Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

फेनहारा प्रखंड क्षेत्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अनारा में मंगलवार को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर नवीन कुमार ने स्वास्थ्य कर्मी और प्रखंड के एएनएम के साथ बैठक किया बैठक में प्रखंड में चल रहे कोई ने टीकाकरण पल्स पोलियो फाइलेरिया नियमित टीकाकरण सहित अन्य कार्यक्रम के बारे में विस्तार से जानकारी लिया साथ ही मौजूद सभी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए वहीं मौके पर नवल किशोर प्रसाद डॉक्टर पांडे सुशांत बीएचएम मोहम्मद इफ्तेखार मोहम्मद फारुख अशरफ सहित अन्य मौजूद

Transcript Unavailable.

शराब पीकर हंगामा कर रहे पति को पत्नी ने जेल भिजवा दिया आपको बता दें कि कोटवा थाना क्षेत्र के मच्छरगवा पंचायत के फतुवा टोला के योगेंद्र महतो ने शराब पीकर हंगामा कर रहे थे तथा बच्चे को पीट रहे थे, इसको लेकर उसकी पत्नी कौशल्या देवी ने सूचना देकर थाना को बुला जेल भिजवा दिया , थानाध्यक्ष ने बताया कि पत्नी की सूचना पर पति योगिंदर महतो को जेल भेज दिया गया ।

इंटर परीक्षा शनिवार को समाप्त हो गया। परीक्षा के समापन के साथ ही ज्यादातर अभ्यर्थी अपने घरों की ओर लौट गए। सासाराम में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर ज्यादातर परीक्षार्थी ग्रामीण क्षेत्रों से ही आए थे। परीक्षा के अंतिम दिन प्रथम पाली में भाषा विषय एवं द्वितीय पाली में दर्शनशास्त्र विषय के परीक्षा का आयोजन किया गया। जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सभी परीक्षा केंद्रों पर अंतिम दिन भी शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुआ।2023 में भी बीच सासाराम में बसों के छतों पर जान जोखिम में डाल कर यात्रा कर रहे हैं बच्चे ।

मुख्यमंत्री की समाधान यात्रा को लेकर डीएम व एसपी ने पर्यटन विभाग के द्वारा नवनिर्मित टूरिस्ट विजिटर सेंटर (कैफेटेरिया) व विश्व प्रसिद्ध केसरिया बौद्ध स्तूप के पास कार्य प्रगति व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने कैफेटेरिया की साफ सफाई, सुरक्षा व्यवस्था व बेहतर सुविधा को लेकर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिया । डीएम शीर्षत कपिल अशोक व एसपी कांतेश मिश्र ने हेलीपैड व 70 घाट पुल का निरीक्षण के क्रम में उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि विधि व्यवस्था को लेकर निर्देश दिया। उन्होंने फोर्स की तैनाती व ड्रॉप गेट निर्माण का निर्देश दिया। डीएम ने ट्रैफिक मैनेजमेंट, पार्किंग व सुरक्षा व्यवस्था आदि का पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री द्वारा कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न योजनाओं के स्टॉल का निरीक्षण किया जाएगा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत पकड़ीदीक्षित के होनहार छात्र उज्जवल ने जेईई मेंस की परीक्षा में 98% नंबर लाकर कल्याणपुर सहित पूरे जिले का नाम उज्जवल कर दिया है। पकड़ीदीक्षित गांव के निवासी  निजी विद्यालय के शिक्षक बृजभूषण दीक्षित और अपने गांव की आशा कार्यकर्ता रुबी देवी के पुत्र उज्जवल कुमार को मिली सफलता से गांव, पंचायत और प्रखंड की बात कौन करे पूरा जिला और उत्तर बिहार के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। उज्जवल के पिता बृजभूषण दीक्षित एक निजी विद्यालय में शिक्षक के तौर पर कार्यरत हैं। जबकि उसकी मां आशा कार्यकर्ता हैं। गरीबी के दौर से गुजर रहे  बृजभूषण दीक्षित ने अपने दो पुत्रियों एवं एकलौते पुत्र के पालन पोषण में कभी कोई कोर कसर नहीं छोड़ा। अभाव के बीच उन्होंने अपने बच्चों का पूरा ख्याल रखा और उन्हें उचित शिक्षा और संस्कार  दिया। उज्जवल की प्रारंभिक से लेकर माध्यमिक तक की शिक्षा अनुमंडल मुख्यालय चकिया के शिवाजी पब्लिक स्कूल से हुई। उज्जवल ने अपनी इस  सफलता का मुख्य श्रेय अपने माता-पिता और गुरुदेव राजीव रंजन को देते हैं।उज्जवल ने कहा कि एकाग्रचित्त होकर नियमित प्रयास करके  आदमी कोई भी मुकाम हासिल कर सकता है। अपनी सफलता से उत्साहित उज्जवल का यह भी कहना है कि अगर दृढ़ संकल्प के साथ ठान लिया जाए तो सफलता का मिलना तय है।

घोड़ासहन पुलिस ने नेपाली शराब के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

घोड़ासहन पुलिस ने लुटे पैसे के साथ लुटेरे को किया गिरफ्तार