हरियाणा राज्य के बहादुरगढ़ से अनीता कश्यप ,साझा मंच के माध्यम से जानकारी दे रहीं हैं कि फैक्ट्रियों में मज़दूरों के साथ ठेकेदार दुर्व्यवहार करते हैं। त्यौहारों के समय मज़दूरों से अधिक से अधिक काम तो लिया ही जाता है साथ ही दस से पंद्रह मिनट की देरी होने पर ओवर टाइम भी नहीं मिलता है। तो साथ ही ठेकेदारों डांट भी सुननी पड़ती है। त्यौहारों के समय ठेकेदार अधिक मज़दूर रख कर काम निकलवाते हैं लेकिन तनख्वा देने के समय बस तारीख दे कर लौटा देते हैं। दूसरी तरफ केमिकल के कारण मज़दूरों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है लेकिन कंपनी दस्ताना मुहैया नहीं करवाती है। श्रमिकों को कंपनी में सुरक्षा के कोई इंतज़ाम नहीं मिलता
