उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से बता रह है कि उन्होंने दिनांक 19-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। खबर में बताया गया था कि इटावा के ग्राम नौजना में एक हैंडपम्प खराब पड़ा हुआ था जिसकी वजह से ग्रामीणों को कुआँ का गन्दा पानी पीना पड़ रहा था। इस खबर को हमारे सामुदायिक संवादाता नौमान ने साझा मंच पर प्रसारित किया साथ ही व्हट्सएप तथा फेसबुक के माध्यम से सम्बंधित विभागीय अधिकारी और डीएम को खबर से रूबरू कराया गया। अतः खबर का असर कुछ प्रकार हुआ है कि आज दिनांक 20-04-2022 को हैंडपम्प की मरम्मत करवा दिया गया है जिससे लोग बहुत खुश हैं तथा साझा मंच मोबाइल वाणी को धन्यवाद कर रहे हैं।