उत्तरप्रदेश राज्य से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि इन्होने दिनांक 2 अप्रैल 2022 को एक ख़बर साझा मंच में प्रसारित कर बताया था कि इटावा के जसवंत नगर के मौहल्ला गोडसेना में भवन निर्माण का कार्य करने वाले ग्यारह श्रमिकों को तीन माह से वेतन नहीं मिल रहा था। श्रमिकों द्वारा वेतन के लिए जब ठेकेदार से पूछा जाता है तो उन्हें कह दिया जाता है की उनके पास पैसा नहीं आया है जिस कारण वो श्रमिकों को वेतन नहीं दे पा रहे हैं। ख़बर को इन्होने प्रसारित कर नंबर 5 दबाकर और फेसबुक व व्हाट्सप्प के माध्यम से सम्बंधित विभागीय अधिकारियों एवं श्रम विभाग में साझा किया। जिसका असर यह हुआ कि अधिकारियों द्वारा मामले को संज्ञान में लेकर अब इन ग्यारह श्रमिकों को वेतन दिया जा रहा है