उत्तरप्रदेश राज्य से नौमान ,साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि उन्होंने दिनांक 19 फरवरी 2022 को एक ख़बर प्रसारित कर बताया था कि इटावा के चौबिया में हो रहे भवन निर्माण कार्य में लगे श्रमिक लालू यादव ने बताया था की श्रमिकों को वेतन नहीं मिल रहा था।साथ ही उन्हें कार्यस्थल में भोजन व साफ़ पानी की सुविधा भी नहीं मिल रही थी। ख़बर प्रसारित करने के बाद इसे फेसबुक,व्हाट्सप्प व नंबर पांच दबाकर कर निर्माण विभाग के सम्बंधित विभागीय अधिकारियों तथा ठेकेदार के साथ साझा किया गया। जिसका असर यह हुआ कि अब श्रमिकों को वेतन सही समय पर मिल रहा है ,इसके साथ ही उन्हें अन्य सुविधाएँ भी दी जा रही है।
