उत्तर प्रदेश राज्य के जिला इटावा से नौमान साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से दिनांक 19-04-22 को बताया कि उन्होंने साझा मंच पर दिनांक 09-04-22 को एक खबर प्रसारित की गयी थी। जिसमें बताया गया था कि इटावा के बड़ा लोकपुर के संतोष प्राइवेट स्कूल के पास भवन निर्माण कर रहे श्रमिकों को 8 माह से वेतन नहीं मिला है। श्रमिकों द्वारा वेतन की मांग करने पर ठेकेदार द्वारा कह दिया जाता है कि अभी उनके पास बजट नहीं है जिस कारण वे श्रमिकों को वेतन का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। इस खबर को सम्बन्धित विभागीय अधिकारीयों तथा श्रम विभाग को फॉरवर्ड कर जानकारी साझा की गयी। जिसके बाद श्रमिकों वेतन मिलना शुरू हो गया है
