दिल्ली से नेहा सोनकर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि दुर्गेश और मोबाइल वाणी के माध्यम से जानकारी दी गई थी कि लड़कियों के लिए जमीन में हिस्सा होना जरुरी है तथा उनकी भी हिस्सेदारी होनी चाहिए।इससे लड़कियों के अंदर आत्मविश्वास जगता है और उनका भविष्य सुरक्षित हो जाता है।नेहा ने अपने पिता के सामने अपने हक़ की बात रखी एवं भाइयों के साथ खुद के लिए भी प्रॉपर्टी का कुछ हिस्सा होने की इच्छा जाहिर की।पिता ने इनकी बातों को समझा और बात को सही तरीके से समझा।पिता ने माना कि बेटियों के नाम सम्पत्ति में हिस्सा होना चाहिए।फलस्वरूप हाल ही में इनके पिता ने जमीन ख़रीदा था। इस जमीन में भाइयों के साथ नेहा को भी एक हिस्सा मिला।भाइयों के साथ नेहा के पास भी जमीन का एक हिस्सा होने पर नेहा बहुत खुश हैं।मोबाइल वाणी के योगदान के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया।