हरियाणा राज्य के झज्जर ज़िला के बहादुरगढ़ से मनोहर लाल कश्यप की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से निर्माण श्रमिक अमल कुमार शर्मा से हुई। अमल कुमार शर्मा बताते है कि वो मिस्त्री है,कभी ठेकेदारी के माध्यम से काम करते है तो कभी अपने ही काम करते है। उनकी दिहाड़ी 800 रूपए है। जब ठेकेदार के माध्यम से काम करते है तो ठेकेदार कभी समय पर पैसा देते है तो कभी नहीं देते है। काम के समय कभी कभार चाय पानी की सुविधा मिलती है। चोट लगने से छह माह तक बीमार रहे लेकिन मालिक द्वारा कोई पहल नहीं किया गए। स्वास्थ्य सुविधा मुहैया नहीं हुई। वो आठ घंटे कार्य करते है और एक घंटा लंच का समय मिलता है। श्रम विभाग से कार्ड बना है लेकिन रेन्यू नहीं हुआ है। ठेकेदार के माध्यम से कार्ड बनवाए थे लेकिन इसके तहत कभी लाभ नहीं मिला।