हरियाणा राज्य से हमारे संवाददाता की बातचीत साझा मंच मोबाइल वाणी के माध्यम से एक श्रमिक से हुई। श्रमिक कहते है कि सरकार जो श्रम क़ानून लागू करने वाली है इससे श्रमिकों को बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। यह श्रमिकों के हित में नहीं है ,इससे बेरोज़गारी बढ़ेगी। मशीनों के नुक्सान की भरपाई श्रमिकों के वेतन से किया जाएगा तो श्रमिक उस कंपनी में काम करना बिलकुल भी पसंद नहीं करेंगे। ऐसी स्थिति में श्रमिकों के अंदर डर बैठ जाएगा। ऐसे भी आठ घंटे के वेतन से श्रमिकों का गुज़ारा नहीं हो पा रहा है ,और अगर वेतन में भरपाई के पैसे काटे जाएगे तो श्रमिक परेशान रहेंगे
