हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप ,श्रमिक वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 20 फरवरी 2023 और 24 फरवरी 2023 को श्रमिक सेवक राम से साक्षात्कार लेकर एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि दिल्ली के बाल चिकित्सालय कलावती अस्पताल में 2016 से सफाईकर्मी के रूप में वे कार्यरत थे। इन्हे ठेकदारों द्वारा काम से हटा दिया गया था। इनके साथ अन्य 60 सफाईकर्मियों को भी काम से हटा दिया गया था। सभी सफाईकर्मी मिलकर अस्पताल के गेट के बाहर धरनारत थे। इन्होने वर्ष 2022 में हाई कोर्ट से आर्डर भी ले रखा था कि वापस काम पर कर्मियों को रखा जाए। लेकिन भ्रष्टाचारी के कारण इन्हे वापस काम पर नहीं रखा जा रहा था। श्रमिक वाणी में ख़बर प्रसारित कर इसे सम्बंधित अधिकारियों व ठेकेदार के साथ साझा किया गया। जिसके बाद अधिकारियों ने लगभग तीन माह का समय माँग कर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया था। ख़बर का यह असर हुआ कि तीन दिन पूर्व आपसी बातचीत कर सभी कर्मचारियों को काम के लिए बुलाया गया। जिसमे सुप्रीम कोर्ट द्वारा भी 37 कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने का आदेश दिया गया।