चम्पारण में बंजर भूमि पर लहलहाएंगे बेल व कटहल के बाग जिले में ऊसर व बंजर पड़ी भूमि भी सोना उगलेगी। इस तरह की बेकार पड़ी भूमि में सूक्ष्म सिंचाई योजना आधारित शुष्क बागवानी के बाग लहलहाएंगे। जिला उद्यान विभाग ने पहली बार जिले के किसानों के लिए यह योजना लांच की है। इसके तहत जिले में सूक्ष्म सिंचाई के साथ छह प्रकार के बाग लगाने की हरी झंडी मिली है। इसमें बेल,कटहल,बेर, जामुन,आंवला व बेर के फलदार बाग शामिल हैं। जिले में दो दो हेक्टेयर में बाग के लिए लक्ष्य निर्धारित : जिले में प्रत्येक फलदार बाग के लिए दो दो हेक्टेयर में खेती का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। एक किसान को अधिकतम दो हेक्टेयर तक के लिए लाभ मिलेगा। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर इस योजना का लाभ मिलेगा। सूक्ष्म सिंचाई सहित बाग के लिए मिलेगा अनुदान : सूक्ष्म सिंचाई सहित बाग के लिए किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा। सूक्ष्म सिंचाई योजना के तहत किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिलेगा। इससे पानी व उर्वरक की बचत होने से किसानों को काफी लाभ होगा। इसके अलावा बेल, बेर, कटहल, नींबू, जामुन व आंवला के बाग लगाने के लिए किसानों को कुल लागत पर 50 प्रतिशत अनुदान मिलेगा। ड्रिप एरिगेशन का पाइप मोड़ने के लिए मिलेगी मशीन ड्रिप एरिगेशन की व्यवस्था के तहत पहले पाइप को सीधा बिछाया जाता था। लेकिन अब पाइप को मोड़ने के लिए मशीन मिलेगी। मशीन लेने पर किसानों को 90 प्रतिशत अनुदान का लाभ मिलेगा। अजय कुमार सिंह, जिला उद्यान विभाग के सहायक निदेशक ने बताया सूक्ष्म सिंचाई योजना आधारित शुष्क बागवानी के लिए किसानों को अनुदान का लाभ मिलेगा। इस योजना को पहली बार जिले में लांच किया गया है। इस योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू है। पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर इस योजना का लाभ मिलेगा।
विद्यालय में अनियमितता की शिकायत को लेकर बीडीओ कार्यालय पूछे दर्जनों छात्र पोखरा पंचायत के वार्ड नंबर दस है मामला छात्रों के शिकायत पर बीडीओ ने किया विद्यालय का निरीक्षण कोटवा:(पूर्वी चम्पारण)।प्रखंड अंतर्गत पोखरा पंचायत के वार्ड नंबर दस में संचालित नवसृजित प्राथमिक विद्यालय में हो रहे अनियमितता की शिकायत को लेकर दर्जनों छात्र बीडीओ कार्यालय पहुंचे। छात्रों का कहना है कि विद्यालय के सभी शिक्षक लेट लतीफ आते हैं और दिन भर अपना मोबाइल चलाते हैं और गप मारते रहते हैं।साथ ही प्रधानाध्यापक पर आरोप लगाते हुए कहा कि एमडीएम का चावल सर अपने घर पर रखते हैं।विद्यालय का शौचालय सहित स्कूल के सीढ़ी और फर्श टूटा हुआ है। शिकायत पर बीडीओ सरीना आजाद विद्यालय पहुंच हर बिंदुओं पर सघन जांच कर कई आवश्यक निर्देश विद्यालय के प्रधानाध्यापक और शिक्षको देते हुए समय से विद्यालय आने का निर्देश दिया गया।साथ ही अभिभावक को बच्चे के साफ सफाई पर ध्यान देने का सुझाव दिया गया।बीडीओ ने बताया बच्चो के अभिभावक को बिंदुवार शिकायत लिखकर देने देने की बात कही गई ताकि कार्यवाही की जा सके।
बिहार राज्य के फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के हाजी फरजंद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फेनहारा के प्रांगण में मंगलवार को फेनहारा बनाम ढाका के बीच फुटबॉल मैच खेला गया मैच का उद्घाटन जदयू नेता सह पूर्व मधुबन विधानसभा के विधायक शिवजी राय ने फीता काटकर किया मैच में फेनहारा ने ढाका को एक गोल से हराया,फेनहारा के खिलाड़ी शमशेर के पेनल्टी शूटआउट की एक गोल के कारण मैच जीता,मौके पर मुन्ना यादव, विद्यालय के प्राचार्य अफरोज आलम सहित अन्य लोग मौजूद थे
मेसी पावर ग्रिड में मंगलवार सुबह 10:00 बजे से 3:00 बजे तक शीतकालीन मेंटेनेंस कार्य किया जाएगा जिसमें पावर ग्रिड में ट्रांसफॉर्मर सहित अन्य इक्वेपमेंट की मरम्मत की जाएगी इसकी जानकारी विधुत विभाग के जेई देवेंद्र गढ़वाल ने दिया, जेई देवेंद्र गढ़वाल ने बताया कि फेनहारा प्रखंड में 10:00 बजे से लेकर 3:00 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी
कोटवा प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट का का हुआ उद्घाटन उद्घाटन मैच में मुजफ्फरपुर के टीम को गोपालगंज ने दो विकेट से हराया कोटवा:(चंपारण केसरी)। कोटवा स्थित शिवधर अनूठा उच्च विद्यालय के खेल मैदान में सात दिवसीय प्रीमियर लीग मैच का उद्घाटन मुखिया रवि सिंह,पूर्व प्रमुख गोपू सिंह, बीनू सिंह,अनिल यादव,जितेंद्र सर,झुन्नू सिंह,अनिकेत रंजन,डॉक्टर प्रीति कुमारी,सोनू सिंह,नगर पार्षद अंकित सिंह द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख हिमांशु उर्फ गोपू सिंह ने बताया की टूर्नामेंट के विजेता टीम को एक लाख एक हज़ार रुपए और उप विजेता टीम को इकतालीस हजार रुपए पुरस्कार के रूप प्रदान किया जायेगा।आज का उद्घाटन मैच में।गोपालगंज ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।सोलह ओभर के इस खेल में बल्लेबाजी करते हुए मुजफ्फरपुर की टीम ने पंद्रह ओवर तीन गेंद पर एक199 रन का लक्ष्य गोपालगंज को दिया। जबाव में उतरी गोपालगंज की टीम ने आखरी ओभर में दो विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। मैन आफ मैच गोपालगंज के विशाल को निज़ारा के तरफ से दिया गया ।कॉमेंटेटर के रूप में मुन्ना सहनी और विकास कुमार एवम स्कोरर इमरान आलम मौजूद थे। मौके पर व्यवस्थापक संतोष यादव,निकेश सिंह,चितरंजन सिंह,संदीप सांडिल्य,रिशु सिंह,सतीश सिंह,सत्यम सिंह,अंकित सिंह,मनोज सहनी,भोला सिंह, पियूष सिंह,विवेक सिंह,रिशु सिंह, चंचू सिंह,विशाल पाण्डे सहित कई लोग मौजूद थे।
भूमि के दाखिल खारिज की प्रक्रिया को सरकार ने सरल बनाया है। जमाबंदी के लिए जमीन की डिटेल्स के साथ ऑनलाइन आवेदन करने पर इसकी प्रक्रिया शुरू होती है। खरीदार को अधिक भागदौड़ करने की जरूरत नहीं होती। लेकिन जिले में दाखिल खारिज में एक नई समस्या सामने आने लगी है। वह समस्या है भूमि की मैपिंग का। कई अंचल में भूमि की मैपिंग में त्रुटी कर दी गई है। जिससे जमीन की नई जमाबंदी नहीं बन रही है। भूमि की मैपिंग संबंधित मौजा में नहीं होने से कई लोगों की जमाबंदी नहीं हो पा रही है। सभी कागज दुरुस्त होने के बाद भी अधिकारी दाखिल खारिज करने में हाथ खड़े कर रहे हैं। इस तरह का मामला मोतिहारी, पीपराकोठी व रामगढ़वा अंचल में सामने आई है। विनोद