दिल्ली राज्य के गुरुग्राम से रोहित ने श्रमिक वाणी के माध्यम से कुछ श्रोताओ से बातचीत किया। बातचीत के दौरान उन्होंने ने बताया की वे कोरोना का बूस्टर डोज़ नहीं लगवाना चाहते है, क्यों की कोरोना का टीका लगवाने के बाद लोगो को स्वास्थय सम्बंधित समस्या हुई थी। जिस वजह से लोग कोरोना का टीका नहीं लगवान चाहते है
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर मोबाइल वाणी के माध्यम से सुमित कुमार से साक्षात्कार लिए है। जिसमें उनका कहना है कि अगर किसी व्यक्ति को कोरोना हो गया है तो सामाजिक दुरी का पालन करना चाहिए,मास्क तथा सेनिटाइजर का प्रयोग करना चाहिए। उनका कहना है कि इन्होंने कोरोना का दोनों डोज ले लिया है.वह कहते है कि कोरोना संक्रमित को संतुलित आहार देना चाहिए ताकि जल्दी ठीक हो सके।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से अजित से हुई। अजित बताते है कि आस पास के लोगों को कोरोना हो जाने पर व्यक्ति से सामाजिक दूरी बना कर रखेंगे। मास्क का प्रयोग करना ज़रूरी है। खुद को और परिवार की सुरक्षा करनी है।
Transcript Unavailable.
दिल्ली एनसीआर से रोहित ने मोबाईल वाणी के माध्यम से बताया कि तुगलकाबाद के लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे है। स्थानीय महिला के अनुसार लोग भीड़ लगाते हैं और सेनेटाइजर एवं मास्क का उपयोग नहीं करते हैं।लोगों का विचार है कि कोरोना टीका लेने के बाद कोरोना नही होगा।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि कोरोना गया नहीं है ,दिल्ली में कोरोना बढ़ रहा है फिर भी लोग लापरवाह हो गए है। बिना मास्क के लोग बाज़ारों में घूम रहे है। सामाजिक दूरी भी नहीं रखी जा रही है। कोरोना का टीकाकरण भी ज़रूरी है। जो लोग टीका नहीं लगवाए है ,उन्हें और सतर्क रहना चाहिए
दिल्ली राज्य के गुड़गांव से रोहित मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि गोविंदपुरी मार्केट में लोग कोरोना नियमो का पालन नहीं कर रहे है ना ही मास्क पहन रहे है। इस मार्केट में बहुत भीड़ होती है किन्तु लोग मास्क नहीं पहनते है। लोगो को मास्क पहनने के लिए कहने पर लोग कहते है कि हमने कोरोना टीका लगवा रखा है तो अब हम मास्क नहीं पहनेंगे
दिल्ली राज्य के गुरुग्राम से रोहित मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे है कि दिल्ली के नेहरू कैंप में लोग मास्क नहीं पहन रहे है। वहाँ के लोगों से बात करने पर लोगों ने बताया कि यहाँ सबने वैक्सीन लगी ली है तो अब उन्हें कोरोना का डर नहीं है इसलिए मास्क नहीं पहनते ,दो गज दुरी का पालन नहीं करते और सेनेटाइजर का उपयोग भी नहीं करते है।
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से देवेंदर से हुई।देवेंदर बताते है कि कोरोना से सुरक्षा के लिए मास्क और सैनिटाइज़र का प्रयोग करते है। ड्यूटी में भी कोरोना नियमों का पालन करते है। कोरोना टीका का दोनों डोज़ लगवा चुके है। फिर भी कोरोना के प्रति सावधानी बरतते है। सामाजिक दूरी का भी पालन करते है
दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से अमित कुमार से हुई।अमित बताते है कि ड्यूटी में सैनिटाइज़र की व्यवस्था रहती है और मास्क का भी प्रयोग करते है। कोरोना के प्रति पूरी सावधानी बरतते है। अभी कोरोना गया नहीं है इसलिए मास्क का प्रयोग जरूर करना चाहिए साथ ही सैनिटाइज़र का भी प्रयोग करना चाहिए। कोरोना से बचाव के लिए टीका बहुत ज़रूरी है ,साथ ही सावधानी भी बरतना है
