गिद्धौर रेलवे स्टेशन के पास चाय की दुकान में गैस रिसाव के कारण फटा गैस सिलेंडर सिलेंडर में विस्फोट से दुकान का सारा सामान जला, ग्रामीणों ने बुझाई आग गिद्धौर। थाना क्षेत्र के गिद्धौर रेलवे स्टेशन के समीप बुधवार को एक चाय की दुकान में गैस सिलेंडर से रिसाव के कारण आग लग गई। दुकानदार राजू प्रसाद गुप्ता की दुकान में गैस सिलेंडर से अचानक रिसाव शुरू हुआ। कुछ ही देर में सिलेंडर में विस्फोट हो गया। आग की चपेट में आने से दुकान में रखा सारा सामान जल कर राख हो गया। जिसमें दुकान में रखा रिफाइन, डालडा, बर्तन और अनाज समेत अन्य जरूरी सामान जल कर राख हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। स्थानीय प्रशासन को घटना की सूचना दे दी गई है। हालांकि अभी तक कोई सरकारी सहायता नहीं मिली है। पीड़ित परिवार सरकारी मदद की प्रतीक्षा कर रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल राहत प्रदान करने की मांग की है।

गिद्धौर प्रखंड के अंतर्गत रतनपुर पंचायत के सरकारी विद्यालयों में नहीं परोसा जा रहा है विभागीय मापदंड के अनुरूप बच्चों को खाना, मेन्यू से अंडा एवं फल हो रहा है गायब विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

रतनपुर पंचायत में वज्रपात से एक व्यक्ति की मौत हो गई है विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

Transcript Unavailable.

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के स्वजना ग्राम से के.डी तिवारी मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि गिद्धौर प्रखंड से जो मैन रोड जमुई की ओर जाता है ,वह 25 -30 वर्ष पहले बना हुआ रोड का स्थिति जर्ज़र हो गया है। अगल बगल रोड बन रहा है पर इस रोड की मरम्मति नहीं की जा रही है

विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर- जमुई मुख्य मार्ग के यादव लाइन होटल के समीप एक सड़क हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया बिस्तर पूर्व खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

गिद्धौर शुक्रवार को लगभग 11:00 बजे थाना क्षेत्र के कुन्धुर पंचायत के नया गांव नदी पुल के समीप स्कॉर्पियो एवं ट्रैक्टर में आमने-सामने टक्कर हो गई टक्कर में बाल बाल बचे दोनों ड्राइवर वही गुगुलडीह रोड आधे घंटे तक जाम हो गया गाड़ी की लंबी कतार लग गई आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से जाम को हटाया गया वहीं ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि अचानक मोड पर दोनों गाड़ी आमने-सामने आ गए जिसके कारण दोनों गाड़ी में टक्कर हो गया है। इस हादसे में स्कॉर्पियो गाड़ी का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया इस दौरान अफरा तफरी माहौल देखा गया। दोनों तरफ से कुछ देर के लिए रोड जाम लग गया। वही स्थानीय पुलिस को सूचना दिया गया तब तक जाम को हटा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई।

विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें