फरीदाबाद के मेलाड कॉलोनी से देवकी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उनके बेटे का आँखों का इएसआई में इलाज चल रहा है। इसके लिए उन्हें छुट्टियाँ करनी पड़ती हैं ,दवाइयाँ भी पुरी नहीं मिल पाती हैं
फरीदाबाद से राजबाला ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वे इएसआई से डिस्चार्ज होके आ गए उसमे तीन दिन हो गया है। दवा लेने के लिए लम्बी लम्बी लाइन में खड़ा रहना पड़ता है। किसी को एमरजेंसी में बहुत दिक्कत हो सकती है अल्ट्रासाउंड करवाना रहेगा तो दिक्कत होगी
फरीदाबाद से शांति देवी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके पेट में बहुत दर्द रहता है।ईएसआई के अंतर्गत ये अल्ट्रासाउंड करवाने गई तो लम्बा डेट [ बहुत दिनों बाद ] दिया गया। यही समस्या है
फरीदाबाद के अटल नगर से गोलनूर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उन्हें कान में दर्द है उन्हें दो प्रकार की दवाई लिखी गयी है लेकिन दवाई लेने से उन्हें कोई राहत नहीं मिली।फिर वे प्राइवेट डॉक्टर के पास गए थे जहां डॉक्टर ने बोला उनका कान का पर्दा फट गया है उनके कान से पानी आता है कान में दर्द होता है।
फरीदाबाद के श्रमिक विहार से रेनू ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको ईएसआई से बहुत समस्या है।अल्ट्रासाउंड के लिए चार - पांच महीने की डेट देते हैं. जबकि इनको अल्ट्रासाउंड अभी करवाना था
श्रमिक विहार से शिल्पी ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको ईएसआई से समय से दवा नहीं मिलती है।ये सुबह छे बजे से लाइन में लगती हैं। मगर दस बजे तक इनका नंबर नही आता है , ये परेशान हो कर घर वापस आ जाती हैं।
फरीदाबाद के मिलाद कॉलोनी,बाटा से नगीना मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उन्हें अपने सास की पित की थैली का ऑपरेशन करवाना है। लेकिन ऑपरेशन की डेट आगे बढ़ा दी गई है। इनको अपनी सास की पथरी का ऑपरेशन जल्दी करवाना है।
फरीदाबाद से बादल ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि ईएसआई द्वारा इलाज करवाने में बहुत दिक्कत होती है। अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ता है बहुत दिनों बाद डेट मिलता है ।
फरीदाबाद से सीमा ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनके बेटे का ईएसआई के अंतर्गत इलाज करवाते हुए चार साल हो गए हैं। लेकिन इलाज से कोई लाभ नही हुआ है। इलाज के दौरान टेस्ट और दवाओं के लिए लम्बा इंतज़ार करना पड़ता है। कई बार मेडिसिन डीले हो जाती है और टेस्ट बाहर से करवाना पड़ता है। इलाज करवाने में बहुत दिक्कत होती है।
फरीदाबाद के श्रमिक विहार से सुनीता मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रही है कि उनका ईएसआईसी कार्ड बना हुआ है, लेकिन दवाईयों के लिए बहुत लंबी लाइन लगनी पड़ती है और कभी कभी शाम हो जाती है। ईएसआईसी उनके बहुत सारी समस्याएं हैं
