बिहार राज्य के जमुई ज़िला के रतनपुर से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से शिवांशु कुमार से हुई। ये कहते है कि हमारे देश में शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में असमानता ज़ारी है। महिलाओं को अधिकार मिलना चाहिए। असमानता दूर करने के लिए महिलाओं को आगे बढ़ाना चाहिए,शिक्षा और रोजगार के क्षेत्र में । महिलाओं को शिक्षा प्राप्त करना चाहिए जिससे समाज में नया पहल लाए ।महिलाओं को आगे बढ़ाने का उद्देश्य यह है कि महिला बाते कर ,लोगों की बाते समझ कर अपनी संस्कृति को आगे बढ़ाए। जब जमीनी अधिकार की बात होती है तो उन्हें किनार कर दिया जाता है। महिलाओं को भूमि अधिकार मिलेगा तो समाज देश को फायदा होगा। महिलाएं ही अपनी बाते एक दूसरे से साझा कर सकती है ताकि परिणाम अच्छा आये। शिक्षा के क्षेत्र में भी असमानता है। विद्यालय में शिक्षक अपने विद्यार्थी से बाते करे जिससे शिक्षा आगे बढ़ेगा। इस माध्यम से असमानता दूर होगी। विद्यालय में भेद भाव नहीं होना चाहिए ताकि सभी आगे बढ़ेगी
बिहार राज्य के जमुई ज़िला से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से बुलबुल कुमारी से हुई। ये कहती है कि महिलाओं को जमीन में अधिकार होना ज़रूरी है। लेकिन उन्हें अधिकार नहीं दिया जा रहा है। शिक्षित होगी महिला तब ही अपना अधिकार ले सकती है। समाज में संस्कृति और सभ्यता में बदलाव दिख रहा है। कई ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा से महिला वंचित है। समाज में असमानता भी बहुत है। यह असमानता खत्म होना ज़रूरी है। लोग जागरूक होंगे तब ही असमानता खत्म होगा। समाज के लोग सभी आगे आएंगे तब ही समाज सुधरेगा। जमीनी अधिकार में सरकार प्रयासरत है लेकिन अब भी पुरुष के नाम से जमीन खरीदने नहीं दे रहे है। जबकि महिला हर चीज़ में आगे है ,उन्हें जमीनी अधिकार मिलना चाहिए। पुरुषों की सोच में बदलाव होना ज़रूरी है
बिहार राज्य के जमुई ज़िला के धौघट से रंजन की बातचीत मोबाइल वाणी के माध्यम से निक्की कुमारी से हुई। ये कहती है कि शिक्षा में भेदभाव अभी भी हो रहा है। भेदभाव ज़ारी रहेगा तो समाज आगे नहीं बढ़ेगा। जागरूकता के साथ भेदभाव दूर कर सकते है। महिलाओं में जागरूकता ज़रूरी है। शिक्षा को लेकर प्रोत्साहित करना होगा। स्कूल में साइकिल दिया जाने लगा है तो लड़कियों की उपस्थिति स्कूल में बढ़ी है। महिलाओं को जमीनी अधिकार मिलना ज़रूरी है। लेकिन उन्हें जमीन नहीं मिल रहा है। पुरुष महिला को लेकर गलत सोच रखते है इसीलिए उन्हें जमीन नहीं देते है। महिला के पास संपत्ति नहीं होगा तो किसी भी बुरी परिस्थिति में उन्हें परेशान होगी। महिला शिक्षित होगी तब ही वो अपना हक़ ले सकती है। महिला का पहनावा बहुत ज़रूरी है। समाज की सभ्यता और संस्कृति के अनुसार महिला को रहना चाहिए। जिससे वो सुरक्षित रहे। महिलाओं को इसको लेकर भी समझाना ज़रूरी है
Transcript Unavailable.
विस्तार पूर्व खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें
गर्म चावल गिरने के कारण युवक झुलस गया। उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया जहां उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
Transcript Unavailable.
इस वर्ष सावन का पवित्र महीना 22 जुलाई से 19 अगस्त तक रहेगा. सावन भगवान शिव और चंद्र देव का महीना माना जाता है. वैसे तो सावन का पूरा महीना ही शुभ है, लेकिन इसमें सोमवार का महत्व अधिक है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
जमुई जिले के खैरा प्रखंड के चांगोडीह गांव निवासी सुरेश सिंह के पुत्र स्वदेशी कुमार दरोगा पद पर चयनित हो गए हैं। विस्तार पूर्वक खबरों को सुनने के लिए ऑडियो पर क्लिक करें । धन्यवाद
बिहार राज्य के जमुई जिला से मोबाइल वाणी संवाददाता भीम राज ने बताया कि जमुई जिले भर में रोहिणी नक्षत्र समाप्त हो गया है। लेकिन किसान अभी तक खेतों में बीज नहीं डाल पाए हैं, इसलिए पुरानी पद्धति की खेती करने वाले किसान चिंतित हैं। किसानों के लिए खेती के मुख्य नक्षत्र रोहिणी नक्षत्र के अंत के बाद, मिर्सीरा नक्षत्र भी समाप्त हो गया है। वहीं, बारिश की कमी के कारण जमुई जिले के किसान खेती नहीं कर सके। जमुई जिले के किसान काफी निराश और निराश प्रतीत होते हैं। कई किसानों का कहना है कि रोहिणी सबसे ज्यादा प्रभावित है। जहां धान के बीज बोने का सबसे अच्छा समय 15 जून माना जाता है, वहीं कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, इस साल रोहिणी महीना पहले ही बीत चुका है और मुर्गीशरा महीना भी बीतने वाला है । वहीं, इस साल भीषण गर्मी के कारण भूजल स्तर भी काफी नीचे चला गया है, इसलिए कृषि कार्यों के लिए लगाए गए समरसेबल मोटर पंप भी काम नही कर पा रहा है। विस्तार पूर्वक खबर सुनने के लिए ऑडियो क्लिक करें