हमारे संवाददाता रफ़ी ,साझा मंच के माध्यम से उत्तरप्रदेश राज्य के इटावा के गोलू से बात कर रहें हैं। गोलू का कहना है कि तकनिकी असुविधा के कारण इनका और इनके साथियों का ई श्रम कार्ड नहीं बन पाया है। इनका अँगूठा नहीं लग पा रहा था जिस कारण इनका ई श्रम कार्ड नहीं बन पाया। ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए ये अभी भी प्रयासरत है।अन्य लोगों की ओटीपी आदि की समस्या हो रही थी। ये सभी लोग अब भी कार्ड बनवाने के लिए केंद्र जा रहें हैं।