देश के किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे है जिसके लिये अलग-अलग राज्य सरकारों द्वारा अपने-अपने स्तर पर विभिन्न सरकारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा हैं। इसी दिशा में सरकार द्वारा गौ पालकों की आय में इजाफ़ा करने के लिये गोधन न्याय योजना चलाई जा रही है। इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रदेश के गौ पालकों से गौमूत्र और गाय का गोबर खरीदा जा रहा है। इस योजना में अब सरकार ने देश की सीमेंट निर्माता कंपनी श्री सीमेंट के साथ गोबर की खरीद को लेकर करार किया है।इस करार के बाद अब आने वाले समय में अब सीमेंट कंपनी कोयले की बजाय गोबर का इस्तेमाल करेगी। सरकार की तरफ से ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने की दिशा में इसे बड़ा कदम माना जा रहा है. हर दिन की जाएगी 10 मीट्रिक टन गोबर की खरीद सरकार एवं सीमेंट निर्माता कंपनी के बीच हुई डील का लाभ प्रदेश के गौ पालकों को मिलेगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री सीमेंट कंपनी ग्रीन एनर्जी को बढ़ावा देने के लिए कोयले की बजाय अब हर दिन 10 मीट्रिक टन गोबर खरीदेगी। श्रीसीमेंट कंपनी सीमेंट बनाने में भट्ठियों में अब कोयले की बजाय गोबर को जलाएगी। इससे एक तरफ़ जहां कोयले की ख़रीद में होने वाला खर्च घटेगा तो वहीं दूसरी तरफ राज्य के किसानों व गौ पालकों की भी आमदनी बढ़ेगी।
सोलर पैनल, ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई सुविधा के साथ जीरो टिलेज तकनीकी से कृषि विज्ञान केंद्र किसान हित में गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन कर रहा है। कृषि विज्ञान केंद्र पिपराकोठी देश का सर्वोच्च कृषि विज्ञान केंद्र है। और उसी के अनुरूप बीज उत्पादन कार्य कर रहा है। फार्म पर गेहूं की उन्नत किस्म के बीज, मसूर, मक्का आदि के उन्नत प्रभेद विकसित किए गए हैं। उक्त बातें निदेशक बीज, पूसा के डॉ.डीके राय कृषि विज्ञान केंद्र में बीज उत्पादन फार्म के दौरे पर कहा। साथ में उनके निजी सहयोगी राजेश कुमार ने केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ.अरविंद कुमार सिंह के साथ बीज उत्पादन फार्म का निरीक्षण किया। बताया कि नवंबर माह में ही समय से गेहूं की बुवाई हो गई थी। जिसको जीरो टिलेज तकनीकी के द्वारा धान के कटने के बाद लगाया गया था। जिसका परिणाम यह है कि फसल अब पकने की अवस्था में है। साथ ही साथ धान का बचा हुआ अवशेष मिट्टी में मिल करके खाद का रूप ले चुका है। जिससे मिट्टी की उर्वरा शक्ति में सुधार हुआ है। फार्म पर लगे हुए सोलर पैनल से फसलों की सिंचाई होती है। जिससे हीट स्ट्रेस की समस्या से निजात मिला है। साथ ही साथ बिजली पर होने वाले खर्च में बचत हुआ है। कहा कि सोलर पैनल से कनेक्टेड तथा स्प्रिंकलर इरिगेशन सिस्टम का भी जाल बिछा हुआ है। जिससे फसलों पर सही समय पर सिंचाई की सुविधा उपलब्ध है। तथा पानी में भी 60 से 80 फीसद तक की बचत देखी गई है। केंद्र के वरीय वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ अरविंद कुमार सिंह ने बताया कि बीज उत्पादन का कार्य बड़े स्तर पर किया जा रहा है।जिसमें आनंद कुमार, फसल विशेषज्ञ तथा मनीष कुमार, फार्म मैनेजर का बहुत योगदान है। तथा वे कड़ी मेहनत के साथ गुणवत्तापूर्ण बीच का उत्पादन कर रहे हैं। साथ ही साथ आने वाले सीजन में फार्म पर मोटा अनाज और ढैचा का भी बीज उत्पादन किया जाएगा जिससे अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष के अंतर्गत मोटा अनाज को बढ़ावा मिलेगा। और किसानों के बीच में इसकी लोकप्रियता बढ़ेगी। निदेशक बीज ने वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ अरविंद कुमार सिंह को गुणवत्तापूर्ण बीज उत्पादन करने के लिए बधाई दिया।और साथ ही साथ आने वाले सीजन में भी किसानों को क्वालिटी सीट उपलब्ध हो इसको सुनिश्चित करने के लिए कई सुझाव भी दिए। तथा मोटा अनाज के उत्पादन करने के लिए भी कहा जिससे किसानों के बीच में मोटा अनाज का प्रचार-प्रसार हो सके और आने वाली पीढ़ी स्वास्थ्य रहे।
