉम्प्लेक्स, पार्क व कैफेटेरिया की सुविधा वर्ल्ड क्लास हवाई अड्डे की तरह होगी। पीपीपी मोड़ पर स्टेशन का विकास किया जा रहा है। रेल यात्रियों के साथ-साथ आम शहरवासी भी अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित पार्क में टहलने व बैठने का आनन्द उठा सकते हैं।
जिला पुलिस की टीम ने चौबीस घंट के अंदर रेप व एससीएसटी कांड के आरोपित समेत 46 आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत भेज दिया।एसपी कांतेश कुमार मिश्र का कहना है कि आदापुर, संग्रामपुर, लखौरा व कल्याणपुर थाना क्षेत्र में शराब के खिलाफ चलाये गये छापेमारी में सभी को गिरफ्तार किया गया।
क्रिकेट टूर्नामेंट के दूसरे सेमीफाइनल में पट्टी कल्याणपुर ने पिपरा कोठी को हराया कोटवा:(पूर्वी चम्पारण )प्रखंड अंतर्गत पट्टी जसौली पंचायत के गांधी उच्च विद्यालय खेल मैदान में गुरुवार को वाईएससीसी क्रिकेट मैच के दूसरे सेमीफाइनल में कल्याणपुर ने पिपरा कोठी को हराया। कल्याणपुर की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर में 6 विकेट खोकर 165 रन का लक्ष्य पिपरा कोठी की टीम को दिया। जबाब मे उत्तरी पिपरा कोठी की टीम ने 16 ओवर खेल कर 8 विकेट पर 160 रन ही बना पाया। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार कल्याणपुर के फिरोज खान को 3 ओभर में 5 विकेट लेने एवं 21 रन बनाने पर दिया गया। स्कोरर के रूप में सत्यम सिंह ,अम्पायर मुन्ना सिंह एवं सत्यम कुमार सिंह मौजूद रहे। मौके पर मैच के अध्यक्ष डिल्लू सिंह,आयोजन समिति के निरंजन कुमार,राहुल कुमार, सिंह,चंदन झा,अवनीश सिंह,अंकित सिंह,बिपुल सिंह,रविंद्र सिंह,रोहित सिंह,श्यामल सिंह,सुमित कुमार, गोलू सिंह,आर्यन सिंह,कालू बादल,रोहन सिंह एवं निडू सिंह मौजूद थे।
पीपराकोठी थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला सामने आया है। इस सम्बंध में लड़की की मां के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें उसने आमोद गिरी व प्रवीण कुमार सहनी, उसके पिता सुरेन्द्र सहनी व उसकी मां को आरोपित किया है। बताया है कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री सुबह 10 बजे के करीब घर से बलथरवा कोचिंग करने गई थी।जो संध्या तक घर वापस नहीं आती। तब उसके परिजन काफी खोजबीन की।इस दौरान पता चला कि उक्त नामित लोगों ने मिलकर उसकी लड़की को अपहृत कर ले गये है।जब लड़की के परिजन अपहरणकार्त्ता प्रवीण सहनी के घर पता लगाने गए। तो उसके परिवार के सभी सदस्य घर बंद कर फरार थे। उसके बाद उसने लड़की के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराया है।पुलिस मामले की छानबीन वह लड़की की तलाश कर रही है।
