Transcript Unavailable.

भारत समेत दुनिया के कई देशों में निर्माण परियोजनाओं में सिलक्यारा सुरंग जैसी दुर्घटनाएं होती ही रहती हैं अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने

अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पूरी जानकारी सुने

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पूर्वी गुगुलडीह पंचायत के ग्रामीणों को नल जल से लाभ नहीं मिलता है अधिक जानकारी के लिए ऑडियो पर क्लिक करें और पुरी ख़बर सुनें

जमुई जिलेभर में बीजेपी ने तीन राज्यों में बीजेपी को मिल रही प्रचंड बहुमत पर खुशी व्यक्त करते हुए जमुई शहर के कचहरी चौक पर जमकर आतिशबाजी की ओर मिठाइयां बाटी।राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़त बनाई हुई है।बीजेपी के कई उम्मीदवारों ने तीनों राज्यों में जीत हासिल कर ली है।राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की खुशी बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।

आज भी हमारे देश में कई ऐसे लोग हैं जो कि अपने परिवार को दो वक्त का खाना देने में असमर्थ हैं. जिसके कारण इन परिवार से नाता रखने वाले छोटे बच्चों का मानसिक विकास पूरा नहीं हो पाता है. इसलिए सरकार, सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले गरीब बच्चों को मिड डे मील के जरिए पोषक भोजन उपलब्ध करती हैं ताकि उनका अच्छे से विकास हो सके. वही इस मिड डे मील योजना जो शिक्षा से जुड़ा हुआ है. इस स्कीम के जरिए बच्चों को खाना उपलब्ध करवाया जाता है और ऐसा होने से कई गरीब परिवार ने अपने बच्चों को स्कूल भेजना स्टार्ट कर दिया है। हालांकि अभी भी हमारे देश के कई ऐसे सरकारी स्कूल है जहां सही ढंग से बच्चों को मिड डे मील भोजन पर्याप्त मात्रा में नहीं दिया जाता है जिसके कारण बच्चों को परेशानी होती है। यानी आज भी हमारे कुछ सरकारी विद्यालयों में भूखा है भविष्य।

जमुई जिले के झाझा चैती दुर्गा मंदिर के समीप जमुई जिला बीड़ी मजदूर यूनियन संबद्धता बिहार राज्य बीड़ी मजदूर फेडरेशन एटक के बैनर तले एक बैठक रखी गई।जिसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष सुमित्रा देवी के द्वारा की गई। खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें

दिव्यांग सेवा संघ गिद्धौर के द्वारा रविवार को दिव्यांग एक उम्मीद जागरुकता मंच के बैनर तले अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर जिविका सीएलएफ कार्यालय में दिव्यांग मिलन सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह में प्रखंड भर के दिव्यांगजनों ने मुख्य रूप से भाग लिया। इस मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संघ के सचिव डब्लू पंडित ने कहा की इस बढ़ती महंगाई के बीच सरकार दिव्यांगजनों को महज 400 रूपये पेंशन देकर उनको अपमानित कर रही है, बिहार देश का पहला ऐसा राज्य है जहां दिव्यांगजनों को सबसे कम पेंशन दिया जा रहा है. बाकी अन्य राज्यों में दिव्यांगजनों को सम्मानजनक पेंशन दिया जा रहा है। संघ के सचिव श्री पंडित ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से अपील करते हुए कहा कि दिव्यांगजनों को सम्मान देते हुए पेंशन की राशि 2500 से 3000 के बीच किया जाय। वहीं अध्यक्ष किशोरी पंडित ने कहा कि दिव्यांगजनों को अभी भी प्रधानमंत्री आवास योजना , अंत्योदय योजना से वंचित होना पड़ रहा है, जो बेहद दुर्भाग्य की बात है. वहीं संघ के अध्यक्ष किशोरी पंडित ने कहा कि कई बार हम सभी दिव्यांगजन प्रखंड के पदाधिकारी से अपनी समस्या को लेकर गुहार लगाते रहे हैं फिर भी हमारी नहीं सुनी जाती है, वहीं जीविका बीपीएम रंधीर कुमार सिंह ने कहा कि आप सभी दिव्यांग जनों को जीविका से मिलने वाली सुविधाओं का लाभ दिलाने का हर संभव प्रयास करूंगा. वहीं कार्यक्रम में दिव्यांग एक उम्मीद जागरुकता मंच के संरक्षक कुमार सुदर्शन सिंह ने दिव्यंगता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा की सभी दिव्यांगों को समाज में मिले समान अधिकार हैं, दिव्यांग शरीर से कमजोर हो सकते हैं लेकिन वे मन से बहुत मजबूत हैं, सरकार समाज एवं जन प्रतिनिधि से उन्हें कोई उम्मीद नहीं रखनी चाहिए दिव्यांग एकजुट होकर स्वयं आत्म निर्भर हों तभी इनका समाजिक उत्थान होगा. इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष किशोरी पंडित, उपाध्यक्ष सपना भारती, सचिव डब्लू पंडित, दिव्यांग एक उम्मीद जागरुकता मंच के संरक्षक कुमार सुदर्शन सिंह, जीविका बीपीएम रंधीर कुमार सिंह, सुधीर कुमार यादव, राजेश कुमार, उपेंद्र कुमार यादव, बच्चू रावत, राजेश कुमार मंडल, श्याम सुंदर तांती, गोल्डन कुमार, सपना भारती, आरती कुमारी, नीतू कुमारी, गुड़िया कुमारी, अरुण रावत, संजय तांती, नीतू कुमारी, गीता कुमारी के अलावे दर्जनों दिव्यांग कार्यक्रम में मौजुद थे।