बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से पैंतीस वर्षीय सोनू कुमार यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी दे रहे हैं कि शारीरिक स्वास्थ्य जितना जरूरी है उतना ही जरूरी मानसिक स्वास्थ्य भी है। दोनों रूप से स्वस्थ रहना जरुरी है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम स्वजना से 30 वर्षीय अरुण कुमार,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ व्यक्ति के जीवन को बदलने के लिए उनमे सामाजिक रूप से जागरूकता लाने की आवश्यकता है। समाज के लोगों का यह रोल ज़रूरी है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम स्वजना से 19 वर्षीय सुजीत प्रकाश यादव ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि मानसिक रूप से जो व्यक्ति बीमार होते है उसका इलाज लोगों के दिमाग में है की बहुत महंगा है और इसकी व्यवस्था सरकारी अस्पताल में नहीं है। अगर सरकारी अस्पताल में इलाज की व्यवस्था की जाए तो गरीबों को राहत हो सकता है।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड के ग्राम स्वजना से 32 वर्षीय रणवीर कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते है कि बच्चों को पढ़ाई के दौरान जब अधिक किताब का बोझ पड़ता है तो उसे मानसिक स्वास्थ्य पर असर पड़ता हुआ दिखाई दे सकता है

गिद्धौर प्रखंड के रतनपुर गांव में दुखहरन महादेव मंदिर परिसर में सैकड़ो साल पुराना एक विशाल पीपल पेड़ का बड़ी टहनी गिर गया। हालांकि इस दौरान लोग बाल बाल बच गए और जान माल का कोई नुकसान नहीं हुआ। यह घटना मंगलवार को हुई, गनीमत रहे की पेड़ सोमवार को नहीं गिरा क्योंकि इस दिन मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है, जिससे एक बड़ा हादसा होते-होते बचा।

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से अजीत मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रहे हैं कि बच्चे और युवाओं में मानसिक दबाव के कारण कई तरह की समस्याओं का कारण बनती है।इसके कारण ही वो नशीली दवाओं का सेवन करते हैं। जिससे समस्या और बढ़ जाती है। जिसका उचित ईलाज नहीं होने पर समस्या और बढ़ जाती है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से भीम राज मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी दे रहे हैं कि बच्चों और युवाओं में मानसिक दबाव के कारण कई बीमारियाँ हो जाती है। जिसके कारण वो अवसाद और चिंता और तनाव का शिकार हो जाते हैं। उचित ईलाज नहीं होने पर परेशानी और बढ़ जाता है

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 18 वर्षीय सृष्टि कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रही हैं की लडकियां मासिक के दौरान या पहले चिड़चिड़ी खून की कमी के कारण होती हैं

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से अठारह वर्षीय ख़ुशी कुमारी मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दे रही है की जिस परिवार के सभी सदस्य पढ़े लिखे एवं सामाजिक ज्ञान से भरें होते हैं। उनके परिवार के महिला और पुरुष समान रूप से ही मानसिक मदद प्राप्त करते हैं

बिहार राज्य के जमुई ज़िला के गिद्धौर प्रखंड से 28 वर्ष पंकज यादव मोबाइल वाणी के माध्यम से यह जानकारी चाहते हैं कि बच्चे जब स्कूल में होमवर्क नहीं कर पाते हैं और स्कूल का फीस भी बढ़ जाता है।बच्चों के नए किताब का बोझ बढ़ जाता है। ऐसे में विद्यालय परिवार बच्चों को ताना देने लगते है जिसके कारण बच्चे स्कूल जाना या ट्यूशन जाने से मना करते हैं। क्या ऐसा करना सामजिक तौर पर सही है