गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर पंचायत के साह टोला बजरंगबली मंदिर के प्रांगण मे मंगलवार को सक्षम संगठन के जिलाअध्यक्ष संतोष कुमार पांडे की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। मौके पर श्री पांडे ने कहा कि दिव्यंगता कोई अभिशाप नहीं, बल्कि जीवन की एक चुनौती है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
दो दिनों तक चलने वाला जितिया पर्व आज मंगलवार को नहाए खाए के साथ शुरू हो गया है विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें।
दुर्गा पूजा को शांतिपुर संपर्क करने हेतु बैठक का आयोजन किया गया विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
Transcript Unavailable.
बिहार राज्य के जिला गिद्धौर से रंजन कुमार , मोबाइल वाणी के माध्यम से यह बताना चाहते है कि महिलाएं रोजगार से दूर होती जा रही क्योंकि उनके पास अपनी पूंजी नहीं है। सुरक्षा व्यवस्था के कारण महिलाएं नौकरी छोड़ रही है । घर वाले भी सुरक्षा नहीं मिलने पर महिला को नौकरी छड़ने पर मजबूर कर रहे है। महिलाओं तक आरक्षण पहुंचना मुश्किल लग रहा है। महिला अपनी आर्थिक स्थिति को कमजोर करती जा रही है। शिक्षा पहले के मुकाबले अब अच्छी होती जा रहे है। महिला को बाहर नहीं निकलने दिया जाता है। जिसके कारण महिला पीछे रह जाती है।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नागमणि धोबघट क्षेत्र के निवासी शिक्षक पंकज कुमार से बातचीत की जिसमें पंकज ने जानकारी दी कि नौकरी के अवसर कम हैं और इन्हीं अवसरों में महिलाओं को भी नौकरी तलाशनी पड़ रही है। इसके साथ ही असुरक्षा के कारण महिलायें नौकरी के लिए आगे नहीं आती हैं। अगर महिलाओं को सुरक्षा और सही नीति मिले तो वो जरूर नौकरी के लिए आगे आयेंगी। महिलाओं को अपना जीवन सुरक्षित लगेगा और उन्हें सम्मान की दृष्टि से देखा जायेगा तो महिला जरूर नौकरी के लिए आगे आयेंगी। आज महिलायें हर क्षेत्र में आगे हैं। अगर महिलाओं को थोड़ा समर्थन और सुरक्षा मिले तो स्थिति इससे भी बेहतर हो सकती है
राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद के निर्देश पर गिद्धौर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में जिलास्तरीय रोल प्ले एवं लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डायट प्राचार्य डाँ.नवेद हसन खान वरिय व्याख्याता सचिन कुमार भारती ने की। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता रंजन कोल्हुआ पंचायत क्षेत्र के निवासी पशुराम से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि महिलायें आर्थिक दृष्टिकोण से कमजोर इसलिए रहती हैं। क्योंकि उनका ज्यादा असमय अपने घर - परिवार को सँभालने में जाता है। महिलायें इस बात पर ध्यान नहीं दे पाती हैं की वो भी आर्थिक रूप से मजबूत रहे। पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं को आर्थिक आजादी नहीं होती है। इसका कारण है की महिलाओं को कमजोर समझा जाता है। लेकिन अगर महिलाओं को पैतृक संपत्ति में हक मिले और उन्हें परिवार का सहयोग प्राप्त हो तो बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। अधिकारों के साथ महिला का मनोबल बढ़ेगा उनमें कुछ करने की हिम्मत आयेगी। महिलायें खुद आत्मनिर्भर होंगी और अपने बच्चों का भविष्य भी अच्छा बना पायेगी। इसलिए घर के पुरुषों को अपनी घर की महिला को आगे बढ़ने में सहयोग करना चाहिए
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नागमणि साव ने जामती देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि समाज में पुरुषों को अधिकार ज्यादा दिया जाता है। अगर महिलाओं को भी अधिकार दिया जाये तो बदलाव देखने को मिल सकता है
बिहार राज्य के जमुई जिला के गिद्धौर प्रखंड से मोबाइल वाणी संवाददाता नागमणि साव ने कोल्हुआ पंचायत निवासी मंजु देवी से बातचीत की जिसमें उन्होंने जानकारी दी कि समाज में पुरुषों को अधिकार ज्यादा दिया जाता है। घर का खर्च पुरुष ही देखते हैं और करते हैं। महिलाओं को पैसे खर्च करने की आजादी नहीं होती है। अगर महिलाओं को भूमि अधिकार दिया जाए तो महिला उसमे खेती कर आत्मनिर्भर बन सकती हैं। जिससे समाज में बदलाव नजर आ सकता है
