जमुई जिलेभर में बीजेपी ने तीन राज्यों में बीजेपी को मिल रही प्रचंड बहुमत पर खुशी व्यक्त करते हुए जमुई शहर के कचहरी चौक पर जमकर आतिशबाजी की ओर मिठाइयां बाटी।राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी लगातार बढ़त बनाई हुई है।बीजेपी के कई उम्मीदवारों ने तीनों राज्यों में जीत हासिल कर ली है।राजस्थान,मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनाने की खुशी बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के चहरे पर साफ दिखाई दे रही थी।इस खबर को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें।