दिल्ली के जहांगीरपुरी से देवंती ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि इनको दुर्गेश के साथ जुड़े बहुत दिन हो गए हैं।मोबाइल वाणी से जुड़कर यह समझ में आया कि प्रॉपर्टी में हिस्सा होना क्यों जरुरी होता है।साथ ही महिला के नाम प्रॉपर्टी होने का महत्व इन्होने अपने पति को भी समझाया।फिर,इनके पति ने 2025 में एक फ्लैट इनके नाम से ख़रीदा।यह जानकर देवंती बहुत ख़ुशी हुई। खुद के नाम फ्लैट होने से इनका आत्मविश्वास बहुत बढ़ गया है। मोबाइल वाणी के योगदान के लिए इन्होने धन्यवाद दिया।