दिल्ली एनसीआर के गुरुग्राम रोड से नन्द किशोर की बातचीत श्रमिक वाणी के माध्यम से संतोष कुमार श्रीवास्तव से हुई। संतोष बताते है कि वो बिहार के निवासी है। दो महीना पहले राशन मिल रहा था ,अब जब लेने जा रहे है तो कहा जाता है कि बिहार निवासियों को राशन नहीं मिलेगा। अन्य कोटेदार से भी बात किया गया लेकिन सभी ने साफ़ मना कर दिया। कोटेदार तीन दिन पहले दिल्ली वालों को बाँट , फिर कहते है कि तीन दिन बाद बिहार वासियों को मिलेगा लेकिन लाइन में लगने के बाद भी राशन नहीं मिलता। सर्वर डाउन का बहाना बना दिया जाता है। राशन में भी कटौती की जाती है