इस बार घोषित इंटरमीडिएट के रिजल्ट में ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं ने कमाल किया है। साइंस, आर्ट्स व कॉमर्स के जिला टॉपर सभी ग्रामीण क्षेत्र से ही हैं। इनमें, अधिकतर ने सेल्फ स्टडी व कम संसाधन में सफलता प्राप्त की है। जिले साइंस टॉप अंकित केसरिया प्रखंड के राजपुर का रहने वाला है। पिता वीरेंद्र पटेल वन पोषक हैं। उसे गणित विषय में 99 प्रतिशत अंक आया है। उसकी सफलता पर मंगल सेमिनरी स्कूल की प्रधानाध्यापिका शशि गुप्ता ने उसे बधाई देते हुए बेहतर भविष्य की कामना की है। इधर, आर्ट्स टॉपर मोनाली पटपरिया गांव की रहने वाली है। उसके पिता मुन्ना कुमार ठाकुर किसान हैं। जबकि कॉमर्स की जिला टॉपर सब्बा नाज चिरैया प्रखंड के हरनरैना पंचायत के बटौआ गांव की रहने वाली है। उसके पिता मो. रऊफ किसान हैं। इस बार टॉप टेन में नहीं आया जिलाइस बार घोषित रिजल्ट में जिले का कोई भी छात्र टॉप टेन में नहीं आ पाया। जबकि पिछली बार साइंस में एमएस कॉलेज का छात्र राज रंजन सूबे में टॉप टेन में दूसरे स्थान पर जगह बनाने में कामयाब रहा था। उसे 471 अंक मिले थे। हालांकि बड़ी संख्या में छात्र-छात्राआें ने परीक्षा में कामयाबी पायी है। अच्छी खासी संख्या में छात्र-छात्राआें ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की है। इस छात्रों ने अपनी सफलता से काफी खुश नजर आए।
मोतिहारी शहर स्थित एलएनडी कॉलेज में सात दिवसीय विशेष शिविर-सह-बिहार दिवस समारोह का उद्घाटन बुधवार को प्राचार्य प्रो.(डॉ.)अरुण कुमार, इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ.सुबोध कुमार व एनएसएस पीओ प्रो.अरविंद कुमार द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया । एनएसएस स्वयंसेवी मनोज, शुभांगी व काजल के संयुक्त नेतृत्व में राष्ट्रगान वंदना एवं एनएसएस लक्ष्य गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। प्राचार्य प्रो.(डॉ.) अरुण कुमार ने कहा कि लक्ष्य का चयन कर उस पर सदैव केंद्रित रहते हुए सतत् परिश्रम से सफलता आपकी कदम चुमेगी। इतिहास विभागाध्यक्ष डा.सुबोध कुमार ने कहा कि दूसरे राज्यों में बिहारवासी अपने आचरण से बिहार प्रांत के प्रति नकारात्मकअवधारणा को बदल सकते हैं। एनएसएस पीओ अरविंद कुमार ने कहा कि कॉलेज की एनएसएस यूनिट ने मजुराहां ग्राम को गोद लेकर सामाजिक जागरूकता के संदेश प्रसारित करने का संकल्प लिया है। इस गांव में एनएसएस यूनिट द्वारा 23 से 28 मार्च तक प्रत्येक दिन दो ब्अलग-अलग कार्यक्रम किए जाएंगे।
बिहार दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से तीन दिनों तक पूरे प्रदेश में चलेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा कई प्रतियोगिताएं होंगी। लोग बिहारी व्यंजनों का आनंद लेंगे। स्कूली बच्चे पूरे प्रदेश में पर्यटन स्थलों और म्यूजियम की सैर करेंगे। जिलों में हेरिटेज वॉक करेंगे। सूबे के 75 हजार सरकारी व प्राइवेट विद्यालयों में प्रभात फेरी निकाली जाएगी। यही नहीं, विदेशों में भी बिहार दिवस की धूम रहेगी। अमेरिका, जापान व जर्मनी में बड़े कार्यक्रम होंगे। जबकि एक दर्जन देशों में बिहारी समुदाय के लोग भी इसको लेकर समारोह आयोजित कर रहे हैं। इस वर्ष बिहार दिवस सात निश्चय की युवा शक्ति पर केन्द्रित है। इसके तहत ‘युवा शक्ति बिहार की प्रगति’ का स्लोगन भी तय कर लिया गया है। इसमें बिहार की प्रगति को युवा शक्ति से जोड़ कर आयोजन होंगे। गत वर्ष जल जीवन हरियाली को आधार बनाकर बिहार दिवस का आयोजन किया गया था। गांधी मैदान के मुख्य मंच पर प्रख्यात गायक जावेद अली, मैथिली ठाकुर, इंडियन आसियान बैंड, दीपाली सहाय, ऐश्वर्य निगम एवं सलमान अली द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी। जबकि गजल गायक तलत अजीज, नियाजी बद्रर्स की कव्वाली, कुमुद दीवान व नलिनी जोशी का शास्त्रत्त्ीय संगीत, लोक गायिका डॉ. रंजना झा, नीतु कुमारी नूतन, अचला कुमारी, चंदन तिवारी के लोकगीत भी होंगे। वहीं, जिला मुख्यालयों में भी विभिन्न विभागों के स्टॉल, प्रदर्शनी, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं व्यंजन मेला का आयोजन किया जाएगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा फेसबुक, यू-टयूब एवं ट्विटर पर सभी कार्यक्रमों का सीधा प्रसारण, बेलट्रॉन द्वारा किया जाएगा।
मुजफ्फरपुर से आनन्द विहार जाने वाली गाड़ी संख्या 12557 सप्तक्रांति एक्सप्रेस से मंगलवार को एक बच्ची लापता हो गई। मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के चकहसन वार्ड संख्या 10 निवासी अब्दुल रहमान अपने पुत्र सलमान व पुत्री जेबा खातून (13) के साथ दिल्ली जाने के लिए मुजफ्फरपुर स्टेशन पर ट्रेन में सवार हुए थे। ट्रेन खुलने से थोड़ी देर पहले उनकी पुत्री बाथरूम गयी, इसी दौरान ट्रेन खुल गयी। जब कुछ देर बाद वह अपनी सीट पर नहीं लौटी तो उसके पिता व भाई परेशान हो गए। इसके बाद बच्ची के पिता ने ट्रेन स्कॉट कर रहे आरपीएफ जवानों को इसकी जानकारी दी। जवानों ने मुजफ्फरपुर व मोतिहारी आरपीएफ पोस्ट को सूचना देते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। ट्रेन के बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचने पर लापता बच्ची के पिता ने इसकी जानकारी पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता को दी। बाद में पोस्ट कमांडर पंकज कुमार गुप्ता व जीआरपी के पुलिस पदाधिकारी अजय कुमार पासवान के प्रयास से बच्ची को मुजफ्फरपुर-दरभंगा रोड में बोतल चौक स्थित केजीएन टायर दुकान के पास से बरामद कर लिया गया।
एक्कीसवीं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश मनोज कुमार राय ने पिता को मारकर हत्या करने के एक मामले की सुनवाई करते हुए एक आरोपी को दोषी करार दिया है। उसे उम्रकैद की सश्रम करावास सहित दस हजार रुपए जुर्माना भरने का आदेश दिया है। जुर्माना नहीं भरने पर अतिरिक्त सजा भुगतने का आदेश दिया है। गौरतलब हो कि मेहसी थाना के ताजपुर निवासी पुजा देवी ने 02 सितम्बर 2019 को अपने भसुर प्रमोद भगत पर आरोप लगाया कि घटना तिथि को उसके ससुर व भसुर के बीच झगड़ा हो रहा था कि आरोपी भैंसुर ने दबीला से ससुर के गर्दन पर प्रहार किया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
रघुनाथपुर ओपी थाना क्षेत्र के बालगंगा स्थित किशोर पाण्डेय के बगीचा के समीप एक ई रिक्शा चालक को पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया है। चालक शराब पीकर हल्ला हंगामा कर रहा था। गिरफ्तार चालक रघुनाथपुर का शशि कुमार श्रीवास्तव है। ओपी प्रभारी मुकेश कुमार ने बताया कि सूचना मिली उक्त चालक शराब पीकर हंगामा कर रहा है। पुलिस गई तो उसके मुंह से शराब जैसी गंध आ रही थी। जिसे पुलिस अभिरक्षा में लेकर सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया गया। जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की है। प्राथमिकी दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट कर रहे पति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार पति पश्चिमी चंपारण जिले के जगदीशपुर शेखवान गांव का सुमन कुमार है। उसकी पत्नी रितु कुमारी के आवेदन पर एफआईआर दर्ज हुई है। पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया है कि पति के रोजाना शराब पीकर मारपीट करने के वजह से कई वर्षों से वह तुरकौलिया में डेरा लेकर रहती है। उसके तीन छोटे छोटे बच्चे हैं। उनका भी खर्चा पति नहीं देता है। इसी बीच उसका पति मंगलवार को डेरा पर शराब पीकर पहुंचा और मारपीट करने लगा। साथ ही सारा सामान तितर बितर कर दिया। वहीं साड़ी का फंदा बनाकर गाला में डालकर दबाने लगे। शोरगुल सुनकर अगल बगल के घर वाले पहुंचे तो बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। ग्रामीणों ने उसके पति को पकड़ पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस को सौंप दिया गया। थानाध्यक्ष मिथलेश कुमार ने बताया कि आरोपी का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया है। जहां चिकित्सकों ने शराब पीने की पुष्टि की है। प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
रेलवे माल गोदाम से डस्टी कॉर्गो लोड कर आइसीपी जाने वाले वाहनों के कारण उड़ रही धूल कण से वायु प्रदूषण के विरुद्ध मंगलवार को स्थानीय लोगों ने स्वच्छ रक्सौल के संस्थापक अध्यक्ष रंजीत सिंह के नेतृत्व में परेउआ चौक पर प्रदर्शन करके बिरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहा है श्री सिंह ने कहा कि इस वायु प्रदूषण से इलाके की आम जन जीवन पूरी तरह से त्रस्त ही नहीं बल्कि प्रदूषण से लोग बीमार हो रहे हैं व आसपास के लोगो के बीमार होने से जीवन पर गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है ।जबकि इस इलाके में फूटपाथ पर दूकान लगाकर समान बेचने वाले लोगों
