उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा से नौमान साझा मंच के माध्यम से कह रहें हैं कि इन्होने दिनांक 05-04-2022 को एक खबर प्रसारित किया था। जिसका शीर्षक था "ग्राम नगलागुलाल के भवन निर्माण करने वाले मज़दूरों को नहीं मिल रहा है वेतन"। इस खबर में कहा गया था कि "मज़दूर बढ़पुर ब्लॉक के ग्राम नगलागुलाल से लालू परशाद को पिछले आठ माह से वेतन नहीं मिला है। ठेकेदार से वेतन की मांग करने पर जवाब मिलता है कि अभी वेतन नहीं आया है तो कहाँ से वेतन दें तथा इन्हें भोजन की सुविधा भी ठीक से नहीं मिलती है। जिस कारण ये काफी परेशान हैं'। खबर प्रसारित करने के बाद इसे व्हाट्सअप और फेसबुक के द्वारा जानकारी साझा किया था। इसके बाद अधिकारियों के द्वारा इस समस्या को संज्ञान में लेकर मज़दूरों को वेतन दिलवाया गया। अब इस कार्य हेतु मज़दूर खुश हैं।