दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी,वार्ड नंबर 246, ए ब्लॉक ,20 फुटा रोड ,घोसिया मस्जिद के सामने खम्बा पर लगा स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब था, जिस कारण पूरी गली में अंधेरी रहता था। निगम पार्षद से शिकायत के बाद भी स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी। समस्या को देखते हुए 18 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर एक ख़बर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के सीनियर अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर हुआ कि घोसिया मस्जिद के सामने खम्बा पर लगा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी,वार्ड नंबर 246, चांद बाग ,गली नंबर 25 में खम्बा नंबर 4045 पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब थी, जिस कारण पूरी गली में अंधेरी छाया रहता था। स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी। समस्या को देखते हुए 17 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर एक ख़बर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर हुआ कि चांद बाग ,गली नंबर 25 में खम्बा नंबर 4045 पर लगी स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई।
दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, श्री राम कॉलोनी खजूरी पुराने थाने के सामने ई ब्लॉक गली नंबर तीन व चार में नाली का गंदा पानी गली में बह रहा है, जिस कारण आने जाने में काफी समस्या का सामना करना पद रहा है. जबकि इस गली के बिल्कुल सामने सनबीम पब्लिक स्कूल और नवजागृति शिक्षा सदन स्कूल है। दो स्कूल होने के बावजूद भी नाली की सफाई नहीं कराई जा रही है।
दिल्ली श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, अक्षरधाम मंदिर से लेकर सहारनपुर एक्सप्रेसवे बन रहा है। एक्सप्रेसवे बनाने वाली कंपनी खजूरी पुस्ते रोड को बड़ी जेसीबी मशीन से खुदाई कर रही है। खोदने की वजह से पूरे इलाके में धूल मिट्टी उड़ रही है, अब तो घर में सांस लेना भी दुबर हो चुका है क्योंकि जब से एक्सप्रेसवे का काम चल रहा है घरों के अंदर भी धूल मिट्टी घुसने लगी है, जिस कारण लोग काफी परेशान हैं
दिल्ली, श्रीराम कॉलोनी से रीना परवीन श्रमिक वाणी के माध्यम से कह रहीं हैं कि, श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 रुतबा ई रिक्शा शोरूम के सामने बहुत दिनों से कूड़ा पड़ा हुआ है जिसे साफ़ नहीं कराया जा रहा है। दारोग़ा कैलाश कूड़े का ढेर साफ़ करने के बजाये उगाई में लगा हुआ है। दारोग़ा कैलाश से श्रीराम कॉलोनी वार्ड की जनता काफ़ी ज़ियादा परेशान है।
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी वार्ड नंबर 246 चांद बाग डी ब्लॉक गली नंबर 3 25 फूटा रोड पर पड़ा है जगह-जगह कूड़े का ढेर मेट्रो सुपरवाइजर कूड़े का ढेर साफ नहीं करा रहे हैं एमसीडी दफ्तर में दरोगा कैलाश को शिकायत की जा चुकी है मगर शिकायत के बाद भी कूड़े के ढेर साफ नहीं हो रहे हैं कूड़े में से बदबू आने लगी है क्योंकि हाल ही में कई दिन से कूड़ा उठाने टिपर नहीं आया है इस वजह से कूड़ा बहुत ज्यादा इकट्ठा हो गया है
दिल्ली एनसीआर श्रमिक वाणी के माध्यम से रीना परवीन बता रही हैं श्री राम कॉलोनी के मेन 60 फुटा रोड नव जागृति शिक्षा सदन के सामने साहिल चिकन कॉर्नर के पास खबे पर लगी स्ट्रीट लाइट खराब है स्थानीय लोगों ने कई बार बिजली विभाग के कस्टमर केयर नंबर पर कॉल की गली नंबर 3 के बाहर 60 फुट रोड पर बहुत दिनों से स्ट्रीट लाइट खराब है जिसकी वजह से पुरे रोड पर अंधेरा हो रहा है मगर शिकायत के बाद भी स्टेट लाइट सही नहीं कराई जा रही है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी,ए ब्लॉक, गली नंबर 1 ,काली माता मंदिर के सामने खम्बा नंबर 188 पर लगा स्ट्रीट लाइट बहुत दिनों से खराब थी। शिकायत के बावजूद बिजली विभाग द्वारा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति नहीं करवाई जा रही थी। समस्या को देखते हुए 17 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर खबर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से बिजली विभाग के संबंधित अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर हुआ कि काली माता मंदिर के सामने खम्बा नंबर 188 पर लगा स्ट्रीट लाइट की मरम्मति करवा दी गई।
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि श्री राम कॉलोनी, वार्ड नंबर 246, चांद बाग ,ई ब्लॉक ,गली नंबर 3 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी बहुत दिनों से नहीं आ रहा था। दिल्ली जल बोर्ड के पानी नहीं आने से जनता बहुत ज्यादा परेशान थी। जनता को आर.ओ फिल्टर प्लांट से पानी खरीद के पीना पड़ रहा था। समस्या को देखते हुए 16 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर खबर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से दिल्ली जल बोर्ड के सीनियर अधिकारी के साथ साझा किया गया। जिसका यह असर देखने को मिला कि अब ई ब्लॉक ,गली नंबर 3 में दिल्ली जल बोर्ड का पानी निवासियों को मिल रहा है
दिल्ली के श्री राम कॉलोनी के वार्ड नंबर 246 से रीना ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताती है कि खजूरी पुराने थाने के सामने डीडीए के खाली प्लॉट में मेट्रो वेस्ट कंपनी कूड़ा नहीं उठा रही थी। जिसकी वजह से इलाके में बहुत ज्यादा बदबू हो रही थी। मेट्रो वेस्ट कंपनी के सुपरवाइजर अपने कर्मचारियों से कुंडे में आग लगवा देते थे क्योंकि कूड़ा उठाना नहीं पड़े। समस्या को देखते हुए 16 दिसंबर 2023 को श्रमिक वाणी पर खबर चलाई गई। जिसके बाद इसे लोकल व्हाट्सएप ग्रुप ,फेसबुक के माध्यम से नगर निगम के संबंधित अधिकारियों के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ है कि अब बड़ी जेसीबी मशीन लगाकर कूड़े का ढेर साफ कर दिया गया है।