कुमार ने डीएम के जनता दरबार में आवेदन दिया है। रामगढ़वा आरओ सतीश गुप्ता ने बताया कि उनके अंचल के शिवनगर माैजा में भी इस तरह की समस्या आ रही है। जिसके समाधान के लिए एडीएम को पत्र भेजकर मार्गदर्शन मांगी गई है। रैयत की जमाबंदी दूसरे मौजा में चल रही है। जिस कारण नई जामबंदी नहीं बन रही है। जब इसकी पड़ताल की गई तो मालूम हुआ कि एक ही मौजा में कई प्रखंडों की जमाबंदी नंबर डाल दिया गया है। इस कारण दाखिल-खारिज का काम अटक गया है।
परसौनी कपूर गांव के ई संजय कुमार की आज पहचान उन्नत एवं समृद्ध किसान रूप में हो रही है। वह किसानी को बड़े अच्छे ढंग से कर रहे हैं। पताही पश्चिमी पंचायत के पैक्स गोदाम के पास मेन रोड से साढ़े सात बिगहा में लीची का बगीचा लगाया है। जिसमें उन्होंने किराना एवं व्यवसायिक खेती किया हैं। इसमें एक बिगहा में नई वैरायटी का आदी लगाएं है। एक बीघा में हल्दी, 10 कट्ठा में मिर्च 10 कट्ठा में कोहड़ा, सिकोडा आदि की खेती किए है। किसानी में उनका अब रुझान होने लगा है। ठेकेदारी से समय निकालकर वह खेती में समय देते हैं। हर मौसम में खेत में फसल लगाने, उसकी कटाई, निकोनी-कोडनी, कटाई आदि पर विशेष ध्यान देते हैं। जिससे उन्हें अच्छी आय हो रही है। विरासत में मिली है जमीन: ई. संजय 1985 में मोतिहारी इंजीनियरिंग कॉलेज से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर गांव वापस आ गए। पूर्वज शुरू से खेती करते थे लेकिन खेती धीरे-धीरे कमजोर पड़ गई थी। उन्होंने बेरोजगारी एवं अपने अंतरात्मा के आवाज पर वर्ष 1987 से खेती किसानी को अपने हाथों में लेकर उसे शुरू किया, तथा अपनी लगन और इच्छाशक्ति के बदौलत पहले खेती को मजबूत किया। अब आधुनिक तकनीक का इस्तेमाल कर वर्ष 2018 से वह व्यावसायिक खेती को शुरू किया है। जब फसल तैयार होती है तो पैकार खेत पर आकर उसे वजन करवाकर ले जाता है।
जिले में पहले से आठ अंगीभूत कॉलेज हैं।इनमें, एमएस कॉलेज, एलएनडी कॉलेज, एसएनएस कॉलेज, डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज, एसआरएपी कॉलेज बाराचकिया, एमएसएसजी कॉलेज अरेराज, केसीटीसी कॉलेज रक्सौल, जेके एलएनएम कॉलेज घोड़ासहन हैं। वहीं, कुछ वर्ष पूर्व मधुबन में डिग्री कॉलेज खोला गया है। जिसे मिलाकर जिले में कुल अंगीभूत कॉलेजों की संख्या नौ हो गयी है। कॉलेजों में नामांकन लेकर टॺूशन व बाहर कंपटिशन की तैयारी में निकल जाते हैं छात्र यहां के छात्र स्कूल की पढ़ाई पूरी करने के बाद जिले के कॉलेजों में ही दाखिला लेते हैं। नामांकन लेने के बाद अमूमन छात्र या तो जिले में ही टॺूशन का सहारा लेते हैं। या बाहर कोटा अथवा पटना जाकर कंपटिशन की तैयारी में जुट जाते हैं।जानकारों के अनुसार शिक्षकों की कमी से कॉलेजों में पठन-पाठन कार्य प्रभावित होने से छात्र डिग्री लेने को लेकर कॉलेज में नामांकन लेते हैं। परीक्षा फार्म भरने व नामांकन के समय ही कॉलेजों में भीड़ दिखती है। संसाधनों के अभाव से जूझ रहा मधुबन का डिग्री कॉलेज संसाधनों की कमी का दंश झेल रहा है मधुबन को डिग्री कॉलेज। इस कॉलेज के भवन निर्माण की आधारशीला पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने 11 दिसम्बर 2014 को रखी थी। रिमोट से उद्घाटन