इंटर परीक्षा 2023 के घोषित रिजल्ट में साइंस में मंगल सेमिनरी के अंकित कुमार 462 अंक के साथ जिला टॉप रहे हैं। आर्ट्स में डॉ. श्रीकृष्ण सिन्हा महिला कॉलेज की मोनाली कुमारी व कॉमर्स में सिंहेश्वर सेमिनरी पताही की सब्बा नाज 450 अंक के साथ जिला टॉपर बनी हैं। साइंस में 452 अंक के साथ एमएस कॉलेज का तन्मय देव प्रसाद दूसरे स्थान पर व एलएनडी कॉलेज के रजत कुमार तीसरे स्थान पर रहे। आर्ट्स में श्री गणेश महावीर उच्च विद्यालय रामगढ़वा के टींकू कुमार 459 अंक संग दूसरे स्थान पर रहे। उच्च विद्यालय हुसैनी के अंकेश कुमार व केटी कॉलेज की खुशी कुमारी 455 अंक संग तीसरे स्थान पर रहे। कॉमर्स में सिंघेश्वर सेमिनरी उच्च विद्यालय पताही के दो छात्र-छात्राएं जिले में टॉप थ्री में है। विद्यालय की सबा नाज 450 अंक संग प्रथम स्थान पर व 448 अंक संग सूरज कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

विश्व जल दिवस 22 मार्च को है। लेकिन जल दिवस पर जल संरक्षण के प्रति आम से खास तक जागरूक नहीं दिख रहे हैं। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल मोतिहारी के सर्वे में यह देखा गया है कि जिले में भूगर्भीय जलस्तर में लगातार गिरावट का सिलसिला जारी है। जलस्तर के गिरावट को देखते हुए इसपर आम लोग जागरूक नहीं हुए तो पूर्वी चम्पारण में जल संकट गहरा सकता है। आम लोग जल संरक्षण के प्रति जागरूक नहीं हुए तो आनेवाले समय से जल के लिए लोगों को तरसना पड़ सकता है। पांच पंचायतों के सर्वे में जलस्तर में गिरावट का खुलासा मोतिहारी प्रखंड के पांच पंचायतों में पीएचईडी के द्वारा जलस्तर को लेकर सर्वे किया गया है। जिसमें पांच साल में पांच फीट तक जलस्तर में गिरावट का मामला सामने आया है। जो चौंकानेवाला है। अमर छतौनी पंचायत में जून वर्ष 2019 में जलस्तर का माप 17 फीट 10 इंच, जून वर्ष 2022 में 15 फीट व वसंतकालीन मौसम में मार्च 23 में 12 फीट 9 इंच पानी का जलस्तर पाया गया है। मधुबनी घाट पंचायत में जून 2019 में 24 फीट, जून 22 में 21 फीट 7 इंच व मार्च 23 में 20 फीट जलस्तर पाया गया है। रूलही पंचायत में जून 19 में 15 फीट, जून 22 में 15 फीट 7 इंच व मार्च23 में 13 फीट 8 इंच जलस्तर मिला है। छतौनी पंचायत में जून 19 में 18 फीट 5 इंच, जून 22 में 17 फीट 7 इंच व मार्च 23 में 13 फीट 10 इंच पाया गया है। ढेकहां उत्तरी पंचायत में जून 19 में 21 फीट 8 इंच, जून 22 में 20 फीट 6 इंच व मार्च 23 में 17 फीट 3 इंच जलस्तर पाया गया है।

बिहार दिवस पर बुधवार को जिले में कई कार्यक्रम आयोजित किये जाएंगे। सुबह 6 बजे गांधी मैदान से मैराथन दौड़ का आयोजन होेगा। गांधी मैदान से चांदमारी तक प्रतिभागी जाएंगे। वहां से यू टर्न लेते हुए गांधी मैदान तक आएंगे। इसको लेकर गांधी मैदान स्थित मंच, कचहरी चौक, राजाबाजार फ्लाईओवर, बलुआ टाल फ्लाईओवर, चांदमारी चौक तक मजिस्ट्रेट,पुलिस अधिकारी व पुलिस बलों की तैनाती की गयी है। मैराथन दौड़ के दौरान जूस, ग्लुकोज, मास्क व सेनिटाइजर आदि की व्यवस्था के लिए सीएस को निर्देश दिया गया है। गांधी मैदान में 500 पानी की बोतल की व्यवस्था रहेगी। फिजियोथेरापी डॉक्टर की तैनाती की गयी है। समाहरणालय परिसर के दक्षिणी द्वार के पास वाहन पार्किंग बनाया गया है। गांधी संग्रहालय में सुबह 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक स्कूली बच्चों के बीच पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन होगा। अपराह्न 1 बजे से 3 बजे तक बिहार गौरवमय इतिहास के परिपेक्ष्य में आयोजित भाषण व क्विज का आयोजन किया गया है

 स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर नगर भवन में जिलास्तरीय स्वतंत्रता सेनानी संगठन सह स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी संगठन का जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। स्वतंत्रता सेनानी रामर्षिदेव ऋषि की 118वीं जयंती पर आयोजित सम्मेलन की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री किशोर पाण्डेय व संचालन उपाध्यक्ष कौशल किशोर पाठक ने किया। उन्होंने बताया कि रामर्षिदेव ऋषि के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी। कार्यक्रम के उद्देश्यों पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि हमारी आठ सूत्री मांगों में स्वतंत्रता सेनानी परिवार को राष्ट्रीय परिवार घोषित करने, अन्य राज्यों की तर्ज पर उत्तराधिकारियों को प्रतिमाह सम्मान पेंशन देने,चुनावों में और शिक्षण संस्थानों में सेनानी परिवार को नामांकन में आरक्षण देने तथा बिहार के प्रत्येक जिले में स्वतंत्रता सेनानियों की स्मृति में एक स्मृति भवन का निर्माण कराया जाय आदि शामिल हैं। मांग पत्र को जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति महोदय के पास भेजा जाएगा। वहीं नगर निगम के उपमेयर डा.लालबाबू प्रसाद ने बताया कि स्वतंत्रता सेनानियों के जीवनवृत को स्वर्णाक्षरों में लिखा जाएगा। ऐतिहासिक स्थलों व स्वतंत्रता सेनानी परिवारों की सूची निगम को उपलब्ध कराने की बातेें कही।

मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड पर मंगलवार को चार घंटे ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। इससे तीन ट्रेनें घंटों अलग-अलग स्टेशनों पर फंसीं रहीं। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज सवारी गाड़ी नंबर 05257 दोपहर 12.15 के बदले 3.45 बजे रवाना हुई। यह ट्रेन साढ़े तीन घंटे जंक्शन पर खड़ी रही। इससे दोपहर 12 बजे ट्रेन पकड़ने जंक्शन पहुंचे यात्रियों को लौटना पड़ा। काफी इंतजार के बाद मोतिहारी और बेतिया जाने वाले कई यात्री बस से गए। वहीं मुजफ्फरपुर से दोपहर 3.32 बजे नरकटियागंज जाने वाली सवारी गाड़ी नंबर 05259 पांच बजे रवाना हुई। यह ट्रेन डेढ़ घंटे देर रही। नरकटियागंज से आने वाली 15216 इंटरसिटी एक्सप्रेस दोपहर 1.50 के बदले 3.50 बजे खुली थी। इससे नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर के अलावा मोतीपुर, चकिया, मोतिहारी, सुगौली व बेतिया आदि के यात्री परेशान रहे। बताया गया कि मुजफ्फरपुर-मोतिहारी रेलखंड के चकिया व जीवधारा स्टेशनों के बीच नन इंटरलॉकिंग कार्य को लेकर दूसरे दिन मंगलवार को भी दोपहर में ट्रेनों का परिचालन ठप रहा। अप सप्तक्रांति सुपरफास्ट के बाद मोतिहारी के लिए पहली ट्रेन के रूप में पौने चार बजे 05257 सवारी गाड़ी रवाना हुई। 28 स्टेशनों के लिए चार घंटे तक नहीं चली ट्रेन मुजफ्फरपुर। मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के 28 स्टेशनों के लिए मंगलवार को चार घंटे तक ट्रेनें नहीं चली। इससे हजारों यात्रियों को परेशानी हुई। मुजफ्फरपुर व नकटियागंज के मध्य कपरपुरा, कांटी, पिपराहां, नरियार, मोतीपुर, महवल, मेहसी, हरपुरनाग, चकिया, कुड़िया, पिपरा, कुंवरपुर, बंगरी, जीवधारा, मोतिहारी कोर्ट, मोतिहारी, सुगौली, परसा नगर, मझौलिया, बेतिया, प्रजापति, कुमारबाग, चनपटिया, नारायणपुर,साठी व मुशरवा जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई।

पूर्वी चंपारण, बिहार।  एनएच पर चंद्रहियां निर्मल ढाबा के समीप आराध्या मोटर साइकिल सर्विस सेंटर बाइक गैरेज में अचानक आग लगने से गैरेज में ग्राहकों के रखे गए दर्जन भर बाइक व बाइक के स्पेयर पार्ट्स जलकर राख हो गए।  बताया जाता है कि उक्त गैरेज के मालिक धारमुहा निवासी संदीप राम प्रतिदिन की तरह अपने गैरेज को बंद कर रात्रि में अपने घर चला गया। इसी बीच अचानक आग लग गई। जिससे गैरेज में ग्राहक का मरम्मती के लिए रखे रखे गए दर्जन भर बाइक के अलावा नए स्पेयर पार्ट्स सहित अन्य सामान जलकर राख हो गए। सूचना पर पहुंचे मुफस्सिल थाना की पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में गैरेज मालिक संदीप राम ने मुफस्सिल थाना के एसआई शिवकुमार त्रिपाठी व प्रमोद कुमार को बताया है कि गांव के ही कुछ लोग का आपसी विवाद चल रहा था। और उसमें उसे गवाह के रुप मे बनाना चाहते थे। और जब गवाह बनने से इंकार किया तो उन लोगों द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। मामले में एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

सभी पंचायतों में बैंक शाखाएं खोली जाएंगी। वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने विधानसभा में इसकी घोषणा की। भाजपा के जनक सिंह ने सारण के इशुआपुर प्रखंड में निपनियां व सहवां बाजार में बैंक की शाखा खोलने की मांग की थी। इस पर वित्त मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि सरकार की योजना है कि सभी पंचायतों में बैंक की शाखा खुले। इसके लिए स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक में लगातार मांग की जाती है। राज्य की सभी पंचायतों में बैंक की शाखा खुले, इसके लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केंद्र सरकार को प्रस्ताव दिया है कि पंचायत सरकार भवन में बैंक खोले जाएं। राज्य सरकार की ओर से निशुल्क भवन उपलब्ध कराया जाएगा।

जिला में शहर से लेकर ग्रामीण इलाके में कुत्तों का आतंक है तो कभी कभी बंदर का भी आतंक कायम हो जाता है। जिसको लेकर कई बार सीएस ने नगर निगम को पत्र लिख कर लावारिस कुत्तों को शहर से बाहर करने और बंध्याकरण करने के लिये लिखा है। वहीं कई मोहल्ले के लोगों ने भी वन विभाग को बंदर को पकड़ने के लिये कहा है। मगर अब तक न तो लावारिस कुत्ते हटाये गए और न बंदर ही पकड़ा गया। नतीजतन लावारिस कुत्तों व बंदर के काटने से जख्मी सदर अस्पताल में इलाज के लिये हर रोज आ रहे हैं।जिसका मलहम पट्टी कर एंटी रैबीज की सुई देकर भेज दिया जा रहा है।अलबत्ता महीने में दो तीन गम्भीर जख्मी भी आते हैं। हर महीने एक हजार से अधिक को लगता है एंटी रैविज का टीका जिन्हें इलाज के लिये भर्ती किया जाता है। जिसे 24 घंटे के बाद डिस्चार्ज कर दिया जाता है।अस्प्ताल सूत्रों के अनुसार फिलहाल एंटी रैबीज का इंजेक्शन पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। अस्पताल के स्टोर में तीन हजार वायल है। कम होने से पहले सेंटल स्टोर से दवा का वायल मंगा लिया जाता है। करीब 10 हजार से अधिक एंटी रैबिज का वायल स्टॉक में है। 50 हजार वायल का इंडेंट किया गया है। बताते हैं यह दवा सरकार की एजेन्सी बीएमसीआईएल के द्वारा आपूर्ति की जाती है। कभी कभी समय पर दवा की आपूर्ति नहीं होने पर इमरजेंसी में रोगी कल्याण समिति की राशि से यहां अस्पताल के फण्ड से भी खरीदारी होती है मगर ऐसा मौका बहुत ही कम आता है। दवा नहीं रहने की स्थिति में एंटी रैबीज का सुई निजी दुकान या रेड क्रॉस से प्रति वायल 300 रुपये की ़दर से मरीज खरीद कर लेते हैं। बताया जाता है कि कुत्ता या बंदर के काटे हुये गम्भीर मरीज को संक्रमण वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जाता है। ऐसा केस पिछले कई महीनों से नहीं मिला है मगर इलाज के लिये वार्ड बनाया गया है। चार बेड का वार्ड है। सिविल सर्जन डॉ अंजनी कुमार ने बताया कि एंटी रैबिज का इंजेक्शन पर्याप्त संख्या में स्टॉम में उपलब्ध है। इलाज के लिये बेड से लेकर दवा की पूरी व्यवस्था है।

