नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत युवाओं को रोजगार को लेकर दिया गया प्रशिक्षण। सामुदायिक संवाददाता रेयाज आलम रामगढ़वा। 47 वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल रक्सौल पंटोका के तत्वाधान में शुक्रवार को नागरिक कल्याण कार्यक्रम-2022-23 के तहत सेनुवरिया बॉर्डर अंतर्गत आने वाले सीमावर्ती क्षेत्र के बीस चयनित युवाओं का पंद्रह दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण का शुभारम्भ खटिया मटिया पंचायत भवन के परिसर में अनेंद्र मणि सिंह कार्यवाहक कमान्डेंट के दिशा निर्देशों में टीएच बसंता सिंह उप कमांडेंट व मुखिया तबरेज आलम, सरपंच गोरख पटेल सरपंच व जितेन्द्र कुमार सरेटा डारेक्टर ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करके किया। उप कमाडेंट श्री सिंह ने बताया कि पंद्रह दिवसीय बकरी पालन प्रशिक्षण के दौरान बकरी की नस्ल, पालन, उनमें होने वाली बीमारियों व उनसे बचाओ करने के उपाय इत्यादि के बारे मे प्रशिक्षण दिया जायेगा। ताकि इससे बेरोजगार युवकों को उन्नत बकरी पालन में लाभकारी रोजगार प्राप्त हो सके। इस अवसर पर एसएसबी की ओर से सभी प्रशिक्षुओ को बुक, कलम व आवश्यक सामग्री भेट की गयी व उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया गया। उन्होंने कहां की एसएसबी देश की सीमा की सुरक्षा के साथ-साथ सीमावर्ती क्षेत्रों के नागरिकों के विकास स्थान की दिशा में ऐसे अनेक कार्यक्रम चलाती है जो आर्थिक स्थिति को मजबूती प्रदान करती है। यह इसलिए भी कि सीमा क्षेत्र के बेरोजगार युवक मुख्यधारा से कटकर कहीं विरोधी कार्यों में ना लगे।
प्रभुनाथ महाविद्यालय परसा में सारण में डॉ रंजीत कुमार ने महाविद्यालय के सभी कर्मचारियों एव छात्रों से मुलाकात किया और सारण स्नातक से MLC चुनाव में मतदाता कर चुनाव में सहयोग करने की बाते कही
नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का हुआ पूर्णाहुति,उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़। सामुदायिक संवाददाता रेयाज आलम रामगढ़वा। आदापुर प्रखंड के भवनरी गांव में आयोजित नौ दिवसीय श्री शतचंडी महायज्ञ का शुक्रवार को पूर्णाहुति हो गया।इस मौके पर हजारों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महायज्ञ के अंतिम दिन वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ देवी- देवताओं की पूजा हुई।इसके पूर्व पूर्णाहुति कर महाआरती की गई।आचार्य विजय कुमार मिश्र ने बताया कि वैदिक रीति- रिवाज से एक लाख अठासी हज़ार देवी- देवताओं का आवाहन कर पूजा अर्चना किया गया। मंत्रोच्चारण के बीच इस शतशती चंडी महायज्ञ में करीब बारह हज़ार आहुतियां दी गई। इस अवसर पर भक्तों द्वारा पूजा अर्चना कर विश्व के कल्याण व शांति के लिए हवन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण भी हुआ। कई साधक मंदिर में पूजा अर्चना कर माँ देवी चंडी से सुख,शांति एवं समृद्धि की याचना किया। मौके पर पूर्व मंत्री श्यामबिहारी प्रसाद,पूर्व सरपंच हीरालाल प्रसाद कुशवाहा,संजय प्रसाद कुशवाहा,अजित कुमार सिंह, जितेंद्र सिंह, अभिषेक कुमार, साहेबलाल कुमार,रामाधार प्रसाद,रेणु देवी,राम विश्वाश महतो,उमा देवी,बलिस्टर मंडल, रीता देवी, नारायण राम,सीता देवी,दशरथ राम,राम संवारी देवी, मोहन प्रसाद,गीता देवी,अनंत राम,मीना कुमारी, शंभू प्रसाद,मंजू देवी, छोटेलाल साह, रंजु देवी सहित सैकड़ों गणमान्य लोगों ने भी हिस्सा लिया।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिया प्रदर्शन व धरना। हरसिद्धि। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रखंड मुख्यालय पे बुधवार को एक दिवसीय धारण दिए। कार्यक्रम मोतिहारी के प्रभारी उमेश सिंह कुशवाहा के मौजूदगी में हुई। आम आदमी के कार्यकर्ताओं ने अपनी एक 11 सूत्री मांगों के समर्थन में अमर शहीद जगदेव बाबू के जयंती के अवसर पर पहले प्रदर्शन किए। रामलाल सोना लाल माध्यमिक विद्यालय से निकालकर सभी कार्यकर्ता प्रखंड मुख्यालय पहुंचकर धरना पर बैठ गए। बाद में मांगों का ज्ञापन प्रखंड विकास पदाधिकारी मनोज कुमार पासवान को सौंप दिए। मौके पर जिला संगठन प्रभारी जंगबहादुर महतो,विधानसभा प्रभारी विपिन कुमार,मुन्ना मौर्या,राजेश्वर दास,हीरालाल राम,दुलार सुहानी,सागर कुशवाहा,नीरज कुशवाहा सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद।
प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का बीडीओ ने किया उद्घाटन कोटवा :प्रखंड स्थित उपाध्याय मार्केट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का बीडीओ सरीना आजाद के द्वारा विधिवत उद्घाटन रिबन का कर उद्घाटन किया गया।उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्र खुलने से प्रखंड के लोगो को सरकार द्वारा चलाई जा रही सस्ती दवा सबको उपलब्ध हो सकेगा ,इससे कोटवा प्रखंड की जनता को सीधा लाभ मिलेगा।मुख्य अतिथि अशोक दुवेद्दी नोडल पदाधिकारी बिहार ,मुकेश पाण्डेय,मुकेश सिन्हा,राहुल कुमार,अरुण पाठक,शंभू शरण पाठक,अनुराग रत्न,गौतम अभिषेक,प्रभात कुमार सिंह,अमन कुमार पाण्डेय,अक्षय कुमार सिंह,सहित कई लोग मौजूद थे।
मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर बड़ा हादसा होने से टल गया। सत्याग्रह एक्सप्रेस से दो बोगियां अलग हो गईं। ट्रेन का इंजन अन्य बोगियों को खींचता हुआ आगे निकल गया। इधर ट्रेन के पिछले हिस्से के अचानक रूक जाने से हड़कंप मच गया। यात्रियों ने देखा तो ट्रेन का इंजन दूर तक चला गया था। हादसे में कोई जान माल की क्षति नहीं हुई है। घटना मझौलिया के मेहंदीपुर के पास हुई। इंजन बोगी को छोड़कर आगे निकल गया और सारी बोगी पीछे छूट गई है। यात्री नीचे उतर के हंगामा करते रहे। फिर दोबारा सत्याग्रह एक्सप्रेस वापस आई। एसी बोगियों को जोड़कर उसे गंतव्य की ओर रवाना किया गया। घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया था। यात्रियों में भगदड़ मच गई और ट्रेन से उतरकर भागने लगे। ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि ट्रेन के अचानक रुकने से अफरातफरी मच गई।
पुलिस ने बूढ़ी गंडक नदी के किनारे लगभग 35 वर्षीय अज्ञात युवक का शव बरामद किया है । मृतक भूरा रंग का जैकेट और मटमैला रंग का पैंट पहने हुए है। गंडक नदी में शव पड़े होने की सूचना पर पहुंचे पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। उसकी पहचान का पुलिस प्रयास कर रही है।
पूर्वी चंपारण में शिक्षा के क्षेत्र में ब्रावो फाउंडेशन एक और क्रांतिकारी कदम उठाने की तैयारी में है। शहर के राजा बाजार स्थित शहीद स्मारक परिसर में ब्रावो फाउंडेशन ई-लाइब्रेरी की स्थापना करेगा। इस दिशा में जल्द कार्य शुरू हो जाएगा। इसमें देश के लिए शहादत देने वाले वाले सैनिक, वर्तमान में देश की हिफाजत में सीमा पर तैनात सैनिकों व पूर्व सैनिकों के बच्चों को ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। इस प्रकार सैनिकों के बच्चों के सपनों की उड़ान को पंख मिल सकेगा। सैनिकों के बच्चों को मिलने वाली यह सुविधा निःशुल्क होगी। यहां पर वाइफाई युक्त ऑनलाइन क्लास की व्यवस्था रहेगी। वहीं पाठ्यक्रम की पुस्तकों के अलावा मैगजीन व मासिक पत्रिका का भी संग्रह रहेगा। गौरतलब हो कि चार दिन पूर्व अनुमंडल कार्यालय, चकिया में ई-लाइब्रेरी की व्यवस्था सुनिश्चित कर ब्रावो फाउंडेशन ने बड़ी सौगात दी है। वहीं संस्कृत महाविद्यालय, अरेराज एवं एमएस कॉलेज में ई-लाइब्रेरी निर्माण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। बताया जाता है कि फाउंडेशन की चंपारण के और अन्य क्षेत्रों में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की तैयारी चल रही। शहीद स्मारक में ई-लाइब्रेरी की स्थापना की घोषणा के बाद फाउंडेशन के मुख्य संरक्षक सह ब्रावो फार्मा के सीएमडी राकेश पांडेय ने कहा कि सैनिकों के सम्मान में फाउंडेशन ई-लाइब्रेरी की स्थापना करने की दिशा में पहल तेज कर दी है। यहां पर शहीद सैनिक, वर्तमान में देश की रक्षा के लिए सीमा पर तैनात सैनिकों के बच्चों को ई-लाइब्रेरी की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि फाउंडेशन शिक्षा के क्षेत्र में क्रांतिकारी कदम उठाएगा।
सरकार रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों को मनरेगा में रोजगार उपलब्ध कराने के लिए मुहिम चला कर जॉब कार्ड बनावा रही है। प्रखण्ड में युद्ध स्तर पर मनरेगा जॉब कार्ड बन रहा है। परंतु विभाग के ऑफिसियल साइट के आंकड़ों को माने तो सिर्फ पण्डितपुर में वर्ष 06 से वर्ष 21 तक 1957 जॉब कार्डों का सत्यापन ही नही हो पाया। लोगों ने जॉब कार्ड के लिए आवेदन तो किए परंतु उनका जॉब कार्ड प्रखण्ड कार्यालय द्वारा सत्यापित नही हो सका। आंकड़े बताते हैं कि अगस्त 06 से अगस्त 21 तक मधुछपरा में 605, बेलवतिया में 450 व मठिया बरियारपुर में 904 लोगों का जॉब कार्ड पेंडिंग पड़ा है। प्रखण्ड में कुल 17 हजार जॉब कार्डधारी हैं। जिसमें 5200 जॉब कार्ड ही एक्टिव है। पीओ प्रकाश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जॉब कार्ड के लिए आधार, खाता नंबर, फोटो व मोबाइल नंबर देना अनिवार्य होता है। इन दिए गए सूचनाओं के त्रुटिपूर्ण रहने की स्थिति में सत्यापन पूर्ण नही हो पाता है।
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक द्वारा बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ,पटना द्वारा आयोजित इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा 2023 के सफल संचालन हेतु कदाचार मुक्त एवं शांतिपूर्ण वातावरण में परीक्षा संपन्न को लेकर पंडित उगम पांडे कॉलेज, मोतिहारी का औचक निरीक्षण किया गया। जिलाधिकारी ने परीक्षा के विधि-व्यवस्था को लेकर मौजूद प्रशासनिक पदाधिकारियों से की बातचीत की। जिलाधिकारी ने केन्द्र पर निरीक्षण के दौरान शांतिपूर्ण वातावरण में स्वच्छ व कदाचार परीक्षा संपन्न कराने हेतु मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सभी परीक्षा केंद्रों पर कदाचार मुक्त परीक्षा कराने के लिए जिला प्रशासन दृढ़ संकल्पित है। सभी परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे एवं वीडियोग्राफी की समुचित व्यवस्था की गई है। मौके पर प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।