के बाद इस कॉलेज में वर्ग संचालन 2019 से शुरू हुआ। विभागीय उदासीनता से इस कॉलेज में शिक्षकों व शिक्षकेतर कर्मियों की भारी कमी बनी हुई है। कॉलेज के पास सड़क,प्रयोगशाला के संसाधनों व खेल के मैदान का घोर अभाव बना हुआ है। सड़क के अभाव में निजी जमीन होकर कॉलेज से छात्र-छात्राएं, शिक्षक व कर्मी आवागमन करते हैं। बरसात के दिनों में मुख्य मार्ग से कॉलेज तक जाने वाली सड़क कष्टदायक हो जाती है। महज इतिहास, भूगोल, समाज शास्त्र व राजनीति शास्त्र विषय के ही शिक्षक ही इस कॉलेज में नियुक्त हैं।भोजपुरी, संस्कृत, अंग्रेजी, अर्थशास्त्र विषय में सीट खाली रह जा रही है।विद्यार्थी इतिहास,मनोविज्ञान,भूगोल,हिंदी व गूह विज्ञान रूचि दिखा रहे हैं।
जिले के मुन्ना कुमार को हरियाणा में आयोजित हो रहे द्वितीय अन्तराष्ट्रीय यूथ डेवलपमेंट कान्क्लेव में अतिथि वक्ता के रूप में आमंत्रित किया गया है। दिव्य युवा मंच के संस्थापक सुभाष चौहान ने ईमेल से आमंत्रण-पत्र भेजा है। कार्यक्रम का आयोजन 28-29-30 जनवरी 2023 को होना है। सम्मेलन में कई देश के युवा प्रतिनिधि और शिक्षाविद भाग ले रहे हैं। मुन्ना कुमार सम्मेलन में ‘युवा सशक्तिकरण का देश की प्रगति में अहम भूमिका’ विषय पर अपना संबोधन करेंगे।
कानून के दुश्मनों के साथ दोस्तों की भी लिस्ट पुलिस तैयार करेगी। विभिन्न मौकों पर पुलिस की मदद करने वालों को पुलिस और करीब लाएगी। इसको लेकर एडीजी (लॉ एंड ऑर्डर) ने पूर्वी चंपारण सहित सभी जिलों को लिखा है। उन्होंने कहा है कि पुलिस विधि व्यवस्था बिगाड़ने और उन्माद फैलाने वालों के साथ ही उन लोगों की भी सूची बनाई जाए जो समय समय पर पुलिस को मदद करते रहे हैं। यह सूची थाना स्तर पर तैयार की जाएगी। कानून व्यवस्था और अपराध नियंत्रण में लिया जाएगा सहयोग पुलिस को विभिन्न मौकों पर सहयोग करने वाले लोगों की सूची तैयार कर उनसे कानून व्यवस्था बिगड़ने और अपराध नियंत्रण में भी सहयोग लेने का निर्देश दिया गया है। एडीजी ने कहा है कि सहयोगियों से सूचना एकत्रित करने के साथ ही किसी थाना क्षेत्र में माहौल बिगड़ने की स्थिति में भी मदद ली जा सकती है। ऐसा करने से एक संदेश भी देने की कोशिश होगी कि समाज के अच्छे लोगों के प्रति पुलिस की सोच कैसी होती है और वे किस तरह साथ दे सकते हैं। तैयार की गई सूची वरीय अधिकारियों के पास भी रहेगी, ताकि जरूरत पड़ने पर उनसे मदद ली जा सके। ● अपराध के दृष्टिकोण से संवेदनशील जगहों पर सघन गश्ती, निगरानी व वाहन चेकिंग ● जमानत पर मुक्त हुए अपराधियों की गतिविधियों पर थाना की पुलिस सतत निगरानी रखेगी ● संपत्तमूलक कांडों के अपराधियों के विरुद्ध निगरानी प्रस्ताव समर्पित करने को भी कहा गया ● ग्रामीण क्षेत्र के संवेदनशील जगहों पर चौकीदार की प्रतिनियुक्ति, शहर में बाइक से गश्ती ● शहर में बाजार और अन्य मुख्य मार्गों पर सीसीटीवी से सतत निगरानी रखी जाएगी ● विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध उचित कार्रवाई की जाए ● कुख्यात और पेशेवर अपराधियों के विरुद्ध सीसीए की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ● गंभीर कांडों के अपराधियों के विरुद्ध कोर्ट में स्पीडी ट्रायल कराना भी सुनिश्चित करें