रक्सौल शहर में अतिक्रमण के कारण सड़क पर लगी जाम सीमायी शहर रक्सौल इन दिनों अतिक्रमणकारियों के चंगुल में फंसा है। शहर के हर चौक चौराहों व बाजारों पर अतिक्रमण कारियों ने कब्जा जमा रखा है। अतिक्रमणकारियों द्वारा सड़क की जमीन को अतिक्रमित कर दोनों किनारे ठेला व फुटपाथी शेडनुमा दुकान लगाया गया है। जिसके कारण रोज ब रोज जाम की स्थिति उत्पन्न हो रही है। पूर्व में प्रशासन द्वारा शहर के प्रधान पथ सहित बाजारों एवम चौक चौराहों से अतिक्रमण हटाये जाने के कारण बहुत हद तक विराम सा लग गया था। कहां कहां है अतिक्रमण शहर के प्रधान पथ में सड़क की जमीन को अतिक्रमित कर दोनों किनारे ठेला व फुटपाथी दुकान लगाए गए है। वहीं पोस्ट ऑफिस रोड, सब्जी मंडी, चावल बाजार, लोहा पट्टी, बैंक रोड, मीना बाजार, आश्रम रोड, नागा रोड सहित कौड़िहार चौक तथा कोइरिया टोला नहर चौक अतिक्रमण का शिकार है। कैसे होता है अतिक्रमणशहर के मेन रोड सहित अन्य बाजारों व सड़कों के दोनों किनारे ठेला ,फुटपाथी व शेडनुमा दुकान लगाकर अतिक्रम णकारियों ने कब्जा जमा रखा है। बनी रहती है जाम की समस्या शहर के प्रधान पथ सहित अन्य बाजारों में सड़क की जमीन को अतिक्रमित कर फुटपाथी दुकान लगाये जाने और वाहनों के यत्र तत्र जमावड़े से घंटों जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे शहर के बाजारों व डंकन अस्पताल सहित सीमा पार नेपाल आने जाने वाले यात्रियों ,राहगीरों व देशी विदेशी पर्यटकों को आने जाने में कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। नियमों की हो रही अनदेखीसड़क की जमीन को अतिक्रमित कर फुटपाथी दुकान लगाने व वाहनों के यत्र तत्र जमावड़े पर प्रतिबंध है। जबकि शहर के मेन रोड सहित अन्य बाजारों समेत विभिन्न चौक चौराहों पर अवैध रूप से दर्जनों दुकान संचालित हो रहे है। लेकिन इसकी सुधि लेनेवाला कोई नहीं है। इसके कारण कारण प्रत्येक दिन जाम की समस्या बनी रहती है। जिसके कारण लोग परेशान है। कहते है ंअधिकारीसीओ विजय कुमार का कहना है कि शीघ्र नप प्रशासन से संपर्क स्थापित कर शहर को अतिक्रमणमुक्त कराया जाएगा।

पूर्वी चंपारण ड्रगिस्ट एंड केमिस्ट एसोसिएशन का चुनाव मतदान के बाद हुआ। जिसमें अध्यक्ष पद पर अशफाक करीम व सचिव पद पर ध्रुपदेव नरायण सिंह भारी मतों से विजयी हुय। पहले भी यही दोनो अध्यक्ष व सचिव थे। जानकारी चुनाव प्रभारी चन्द्र किशोर मिश्र ने दी। स्थानीय वाइ एस वाटिका मोतिहारी में पूर्वी चंपारण जिला केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन की आमसभा सह चुनाव संपन्न हुआ । गहमागहमी के बीच लगभग 90 प्रशित मतदान हुआ। जिसकी मतगणना देर रात तक चली। मतगणना के उपरांत अध्यक्ष पद पर अशफाक करीम, सचिव पद पर ध्रुवदेव नारायण सिंह, कोषाध्यक्ष पद पर अरविंद कुमार, उपाध्यक्ष पद पर अजय कुमार सिंह व विकास कुमार श्रीवास्तव, संयुक्त सचिव पद पर अजय कुमार शर्मा एवं मुकेश कुमार गुप्ता, संगठन सचिव पद पर सुनील कुमार साहू भारी मतों से विजयी घोषित किए गए। यह सभी एक ही पैनल के प्रत्याशी थे। इस पैनल के सभी प्रत्याशियों ने दूसरे पैनल के सभी 8 प्रत्याशियों को लगभग ढाई सौ से 300 के मतों के अंतर से हराया। उस आमसभा में प्रशासनिक सचिव पद पर रविशंकर प्रसाद व मृत्युंजय कुमार को मनोनीत किया गया। चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए बी सी डी ए पटना से प्रभाकर कुमार आदि थे।