बहादुरगढ़ इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर 17 फुटवियर पार्क के नाम से जाना जाता है ,जहाँ काफ़ी संख्या में कंपनियाँ है जो फुटवियर बनाती है। इन कंपनियों में ठेकेदारी का प्रचलन बढ़ता जा रहा है ,इससे श्रमिकों को काफ़ी असुविधा हो रही है। कंपनियाँ अपने काम के लिए एक ठेकेदार नियुक्त करती है ,ठेकेदार कमिशन लेकर अपने नीचे अलग सेक्शन का अलग अलग ठेकेदार नियुक्त करते है। जो टारगेट रहती है ,उसका प्रेशर रहने पर ठेकेदार अपने नीचे श्रमिक लगा कर प्रोडक्शन पूरा करवा देता है ,इसके बाद फिर काम न होने का बहाना बता कर श्रमिकों की छुट्टी कर देते है। श्रमिक सप्ताह ,दस दिन बेरोज़गार रहते है। बेरोज़गारी बढ़ रही है ,कंपनी व ठेकेदार मिलकर श्रमिकों का शोषण कर रहे है