उत्तर प्रदेश राज्य के इटावा के भर्थना गाँव से हमारे श्रोता आलोक साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से कह रहे है कि वो पिछले एक साल से मनरेगा के तहत मजदूरी का काम कर रहे है तथा उन्हें 6 माह से वेतन नहीं मिला है। साथ ही बता रहे है कि उनके साथ साथ और 20 मजदूरों को भी वेतन नहीं दिया गया है पूछे जाने पर कहा जाता है की वेतन का पैसा अभी तक आया नहीं है जिस कारण आप लोगों को वेतन नहीं मिल प् रहा हैं।